एक्सप्लोरर

पीएम मोदी के करीबी माने जाते हैं रामनाथ कोविंद, मुश्किल वक्त में दिया था साथ!

नई दिल्ली: रामनाथ कोविंद का नाम अचानक चर्चा में आया और छा गया. लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जेहन में ये नाम काफी पहले से था. कोविंद मोदी के करीबी हैं. मुश्किल वक्त में भी कोविंद मोदी का साथ दिया था. शायद उसी का इनाम अब उन्हें मिला है.

IN DETAIL: आखिर विपक्ष ने क्यों चुना मीरा कुमार का नाम, जानें तीन बड़ी वजह

साल 2002 के दंगो के बाद चली जांच में रामनाथ गोविंद लगातार तब के गुजारात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी का बचाव करते रहे, लगातार उनके साथ खड़े रहे. साल 2014 में मोदी प्रधानमंत्री बने और कोविंद को मोदी से इसी करीबी का इनाम मिला  और 17 अगस्त 2015 उन्हें बिहार का राज्यपाल बना दिया गया. तब प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें दलितों के लिए सारी जिंदगी काम करने वाला बताया था.

IN DETAIL: रामनाथ कोविंद के बारे में वो सबकुछ जो आप जानना चाहते हैं!

पीएम मोदी से नजदीकियों का नतीजा है कि संसदीय बोर्ड की मीटिंग के बाद रामनाथ कोविंद को एनडीए की तरफ से राष्ट्रपति का उम्मीदवार घोषित कर दिया.

पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा, ‘’श्री रामनाथ कोविंद एक किसान के बेटे हैं,. वो विनम्र पृष्णभूमि से आते हैं. उन्होंने अपनी जिंदगी गरीबों, अधिकारहीन और आम लोगों की सेवा में लगा दिया. मैं आश्वस्त हूं कि श्री रामनाथ कोविंद एक अप्रतिम राष्ट्रपति बनेंगे और गरीबों, वंचितों और हाशिये पर खड़े समाज की मजबूत आवाज बने रहेंगे.’’

 

राज्यपाल बनने के बाद भी रामनाथ कोविंद लगातार पीएम मोदी के संपर्क में रहे. आखिरी बार चार जनवरी को गुरुपर्व के दौरान पटना में पीएम मोदी और रामनाथ कोविंद की मुलाकात हुई थी और जानकार मानते हैं कि आज की पृष्ठभूमि वहीं से तय होना शुरू हो गई थी.

कोविंद को नहीं मिली थी प्रेसिडेंट रिट्रीट में एंट्री, अब बन सकते हैं राष्ट्रपति

पीएम मोदी ने दलित नेता को राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाकर एक तीर से दो निशाना लगाया है. बीजेपी के इस दांव से दलितों में साफ संदेश जाएगा कि बीजेपी ही उनकी सबसे बड़ी हितैषी पार्टी है और इससे 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी को और मजबूती मिलेगी.

पूरे देश में करीब 20.14 फीसदी दलित आबादी है.  यानि देश में करीब 21 करोड़ लोग दलित समुदाय से आते हैं. रामनाथ कोविंद उत्तर प्रदेश के कानपुर के रहने वाले हैं. संख्या के लिहाज से सबसे ज्यादा दलित उत्तर प्रदेश में रहते हैं, जो करीब 20 फीसदी हैं.

राष्ट्रपति चुनाव : अब तक 19 लोग ने दाखिल किया है नामांकन, एक का पर्चा खारिज

एक हिसाब से देखा जाए तो राष्ट्रपति पद के लिए ये दलित दांव बीजेपी ने साल 2019 के लोकसभा के चुनाव में विरोधियों को चित करने के लिए चला है. पीएम मोदी को साल 2014 की तरह प्रचंड बहुमत लाना है तो दलितों को अपने खेमे में करना होना बेहद जरूरी है.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Live: SIR पर SC में सुनवाई, याचिकाकर्ता ने EC के हलफनामे का जवाब देने के लिए समय मांगा
Live: SIR पर SC में सुनवाई, याचिकाकर्ता ने EC के हलफनामे का जवाब देने के लिए समय मांगा
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
Explained: 1 नवंबर से दिल्ली-एनसीआर में कड़े प्रतिबंध, प्रदूषण घटेगा या बढ़ेगा आम जनता पर मुसीबत?
Explained: 1 नवंबर से दिल्ली-एनसीआर में कड़े प्रतिबंध, प्रदूषण घटेगा या बढ़ेगा आम जनता पर मुसीबत?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
Embed widget