एक्सप्लोरर

बर्धमान में बोले पीएम मोदी- आधे चुनाव में टीएमसी पूरी साफ, दीदी की बौखलाहट बढ़ रही है

प्रधानमंत्री ने कहा कि आधे चुनाव में ही टीएमसी पूरी साफ हो गयी है. दीदी की बौखलाहट साफ दिख रही है और उनकी बैखलाहट बढ़ती जा रही है. प्रधानमंत्री ने कहा कि समझ नहीं आता कि दीदी को कड़वाहट इतनी पसंद क्यों है ? 

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल के बर्धमान में रैली करने पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने टीएमसी और ममता बनर्जी पर जमकर हमला बोला. प्रधानमंत्री ने कहा कि आधे चुनाव में ही टीएमसी पूरी साफ हो गयी है. दीदी की बौखलाहट साफ दिख रही है और उनकी बैखलाहट बढ़ती जा रही है. प्रधानमंत्री ने कहा कि समझ नहीं आता कि दीदी को कड़वाहट इतनी पसंद क्यों है ? 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ''बर्धमान की 2 चीजें बहुत  मशहूर हैं. एक तो चावल और दूसरा मिहिदाना. आपकी बोली, आपका व्यवहार, यहां का खान-पान हर चीज में भरपूर मिठास है. दीदी की कड़वाहट, उनका क्रोध, उनकी बौखलाहट बढ़ती ही जा रही है. जानते हैं क्यों? मैं बताता हूं. क्योंकि बंगाल में हुए आधे चुनावों में आपने टीएमसी को पूरा साफ कर दिया है. यानि आधे चुनाव में ही टीएमसी पूरी साफ.''

पीएम मोदी ने कहा, ''चार चरणों के चुनाव में बंगाल की जागरूक जनता ने इतने चौके-छक्के मारे कि भाजपा की सीटों की सेंचुरी हो गई है. जो आपके साथ खैला करने की सोच रहे थें, उन्हीं के साथ खैला हो गया है. चार चरणों के चुनाव में बंगाल की जागरूक जनता ने इतने चौके-छक्के मारे कि भाजपा की सीटों की सेंचुरी हो गई है. जो आपके साथ खैला करने की सोच रहे थें, उन्हीं के साथ खैला हो गया है.''

उन्होंने कहा, ''एक तो नंदीग्राम में बंगाल के लोगों ने दीदी को क्लीन बोल्ड कर दिया. यानि बंगाल में दीदी की पारी समाप्त हो चुकी है. दूसरा, बंगाल के लोगों ने दीदी का बहुत बड़ा प्लान फेल कर दिया. दीदी तैयारी करके बैठी थीं कि पार्टी की कप्तानी भाइपो को सौंपेंगी, लेकिन दीदी का ये खैला भी जनता ने समय रहते समझ लिया. इसलिए दीदी का सारा खैला धरा का धरा रह गया.''

पीएम मोदी ने कहा, ''तीसरा, दीदी की पूरी टीम को ही बंगाल के लोगों ने मैदान से बाहर जाने को कह दिया है. दीदी को ये भी मालूम है कि एक बार बंगाल से कांग्रेस गई तो कभी वापस नहीं आई. वामपंथी वाले, लेफ्ट वाले गए वापस नहीं आएं. दीदी, आप भी एक बार गई तो कभी वापस नहीं आएंगी.अब दीदी बंगाल के लोगों से गुस्सा तो होंगी ही.''

प्रधानमंत्री ने कहा, ''दीदी के लोग बंगाल के अनुसूचित जाति के भाई-बहनों को गाली देने लगे हैं. दीदी के करीबी लोग उन्हें भिखारी कहने लगे हैं. बाबा साहेब की आत्मा को दीदी के कड़वे शब्द सुनकर कितना कष्ट हुआ होगा. वो राजा राम मोहन राय जिन्होंने जाति प्रथा के खिलाफ देश को झकझोरा, इस कुरीति को मिटाने के लिए देश को दिशा दिखाई, उनके बंगाल में दीदी ने दलितों को इतना बड़ा अपमान किया है.''

प्रधानमंत्री ने कहा, ''हार होती देख ये क्या हो गया आपको, आपके करीबियों को? हालत तो ये हो गई है कि दीदी अब केंद्रीय वाहिनी के खिलाफ अपने कार्यकर्ताओं को भड़का रही हैं. दीदी, आपको गुस्सा करना है तो मैं हूं न, मुझ पर कीजिए. जितनी मर्जी गाली दीजिए. लेकिन बंगाल की गरिमा, बंगाल की गौरवमयी परंपरा का अपमान मत कीजिए.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget