एक्सप्लोरर

जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल सहित कई नेताओं के साथ पीएम मोदी ने की द्विपक्षीय बैठक

पीएम मोदी ने जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल के साथ द्विपक्षीय बैठक की. इसके साथ ही उन्होंने कोलंबिया के राष्ट्रपति इवान मार्क्वेज और कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमाद समेत कई नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठक की.

न्यूयॉर्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र के इतर सोमवार को जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल, कोलंबिया के राष्ट्रपति इवान मार्क्वेज और कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमाद समेत कई नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठक की. ह्यूस्टन में ऐतिहासिक कार्यक्रम ‘हाउडी मोदी’ में भारतीय समुदाय के 50,000 लोगों के जनसमूह को संबोधित करने के बाद मोदी संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के 74वें सत्र में भाग लेने के लिए रविवार रात को न्यूयॉर्क पहुंचे.

संयुक्त राष्ट्र सत्र के इतर मोदी ने जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल, कोलंबिया के राष्ट्रपति मार्क्वेज, भूटान के प्रधानमंत्री लोटे शेरिंग और नीदरलैंड के प्रधानमंत्री मार्क रुट से बातचीत की. तमीम के साथ बैठक में दोनों नेताओं ने भारत और कतर के बीच संबंधों की समीक्षा की. कतर के अमीर ने योग को वैश्विक स्तर पर और लोकप्रिय बनाने में मोदी के प्रयासों का भी उल्लेख किया.

जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल सहित कई नेताओं के साथ पीएम मोदी ने की द्विपक्षीय बैठक

आज ट्रंप के साथ होगी द्विपक्षीय मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ह्यूस्टन में ऐतिहासिक कार्यक्रम 'हाउडी मोदी में शिरकत करने के बाद संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के 74वें सत्र को संबोधित करने के लिए न्यूयॉर्क पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी आज अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से द्विपक्षीय मुलाकात करेंगे. उम्मीद की जा रही है कि भारतीय समयानुसार रात 9 से 11 बजे के बीच पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच मुलाकात हो सकती है. इसके साथ ही पीएम मोदी यूएन महाचसचिव एंटोनियो गुतेरस द्वारा आयोजित भोज में शरीक होंगे.

‘गांधी सोलर पार्क’ का उद्घाटन करेंगे पीएम इसके अलावा पीएम मोदी नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने और जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए 24 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र में 50 किलोवाट के ‘गांधी सोलर पार्क’ का उद्घाटन करेंगे. भारत ने सोलर पैनल और ग्रीन रूफ प्रोजेक्ट के लिए 10 लाख डॉलर का उपहार दिया है, जिसके तहत यूएन मुख्यालय की छत पर सोलर पैनल लगाए गए हैं. संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में 'इकोनॉमिक एडं सोशल काउंसिल (ईसीओएसओसी) चैंबर में एक विशेष कार्यक्रम 'लीडरशिप मैटर्स: रेलीवेंस ऑफ गांधी इन कंटेम्प्रेरी वर्ल्ड की मेजबानी करेंगे. यह कार्यक्रम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल PM बालेन्द्र शाह की भारत यात्रा क्यों होगी महत्वपूर्ण? तुर्किए-सऊदी-पाकिस्तान डील के बीच समझें अहमियत
नेपाल PM बालेन्द्र शाह की भारत यात्रा क्यों होगी महत्वपूर्ण? तुर्किए-सऊदी-पाकिस्तान डील के बीच समझें अहमियत
US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी के स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर योगी सरकार सख्त, अब होगी नियमित जांच
यूपी के स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर योगी सरकार सख्त, अब होगी नियमित जांच
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
Foreign Woman Dance Viral Video : विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
Embed widget