एक्सप्लोरर

प्रियंका गांधी का प्रधानमंत्री पर निशाना, बोलीं- PM ने 16,000 करोड़ के दो जहाज़ खरीदे, लेकिन किसान को 15,000 करोड़ नहीं दे सकते

मोदी सरकार पर हमला करते हुए प्रियंका गांधी ने किसान महासभा में एक शेयर भी पढ़ा, "भगवान का सौदा करता है इंसान की कीमत क्या जाने, एक गन्ने की कीमत दे न सका वो जान की कीमत क्या जाने."

बिजनौर: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक किसान महासभा में शामिल हुईं. इस दौरान उन्होंने मंच से केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कृषि कानूनों की मुखालफत करते हुए कहा कि पीएम कहते हैं कि कानून किसानों की भलाई के लिए है, लेकिन अगर किसान को नहीं चाहिए तो वापस क्यों नहीं ले लेते. क्या जबरन भलाई करना चाहते हैं. फिर कहते हैं कि समझ नहीं पाए.

प्रियंका गांधी ने वहां सवाल पूछते हुए कहा, "मोदी राज में कमाई दोगुनी हुई क्या? क्या गन्ने का दाम बढ़ाया गया? देश के गन्ना किसानों का 15,000 करोड़ रुपये बकाया है. पीएम ने 16,000 करोड़ रुपये की कीमत के दो हवाई जहाज़ खरीदे. 20,000 करोड़ रुपये का नया संसद भवन बनाया जा रहा है, लेकिन इस देश के किसान को 15,000 करोड़ नहीं दे सकते."

मोदी सरकार पर हमला करते हुए प्रियंका गांधी ने किसान महासभा में एक शेयर भी पढ़ा, "भगवान का सौदा करता है इंसान की कीमत क्या जाने, एक गन्ने की कीमत दे न सका वो जान की कीमत क्या जाने."

कृषि कानूनों की खामिया गिनाते हुए उन्होंने कहा, "पहला कानून- जमाखोरी की अनुमति दी. उद्योगपति कितना भी सामान खरीद और जमा कर सकते हैं. दूसरा कानून- खरबपतियों की बड़ी मंडियां खुलेंगी. प्राइवेट मंडी में टैक्स नहीं लिया जाएगा. इससे किसान प्राइवेट मंडी में जाएंगे. सरकारी मंडी में MSP मिलता था. बाद में वो भी बंद हो जाएगा. तीसरा क़ानून- ठेके पर किसानी, खरबपति के कहने पर उगाएंगे, बाद में वो कह देगा कि ज़रूरत नहीं, फिर मनमर्ज़ी से खरीदेगा और किसान अदालत में भी नहीं जा पाएंगे."

प्रियंका गांधी ने कहा कि पूंजी पति मित्र को पूरा देश सौंप दिया गया है. अगर अभी भी उम्मीद है तो समझ लीजिए कि ये कुछ नहीं करने वाले हैं. उन्होंने कहा, "अमेरिका, चीन , पाकिस्तान जा सकते हैं, दुनिया भर के देशों में जा सकते हैं. पर घर से 2-3 किलो मीटर दूर किसानों से मिलने नहीं गए. संसद में किसानों का मज़ाक उड़ाया. आंदोलनजीवी और परजीवी कहा. 215 किसान शहीद हुए, उसमें 25 साल का लड़का मरा, परिवार को लगता है कि गोली मार दी गई."

प्रियंका गांधी ने कहा कि 80 दिनों से किसान अपना अधिकार मांग रहे हैं. उन्होंने कहा, "हरियाणा के कृषि मंत्री कहते हैं कि घर में भी मर जाते. मैं शहीद के परिवार की बेटी हूं. उनका मजाक कोई नहीं उड़ा सकता, चाहें वो पीएम ही क्यों न हो. जो किसान आपके दरवाज़े पर हैं. उसका बेटा सीमा की रक्षा कर रहा है. इस कानून को वापस लें, रदद् करें. सत्ता देने वालों का आदर करें सम्मान करें. नेता अहंकार में आता है तो देशवासी उसको सबक सिखाते हैं. अहंकारी सरकार अपना धर्म समझे. आप लड़िए कांग्रेस आपके साथ है."

मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत की बहन को राहत नहीं, रिया चक्रवर्ती की शिकायत पर दर्ज FIR रद्द करने से HC का इनकार 

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget