एक्सप्लोरर

रामनाथ कोविंद को समर्थन देने की मोदी की अपील कांग्रेस ने ठुकराई, विपक्ष उतारेगा अपना उम्मीदवार!

नई दिल्ली: रामनाथ कोविंद राष्ट्रपति बनना लगभग तय हो गया है. अगर रामनाथ राष्ट्रपति बने तो वह देश के 14वें राष्ट्रपति होंगे. लेकिन सूत्रों के हवाले से खबर मिल रही है कि कोविंद को समर्थन देने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील को कांग्रेस ने ठुकरा दिया है और अब विपक्ष कोविंद के खिलाफ अपना उम्मीदवार उतारेगा. विपक्ष की तरफ से फिलहाल दलित नेता मीरा कुमार का नाम उछल रहा है. आंकड़े बता रहे हैं कि एनडीए ने रामनाथ कोविंद को राष्ट्रपति बनाने के लिए जरूरी वोट जुटा लिए हैं. जेडीयू और बीजेडी के बाद टीआरएस ने भी एनडीए को समर्थन का देने का एलान कर दिया है, हालांकि विपक्ष अभी बीजेपी को खुला रास्ता देने के पक्ष में नहीं है. जानिए, NDA के राष्ट्रपति उम्मीदवार राम नाथ कोविंद से जुड़ी 10 बड़ी बातें बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने रामनाथ कोविंद के नाम का एलान करते हुए कहा, ‘’आशा करते हैं कि दलित समाज से संघर्ष करके गरीब के घर में जन्म लेकर सार्वजनिक जीवन में इतने ऊंचे मुकाम पर पहुंचने वाले रामनाथ जी सर्वसहमत प्रत्याशी होंगे. इसकी हम सबलोग आशा करते हैं.’’ JDU का समर्थन का एलान जानिए, राम नाथ कोविंद को राष्ट्रपति का उम्मीदवार बनाने के 6 कारण रामनाथ कोविंद के नाम का एलान करते वक्त दिए गए इस बयान में राष्ट्रपति चुनाव का सारा जोड़तोड़ नजर आता है. दलित समुदाय के कोविंद को बनाने के पीछे मोदी की भविष्य की राजनीति है. कोविंद का चयन कर विपक्षी एकता को चुनौती दी गई है. बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कोविंद को उम्मीदवार बनाए जाने पर खुशी को जताई है लेकिन अभी एनडीए को समर्थन देने का एलान नहीं किया है. उन्होंने कहा है कि अभी इसपर चर्चा की जाएगी. बिहार में नीतीश के पास 20 हजार 935 वोट हैं. वहीं दलित उम्मीदवार के नाम के एलान के बाद उत्तर प्रदेश में सीएम योगी और मायावती की पार्टी बीएसपी एक स्वर में बात कर रहे हैं. दलित होने के नाते बसपा कोविंद को समर्थन देगी- मायावती सीएम योगी ने कहा है कि एक दलित को उम्मीदवार बनाना हमारे लिए गौरव की बात है. वहीं, मायावती ने कहा है, ‘’अगर विपक्ष की तरफ से कोई और दलित चेहरा नहीं आया तो दलित होने के नाते बसपा कोविंद को समर्थन देगी.’’ राष्ट्रपति चुनाव: विपक्ष से मीरा कुमार की उम्मीदवारी 'मजबूत', कांग्रेस ने कहा- NDA का एकतरफा फैसला जो मजबूरी मायावती को दिख रही है कुछ वैसी ही मजबूरी अखिलेश को भी होगी क्योंकि रामनाथ उत्तर प्रदेश से आते हैं. अखिलेश के पास 26 हजार 60 वोट हैं. तो वहीं- मायावती के पास 8 हजार 200 वोट हैं. रामनाथ कोविंद का नाम वोटों की दौड़ से आगे निकल चुका है. वोटों का गणित क्या हैं? एनडीए के पास अभी 5 लाख 32 हजार वोट हैं. कोविंद को राष्ट्रपति बनाने के लिए एनडीए को 17 हजार 422 वोट और चाहिए.  समर्थन का एलान कर चुकी वाईएसआर कांग्रेस के पास 17 हजार 666 वोट और टीआरएस के पास भी 22 हजार 48 वोट हैं. इसके अलावा उड़ीसा के सीएम नवीन पटनायक ने भी कोविंद को समर्थन दे दिया है. पटनायक के पास 37 हजार 257 वोट हैं. यहां पढ़ें: कोविंद की जीत का फॉर्मूला, मोदी के मास्टर स्ट्रोक से टूट गया विपक्ष का 'घर'! 5 लाख 67 हजार से ज्यादा पहुंचेगा वोटों का आंकड़ा! टीआरएस, वाईएसआर कांग्रेस और बीजेडी के वोट को जोड़ दें तो एनडीए उम्मीदवार के पास वोट का आंकड़ा 5 लाख 67 हजार से ज्यादा हो जाता है जो कि जीत के लिए काफी है. ऐसे में रामनाथ कोविंद की जीत पक्की लग रहा है लेकिन शिवसेना ने अभी तक फैसला ना लिए जाने की बात कह कर सस्पेंस बनाए रखा है. उद्धव का कहना है, ‘’सिर्फ दलित वोटों के लिये दलित उम्मीदवार राष्ट्रपति पद के लिये दिया होगा तो हमारा समर्थन नहीं होगा,  हां अगर जनता की भलाई करने वाला होगा तो हम समर्थन करेंगें. कल हम फैसला लेगें.’’ 22 जून को विपक्षी दलों की बैठक  वोटों के मामले में विपक्ष बेशक पिछड़ जाए लेकिन राजनीति में टक्कर देने के लिए  विपक्ष साझा उम्मीदवार पर विचार कर रहे हैं. विपक्षी दलों की बैठक 22 जून को होने वाली है. विपक्ष की तरफ से दलित नेता मीरा कुमार का नाम उछल रहा है. रामनाथ कोविंद का नाम आने के बाद वोटों का आंकड़ा यही तक सीमित नहीं रहने वाला. नरेंद्र मोदी ने जिस प्लानिंग के साथ इनका नाम आगे किया है उसमें बिहार और यूपी की क्षेत्रीय पार्टियों को यूपीए के साथ खड़ा रह पाना मुश्किल हो गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डीके शिवकुमार सरकार पर भड़के CM विजय, 'अपील करता हूं कि...'
डीके शिवकुमार सरकार पर भड़के CM विजय, 'अपील करता हूं कि...'
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक
कांग्रेस का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक समेत 4 नेताओं को पार्टी से निकाला
कांग्रेस का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक समेत 4 नेताओं को पार्टी से निकाला
UGC NET 2026: 3 विषयों का होगा री-एग्जाम, जांच के बाद NTA का फैसला
UGC NET 2026: 3 विषयों का होगा री-एग्जाम, जांच के बाद NTA का फैसला

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget