एक्सप्लोरर

CM ममता पर प्रधानमंत्री मोदी का वार, कहा- उन्होंने जनता की 'दीदी' होने के बजाय भतीजे की 'बुआ' बनना पसंद किया

प्रधानमंत्री ने कहा कि बीजेपी को बनाने वाले बंगाल के थे. टीएमसी का मूल गौत्र कांग्रेस है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस को बनाने वाले बाहरी थे. लेफ्ट को प्रेरणा भी बाहर के लोगों से मिली. बीजेपी के डीएनए में बंगाल के सूत्र हैं.

कोलकाता: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कोलकाता के ब्रिगेड मैदान पर एक रैली को संबोधित करते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर बड़ा हमला बोला. उन्होंने इस दौरान ममता पर कई आरोप लगाए और कहा कि बंगाल ने वाम शासन के बाद परिवर्तन लाने के लिए ममता बनर्जी पर भरोसा जताया था, लेकिन उन्होंने राज्य के लोगों को धोखा दिया और उनका अपमान किया. इससे पहले रैली में अभिनेता मिथून चक्रवर्ती बड़े नेताओं की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हुए.

ममता बनर्जी पर परिवारवाद का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उन्होंने जनता की दीदी बनने के बजाय अपने भतीजे की बुआ बनना पसंद किया. ब्रिगेड परेड मैदान में बीजेपी की मेगा रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री अपने उन विरोधियों पर भी बरसे, जो उन पर कुछ खास उद्योगपति मित्रों का पक्ष लेने का आरोप लगाते हैं.

मोदी ने तृणमूल कांग्रेस प्रमुख पर हमला करते हुए कहा, "आपने बंगाल के उन लोगों को धोखा दिया और अपमान किया, जिन्होंने भरोसा किया था कि वाम शासन के बाद आप परिवर्तन लाएंगी. आपने उनकी उम्मीद और सपनों को चकनाचूर कर दिया.' उन्होंने आरोप लगाया कि बनर्जी ने लोगों को नजरअंदाज कर, भाई-भतीजावाद को बढ़ावा दिया, जोकि उन्हें प्यार से 'दीदी' कहते हैं.

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और बनर्जी जैसे प्रतिद्वंद्वी नेताओं पर पलटवार करते हुए मोदी ने कहा कि वह मित्रता का मूल्य समझते हैं. कई विरोधी नेता मोदी पर कुछ खास उद्योगपति मित्रों का पक्ष लेने का आरोप लगाते रहे हैं. प्रधानमंत्री ने कहा, "भारत के सभी 130 करोड़ लोग मेरे मित्र हैं, मैं उनके लिए कार्य करता हूं। मैंने बंगाल के अपने मित्रों को 90 लाख गैस कनेक्शन प्रदान किए। मेरा चाय से विशेष लगाव है और बंगाल के चाय श्रमिक मेरे मित्र हैं , जिनके लिए मैंने सामाजिक सुरक्षा योजना लागू की है.'

CM ममता पर प्रधानमंत्री मोदी का वार, कहा- उन्होंने जनता की 'दीदी' होने के बजाय भतीजे की 'बुआ' बनना पसंद किया

"बीजेपी को बनाने वाले बंगाल के थे" प्रधानमंत्री ने कहा कि बीजेपी को बनाने वाले बंगाल के थे. टीएमसी का मूल गौत्र कांग्रेस है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस को बनाने वाले बाहरी थे. लेफ्ट को प्रेरणा भी बाहर के लोगों से मिली. बीजेपी के डीएनए में बंगाल के सूत्र हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "लोकसभा चुनाव में आपने- चुप-चाप कमल छाप से कमाल किया. आपके एक वोट की ताकत आपने कश्मीर से लेकर अयोध्या तक देखी है. इस बार आपको जोर से छाप, TMC साफ के इरादे से आगे बढ़ना है."

रैली में अपनी गरीबी का ज़िक्र करते हए प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं भी गरीबी में पला-बढ़ा और इसलिए उनका दुख-दर्द क्या है, चाहे वो हिंदुस्तान के किसी भी कोने में क्यों न हो, क्योंकि वो हमारे दोस्त हैं, उनको मैं भली-भांति अनुभव का सकता हूं. उन्होंने कहा कि इसलिए मैं दोस्तों के लिए काम करता हूं और मैं दोस्तों के लिए ही काम करता रहूंगा.

पीएम मोदी ने कहा, "मैं विश्वास दिलाने आया हूं कि आपके लिए, यहां के नौजवानों के लिए, किसानों, उद्यमियों, यहां की बहनों-बेटियों के विकास के लिए हम 24 घंटे दिन रात मेहनत से काम करेंगे. हम मेहनत करने में कोई कमी नहीं रखेंगे. हम पल-पल आपके लिए जिएंगे. हम पल-पल आपके सपनों के लिए जिएंगे. ये विश्वास दिलाने मैं आया हूं."

महंगे LPG सिलेंडर के खिलाफ सीएम ममता की 'पदयात्रा', कहा- असल परिवर्तन अब दिल्ली में होगा 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
DMK और NCP (SP) के विरोध के बीच FCRA बिल पर बढ़ा सस्पेंस, BAC बैठक पर नजरें
DMK और NCP (SP) के विरोध के बीच FCRA बिल पर बढ़ा सस्पेंस, BAC बैठक पर नजरें
'इलाज का हर किसी को अधिकार', सुप्रीम कोर्ट ने अभिषेक बनर्जी को दी बड़ी राहत
'इलाज का हर किसी को अधिकार', सुप्रीम कोर्ट ने अभिषेक बनर्जी को दी बड़ी राहत
Parliament Monsoon Session LIVE: 'सरकार छात्र आंदोलन पर चर्चा के लिए तैयार', लोकसभा में बोले रिजिजू
LIVE: 'सरकार छात्र आंदोलन पर चर्चा के लिए तैयार', लोकसभा में बोले रिजिजू

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
टेस्ट की एक पारी में 300 रन बनाने वाले भारतीय, सिर्फ 2 खिलाड़ी कर पाए ऐसा
टेस्ट की एक पारी में 300 रन बनाने वाले भारतीय, सिर्फ 2 खिलाड़ी कर पाए ऐसा
AR Rahman के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
नवोदय विद्यालय क्लास 6 में एडमिशन का आखिरी मौका, फार्म भरने की आखिरी तारीख आज
नवोदय विद्यालय क्लास 6 में एडमिशन का आखिरी मौका, फार्म भरने की आखिरी तारीख आज
DC Box office: 'स्पाइडर मैन' के तूफान के आगे इस तमिल फिल्म ने किया कमाल, 3 दिन में वसूला 83% बजट, बनाया ये रिकॉर्ड
'स्पाइडर मैन' के तूफान के आगे इस तमिल फिल्म ने किया कमाल, 3 दिन में वसूला 83% बजट
Embed widget