एक्सप्लोरर

'UPA सरकार की आबरू से जोड़ते थे, अब क्या', रुपये की गिरी कीमत तो प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी से किया सवाल

Priyanka Gandhi Ask Question To PM Modi: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा कि यूपीए कार्यकाल के दौरान नरेंद्र मोदी रुपये की कीमत को सरकार की प्रतिष्ठा से जोड़ते थे.

Priyanka Gandhi Attack On PM Modi: वायनाड से कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये के अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंचने को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने शनिवार (11 जनवरी, 2025) को मोदी सरकार की आलोचना की और इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जवाब भी मांगा. उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार के दौरान रुपये की कीमत सरकार की आबरू से जोड़ते थे.

कांग्रेस नेता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, "डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई है. इतिहास में पहली बार एक डॉलर की कीमत 86.4 रुपये हो गई है. डॉ. मनमोहन सिंह जी के कार्यकाल में जब एक डॉलर की कीमत 58-59 रुपये थी, तब नरेंद्र मोदी जी रुपये की कीमत को सरकार की आबरू से जोड़ते थे. वे कहते थे, "मुझे सब मालूम है. किसी देश की करेंसी ऐसे गिर नहीं सकती." आज वे खुद प्रधानमंत्री हैं और रुपये की गिरावट के सारे रिकॉर्ड टूट चुके हैं. उन्हें देश की जनता को जवाब देना चाहिए."

डॉलर के मुकाबले कितना गिर गया रुपया

बीते दिन शुक्रवार (10 जनवरी, 2025) को रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 18 पैसे गिरकर 86 के स्तर को पार कर गया. बाद में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 86.04 पर बंद हुआ. न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, फोरेक्स ट्रेडर्स ने कहा कि विदेशों में कच्चे तेल की कीमतें बढ़ी हैं और भारत में भी शेयर बाजारों में नकारात्मक धारणा बनी और इसी वजह से भारतीय मुद्रा पर इसका असर पड़ा है.

क्या रहा बाजार का हाल

बाजार में रुपया 85.88 पर खुला. कारोबार के दौरान 85.85 के अपने सबसे ऊंचे स्तर को छूने के बाद 86 के स्तर को पार कर गया और डॉलर के मुकाबले 86.04 के अब तक के निचले स्तर पर बंद हुआ. वहीं, गुरुवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 5 पैसे की बढ़त के साथ 85.86 पर बंद हुआ. 

ये भी पढ़ें: 'भारत के लिए खतरा है ये शख्स', नितेश राणे के विवादित बयान पर क्या बोले शशि थरूर और विपक्ष के नेता?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: कांग्रेस, CJP और वांगचुक के प्रोटेस्ट के 4 बड़े हल! एक्सपर्ट्स से जानें कब खत्म होगा आंदोलन?
कांग्रेस, CJP और वांगचुक के प्रोटेस्ट के 4 बड़े हल! एक्सपर्ट्स से जानें कब खत्म होगा आंदोलन?
'अगर एक कुर्बानी से...', बर्गर के चलते CJP से निकाले गए विजेता दहिया ने अब क्या कहा
'अगर एक कुर्बानी से...', बर्गर के चलते CJP से निकाले गए विजेता दहिया ने अब क्या कहा
CJP Protest: पीएम आवास के सामने धरने के बाद संसद के भीतर विपक्ष का ब्लैक ड्रेस प्रोटेस्ट, काले कपड़ों में पहुंचे
पीएम आवास के सामने धरने के बाद संसद के भीतर विपक्ष का ब्लैक ड्रेस प्रोटेस्ट, काले कपड़ों में पहुंचे
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
Helmet Odor in Monsoon: बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
Embed widget