एक्सप्लोरर

चुनाव जीतने के लिए सरकारी तिजोरी को 'तबाह’ करती थीं पिछली सरकारें: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने वाराणसी में करीब एक हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने के बाद कहा कि हर समस्या का समाधान आखिर विकास में ही है.

वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्ववर्ती सरकारों पर सरकारी तिजोरी को चुनाव जीतने के कार्यक्रमों में तबाह करने का आरोप लगाया. शुक्रवार को पीएम मोदी ने कहा कि उनकी सरकार की कोशिश है कि गरीब की जिंदगी में बदलाव लाने के अवसर तैयार करने वाले सपने साकार हों.

हर समस्या का समाधान आखिर विकास में ही है: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने वाराणसी में करीब एक हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने के बाद कहा, ‘‘हर समस्या का समाधान आखिर विकास में ही है. पहले ऐसी सरकारें आईं, जिनमें विकास से नफरत जैसा माहौल था. उनके लिए सरकारी तिजोरी चुनाव जीतने के कार्यक्रमों में तबाह हो जाती थी. हमारी कोशिश है कि विकास के वे सपने साकार हों, ताकि गरीब की जिंदगी में बदलाव लाने का अवसर तैयार हो.’’

पीएम मोदी ने कहा, ‘‘आप किसी भी गरीब से बात कीजिए, उससे पूछिए कि आपने जैसी जिंदगी गुजारी, क्या आप अपने बच्चों के लिए भी वैसी ही जिन्दगी पसंद करेंगे. गरीब से गरीब व्यक्ति भी कहता है कि मेरे नसीब में जो था, मैंने भुगता लेकिन मैं नहीं चाहता हूं कि मेरी आने वाली पीढी ऐसी गरीबी की जिंदगी जीने को मजबूर हो. किसी गरीब के दिल में अपनी संतानों को विरासत में गरीबी देने की इच्छा नहीं है. हर गरीब का अपनी भावी पीढ़ी के लिए जो सपना है, वही सपना मेरी सरकार का भी है.’’

सारी योजनाएं ऐसी हों, जो समाज के हर तबके में सशक्तीकरण लाए: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार यही प्रयास कर रही है कि सारी योजनाएं ऐसी हों, जो समाज के हर तबके में सशक्तीकरण लाए. आज देश तेज गति से प्रगति कर रहा है. यह विकास गरीब और मध्यम वर्ग के कल्याण को केन्द्र में रखकर हो रहा है. अनेक साहसपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं और 20-25 साल से लटके मुद्दों का निपटारा बड़ी हिम्मत से किया जा रहा है. हिम्मत से फैसले किये जा रहे हैं.

पूरी दुनिया देख रही है कि भारत तेज गति से आगे बढ़ रहा है: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि पूरी दुनिया देख रही है कि भारत तेज गति से आगे बढ़ रहा है. भारत बदल रहा है. हमें पूर्वी उत्तर प्रदेश को भी बदलना है. जैसी पश्चिम की ताकत है, वैसे ही पूरब की भी ताकत हो. हमें विश्वास है कि यहां के आर्थिक और सामाजिक जीवन तथा मूलभूत ढांचे में बदलाव लाने के लिये यह योजनाएं काम आएंगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
एलके आडवाणी को मिली अस्पताल से छुट्टी, डॉक्टरों ने क्या बताया
एलके आडवाणी को मिली अस्पताल से छुट्टी, डॉक्टरों ने क्या बताया
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से परेशान हुए शत्रुघ्न सिन्हा, बोले- यह क्या हो रहा है?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से परेशान हुए शत्रुघ्न सिन्हा, बोले- यह क्या हो रहा है?
सिक्किम के राज्यपाल बने दुष्यंत कुमार गौतम, गंगटोक के राजभवन में ली शपथ
सिक्किम के राज्यपाल बने दुष्यंत कुमार गौतम, गंगटोक के राजभवन में ली शपथ

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
कार की रोशनी हो गई है कम? इन आसान तरीकों से चमकाएं हेडलाइट
कार की रोशनी हो गई है कम? इन आसान तरीकों से चमकाएं हेडलाइट
Embed widget