एक्सप्लोरर

एक साल बाद फिर दिल्ली में पेट्रोल 75 रुपये के पार, प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्याज और पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी के लिए केंद्र सरकार की जमकर आलोचना की. खबरों के मुताबिक पेट्रोल की कीमत 75 रुपये के पार पहुंच गई है और देश के कुछ हिस्सों में प्याज की कीमत 200 रुपये किलो तक पहुंच गई है.

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में एक साल बाद पेट्रोल 75 रुपये लीटर के पार हो गया है और यहां डीजल 66.04 रुपये प्रति लीटर बिकने लगा है. पेट्रोल और डीजल के दामों में इस वृद्धि के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार की जमकर आलोचना की है. प्रियंका गांधी ने प्याज की बढ़ती कीमतों पर भी मोदी सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने कहा, ''जनता को महंगाई ने परेशान कर रखा है. प्याज कई जगह 200 रुपये प्रति किलो के पार पहुंच चुका है. पेट्रोल महंगा होकर 75 रुपये प्रति लीटर को पार कर चुका है. बीजेपी सरकार अभी निद्रा के मूड में ही लग रही है.''

बता दें कि दिल्ली में पिछले साल 24 नवंबर को पेट्रोल की कीमत 75.25 रुपये प्रति लीटर था. उसके बाद आज यहां पेट्रोल 75 रुपये के पार हो गया है. पेट्रोल के दामों में सोमवार को दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पांच पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई और डीजल की कीमत दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में 10 पैसे जबकि चेन्नई में 11 पैसे प्रति लीटर बढ़ गई. इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल का दाम बढ़कर 75 रुपये, 77.67 रुपये, 80.65 रुपये और 77.97 रुपये प्रति लीटर हो गया है. चारों महानगरों में डीजल की कीमत भी बढ़कर 66.04 रुपये, 68.45 रुपये, 69.27 रुपये और 69.81 रुपये प्रति लीटर हो गई है.

इससे पहले पिछले हफ्ते संसद में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच प्याज की कीमत के मुद्दे पर गरमागरम बहस हुई थी. इसमें मुख्य रूप से कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह व निर्मल सीतारमण पर टिप्पणी की थी.

अधीर रंजन चौधरी ने कहा था, "पूरे देश में बाजारों में आग लगी हुई है, क्योंकि सभी वस्तुओं की कीमतें बढ़ रही हैं, विशेष रूप से प्याज की कीमत. केंद्र सरकार प्याज को 67 रुपये प्रति किलो की कीमत पर आयात कर रही है, जबकि इसे बाजार में 130-140 रुपये प्रति किलो की दर पर बेचा जा रहा है." सरकार का कहना है कि बेमौसम बारिश के कारण प्याज की कीमत बढ़ रही है, जिसने देश के कई हिस्सों में फसलों को नुकसान पहुंचाया है. आयातित प्याज केवल जनवरी के पहले या दूसरे सप्ताह तक उपलब्ध होगा.

गौरतलब है कि कच्चे तेल के दाम में बीते दिनों आई तेजी के बाद पेट्रोल और डीजल के दाम में वृद्धि का सिलसिला फिर शुरू हो गया है. तेल विपणन कंपनियों ने लगातार दो दिनों में पेट्रोल का दाम दिल्ली, मुंबई और चेन्नई में 14 पैसे जबकि कोलकाता में 13 पैसे प्रति लीटर बढ़ा दिया है. वहीं, डीजल लगातार तीन दिनों में दिल्ली और कोलकाता में 26 पैसे, मुंबई में 27 पैसे जबकि चेन्नई में 28 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है.

उधर, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में पिछले सप्ताह आई तेजी के बाद फिर नरमी का रुख बना हुआ है. इंटरकांटिनेंटल एक्सचेंज पर बेंचमार्क कच्चा तेल ब्रेंट क्रूड के फरवरी अनुबंध में सोमवार को बीते सत्र से 0.34 फीसदी की गिरावट के साथ 64.17 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था. वहीं, न्यूयाक मर्के टाइल एक्सचेंज पर अमेरिकी लाइट क्रूड वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट के जनवरी डिलीवरी अनुबंध में 0.52 फीसदी की गिरावट के साथ 58.89 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था.

यह भी पढ़ें-

'निर्भया' के गुनहगारों की दया याचिका पर देश की नज़र, जान लें इससे जुड़े कानून

अमित शाह बोले- कांग्रेस ने धर्म के आधार पर देश विभाजन किया इसलिए नागरिकता कानून में संशोधन की जरूरत पड़ी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cockroach Janta Party Protest LIVE: कॉकरोच जनता पार्टी का जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दीपके भी मौजूद, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
LIVE: CJP का जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दीपके भी मौजूद, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
CJP Protest: भारत में लैंड करते ही कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
भारत में लैंड करते ही कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
CJP Protest: क्या अमेरिका ने अभिजीत दीपके के डिपोर्टेशन के बारे में बताया? दिल्ली में CJP के विरोध-प्रदर्शन से पहले सरकार से सवाल
क्या अमेरिका ने अभिजीत दीपके के डिपोर्टेशन के बारे में बताया? दिल्ली में CJP के विरोध-प्रदर्शन से पहले सरकार से सवाल
झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस का बड़ा फैसला, किन नेताओं को सौंपी सीट जिताने की जिम्मेदारी?
झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस का बड़ा फैसला, किसे सौंपी सीट जिताने की जिम्मेदारी?

वीडियोज

Khan Sir Controversy: आज कोर्ट में सरेंडर करेंगे खान सर? | Patna Coaching Firing
Khan Sir Controversy: खान सर की होने वाली है गिरफ्तारी? | Patna Coaching Firing | Breaking | Bihar
US Iran War Updates: Hormuz पर बड़ी कार्रवाई के बाद Trump का बयान | Khamenei | Breaking |Latest News
Sansani: ब्रेकअप का खूनी दरिंदा ! | Mohali Punjab | Crime News
Khan Sir Controversy: 'गोली कांड' में खान सर फंस गए! | Roshan Anand | Coaching Firing | Bihar News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान की नई चाल, PoK में विधानसभा चुनाव कराने का किया ऐलान, भारत ने UN में लगाई लताड़, कहा- ऐसे कब्जा...
पाकिस्तान की नई चाल, PoK में विधानसभा चुनाव कराने का किया ऐलान, भारत ने UN में लगाई लताड़, कहा- ऐसे कब्जा...
दिल्ली: मालवीय नगर अग्निकांड में एक और गिरफ्तारी, शेफ केशव नेगी गिरफ्तार; अब तक दो आरोपी दबोचे
दिल्ली: मालवीय नगर अग्निकांड में एक और गिरफ्तारी, शेफ केशव नेगी गिरफ्तार; अब तक दो आरोपी दबोचे
झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस का बड़ा फैसला, किन नेताओं को सौंपी सीट जिताने की जिम्मेदारी?
झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस का बड़ा फैसला, किसे सौंपी सीट जिताने की जिम्मेदारी?
झूठे आरोपों का कबूलनामा कर बुरी फंसी शिल्पा शिंदे, अब होगी कार्रवाई? AICWA ने महाराष्ट्र के सीएम से कर दी है अपील
झूठे आरोपों के खिलाफ शिल्पा शिंदे पर अब होगी कार्रवाई? एआईसीडब्ल्यूए ने की ये तैयारी
IND vs AFG Live Streaming: आज कितने बजे से शुरू होगा भारत-अफगानिस्तान टेस्ट, जानिए किस चैनल और ऐप देखें लाइव मैच
आज कितने बजे से शुरू होगा IND vs AFG टेस्ट, जानिए किस चैनल और ऐप देखें लाइव मैच
दुनिया में भारत का वर्चस्व, चीन बड़ा खिलाड़ी, पुतिन ने ट्रंप को चेताया- तेल की कीमतें बढ़ी तो US की बादशाहत...
दुनिया में भारत का वर्चस्व, चीन बड़ा खिलाड़ी, पुतिन ने ट्रंप को चेताया- तेल की कीमतें बढ़ी तो US की बादशाहत...
BJP छोड़ने के बाद अन्नामलाई ने नई पार्टी का किया ऐलान, CM थलापति विजय को लेकर दिया बड़ा बयान
BJP छोड़ने के बाद अन्नामलाई ने नई पार्टी का किया ऐलान, CM थलापति विजय को लेकर दिया बड़ा बयान
Cockroach Janta Party Protest: क्या कोई भी कर सकता है जंतर मंतर पर आंदोलन? जानें, कैसे मिलती है इसके लिए इजाजत
क्या कोई भी कर सकता है जंतर मंतर पर आंदोलन? जानें, कैसे मिलती है इसके लिए इजाजत
Embed widget