एक्सप्लोरर

PM Modi US Visit: स्वागत की तैयारी के बीच विरोध की गूंज! पीएम मोदी के अमेरिकी दौरे से पहले सामने आई ये बड़ी खबर

PM Modi US Visit: पीएम मोदी अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और उनकी पत्नी जिल बाइडेन के न्यौते पर अमेरिका के चार दिवसीय दौरे पर जा रहे हैं. पीएम मोदी 21-24 जून तक अमेरिका के दौरे पर रहेंगे.

PM Modi US Visit Protest: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अमेरिका दौरा 21 जून से शुरू हो रहा है. उनके दौरे से पहले अमेरिका में उनके स्वागत की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं. वहीं, दूसरी तरफ अब अमेरिकी अधिकार समूह भारत के बिगड़ते मानवाधिकारों के रिकॉर्ड पर चिंताओं का हवाला देते हुए पीएम मोदी की अमेरिकी यात्रा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की योजना बना रहे हैं. हालांकि, अब तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. 

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, इंडियन अमेरिकन मुस्लिम काउंसिल, पीस एक्शन, वेटरन्स फॉर पीस, और बेथेस्डा अफ्रीकन सेमेट्री गठबंधन जैसे संगठन 22 जून को व्हाइट हाउस के पास इकट्ठा होने का दावा कर रहे हैं. इसी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति जो बाइडेन की मुलाकात होनी है. पीएम मोदी का दौरा न्यूयॉर्क शहर से शुरू होगा जहां पर वह विश्व योगा दिवस पर यूएन के हेडक्वार्टस में हिस्सा लेंगे. उसके बाद वह अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन जाएंगे. 

बीबीसी डॉक्यूमेंट्री स्क्रीनिंग की तैयारी 

इसके साथ ही वाशिंगटन में बीबीसी की तरफ से बनाई गई 'इंडिया: द मोदी क्वेश्चन' की स्क्रीनिंग की व्यवस्था भी की जा रही है. बीबीसी की ये डॉक्यूमेंट्री भारत में विवादों में घिरी रही थी और इसपर सरकार ने बैन लगा दिया था. विरोध करने वाले समूहों ने 'मोदी नॉट वेलकम' और 'भारत को हिंदू वर्चस्व से बचाओ' जैसे फ़्लायर्स तैयार किए हैं. 

उठाया जाएगा मानवाधिकारों का मुद्दा 

राष्ट्रपति बाइडेन को लिखे एक पत्र में, ह्यूमन राइट्स वॉच के एशिया डिवीजन के निदेशक इलेन पियर्सन ने व्हाइट हाउस से मोदी की यात्रा के दौरान सार्वजनिक और निजी तौर पर भारत में मानवाधिकारों के बारे में चिंताओं को उठाने का आग्रह किया है. हालांकि, विश्लेषकों का मानना है कि इन कार्रवाइयों से बाइडेन और मोदी के बीच चर्चाओं पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ने की संभावना नहीं है. 

ये भी पढ़ें: 

Bengal Violence: 'हिंसा भड़काने के लिए हो ममता बनर्जी की गिरफ्तारी', बीजेपी बोली- पिछली बार भी CISF जवानों पर हमला...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में दशहरा कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी, 3 लेयर सिक्योरिटी रहेगी तैनात
दिल्ली में दशहरा कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी, 3 लेयर सिक्योरिटी रहेगी तैनात
यमन के सुरक्षा बलों के शिविर पर हूतियों का हमला, 53 लोगों की मौत 200 घायल
यमन के सुरक्षा बलों के शिविर पर हूतियों का हमला, 53 लोगों की मौत 200 घायल
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
बेंगलुरु जा रही Air India Express की फ्लाइट से पक्षी टकराया, विमान में सवार थे 148 यात्री
बेंगलुरु जा रही Air India Express की फ्लाइट से पक्षी टकराया, विमान में सवार थे 148 यात्री

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- 'आने वाले समय में भी देश...'
RSS के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- 'आने वाले समय में भी देश...'
Dussehra 2026: दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
Box Office Clash: 23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 'उड़ता तीर' से 'तू है मेरी किरण' तक 8 धांसू फिल्में
23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 8 धांसू फिल्में
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
आज भारत आ रहे अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो, जयशंकर से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल
आज भारत आ रहे अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो, जयशंकर से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
Embed widget