एक्सप्लोरर

वाराणसी से लौटने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने की राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात

PM Modi meets President Kovind: प्रधानमंत्री ने आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी का दौरा किया था और वहां 1500 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया.

PM Modi meets President Kovind: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरूवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की और विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर उनसे चर्चा की. राष्ट्रपति भवन ने एक ट्वीट कर यह जानकारी दी. राष्ट्रपति भवन की ओर से किए गए ट्वीट में कहा गया, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की और उन्हें महत्वपूर्ण मुद्दों से अवगत कराया.’’

पिछले दिनों केंद्रीय मंत्रिपरिषद में फेरबदल और विस्तार के बाद प्रधानमंत्री की राष्ट्रपति से यह मुलाकात हुई है. इससे पहले, प्रधानमंत्री ने आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी का दौरा किया था और वहां 1500 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया.

गौरतलब है कि हाल में मोदी कैबिनेट का विस्तार कर 43 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई. इनमें से असम के पूर्व सीएम सर्वानंद सोनोवाल और ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत 36 नए चेहरों को शामिल किया गया जबकि 7 मंत्रियों का प्रमोशन कर उन्हें कैबिनेट रैंक का दर्जा दिया गया.

मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का यह पहला कैबिनेट विस्तार था. इसके बाद मोदी सरकार में मंत्रियों की संख्या बढ़कर 78 हो गई है. कैबिनेट विस्तार से पहले रविशंकर प्रसाद, हर्षवर्धन और प्रकाश जावड़ेकर जैसे बड़े नेताओं का अप्रत्याशित रूप से इस्तीफा लिया गया था.

मोदी सरकार की कैबिनेट में इस बार युवा, पेशेवर और अनुभवी को तरजीह दी गई है. इसके साथ ही, अगले साल जिन राज्यों में चुनाव होने हैं, जैसे- उत्तर प्रदेश, गुजरात इन राज्यों का कैबिनेट में खास ख्याल रखा गया. इसके अलावा बाकी राज्यों से भी प्रतिनिधि कैबिनेट में जगह दी गई है.  

ये भी पढ़ें: बंगाल चुनाव हिंसा : NHRC ने रिपोर्ट में कहा- रेप और हत्या के मामलों की CBI से हो जांच, राज्य के बाहर चले मुकदमा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहलगाम केस में हाफिज सईद पर शिकंजा! NIA पाक भेजेगी कोर्ट का समन
पहलगाम केस में हाफिज सईद पर शिकंजा! NIA पाक भेजेगी कोर्ट का समन
ओडिशा: चीन जा रहा जहाज डूबा, पारादीप बंदरगाह से 240 नॉटिकल मील दूर हादसा
ओडिशा: चीन जा रहा जहाज डूबा, पारादीप बंदरगाह से 240 नॉटिकल मील दूर हादसा
SC ने JPSC से जुड़ी याचिका पर सुनवाई से किया इनकार, क्या कहा?
SC ने JPSC से जुड़ी याचिका पर सुनवाई से किया इनकार, क्या कहा?
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला

वीडियोज

चवन्नी vs रुपया..किसका 'सिक्का' चलेगा?
यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
Embed widget