एक्सप्लोरर

मीरा कुमार को आंध्र प्रदेश में नहीं मिला एक भी वोट, कोविंद को केरल में मिला सिर्फ एक वोट

पूर्व लोकसभा अध्यक्ष को कभी कांग्रेस का गढ़ माने जाने वाले आंध्र प्रदेश में एक भी वोट नहीं मिला, जबकि कोविंद को वामपंथी शासन वाले केरल से एक वोट मिला.

नई दिल्ली: नवनिर्वाचित राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को सबसे अधिक वोट उत्तर प्रदेश से मिले हैं, जबकि चुनाव में मीरा कुमार के खिलाफ मिली जीत में उन्हें बड़े राज्यों में सबसे कम वोट पश्चिम बंगाल से मिले.

निर्वाचन अधिकारी की ओर से मुहैया कराए गए आंकड़ों के अनुसार कोविंद को 4,774 वैध मतों (10,69,358) में से कुल 2,930 मत या 65.35 फीसदी वोट मिले. इस चुनाव में मीरा कुमार को 1,844 (3,67,314 मूल्य) या 34.35 प्रतिशत मत हासिल हुआ.

पूर्व लोकसभा अध्यक्ष को कभी कांग्रेस का गढ़ माने जाने वाले आंध्र प्रदेश में एक भी वोट नहीं मिला, जबकि कोविंद को वामपंथी शासन वाले केरल से एक वोट मिला.

नागालैंड में कोविंद को 56 वोट हासिल हुए जबकि मीरा को एक वोट मिला. सिक्किम में कोविंद के लिए मामला एक तरफा रहा. यहां उन्हें 28 वोट मिले जबकि कुमार को एक वोट मिला.

बीजेपी शासित उत्तर प्रदेश में कोविंद को 355 वोट (69,680 मूल्य) मिले वहीं कुमार को 65 (13,520) वोट मिले. कोविंद को टीडीपी-बीजेपी शासित आंध्र प्रदेश में सभी 171 वैध वोट (27,189 मूल्य) मिले. वोट के हिसाब से दूसरे सबसे ज्यादा मूल्य 50, 225 वाले राज्य महाराष्ट्र में कोविंद को कुल वैध 285 वोटों में से 208 वोट मिले.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य गुजरात में कोविंद को 132 जबकि मीरा को 49 वोट मिले. बिहार में कोविंद को कुल 239 वैध वोट में से 130 वोट मिले, जबकि मीरा को यहां 109 वोट मिले.

पश्चिम बंगाल में मीरा कुमार को कुल 284 वैध मतों में से 273 मत हासिल हुए, जबकि यहां कोविंद को सिर्फ 11 वोट मिले. मीरा कुमार को केरल में कुल 139 वोटों में से 138 वोट मिले, जबकि कोविंद को एक वोट मिला. वहीं, वामपंथ शासित राज्य त्रिपुरा में मीरा को 53 वोट जबकि कोविंद को सात वोट मिले. आप शासित दिल्ली में मीरा को कुल 61 वोटों में से 55 वोट मिले, जबकि कोविंद को छह वोट मिले.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
CJP Protest LIVE: संसद मार्च में घायल लड़की वेंटिलेटर पर, राहुल गांधी-केजरीवाल-जेपी नड्डा भी RML पहुंचे
LIVE: संसद मार्च में घायल लड़की वेंटिलेटर पर, राहुल गांधी-केजरीवाल-जेपी नड्डा भी RML पहुंचे
Parliament Monsoon Season Live: 'बच्चों के कपड़े फाड़े...', संसद के बाहर केंद्र सरकार पर बरसे खरगे, CJP प्रोटेस्ट पर क्या कहा?
LIVE: 'बच्चों के कपड़े फाड़े...', संसद के बाहर केंद्र सरकार पर बरसे खरगे, CJP प्रोटेस्ट पर क्या कहा?

वीडियोज

CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE
DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
Iran Nuclear Programe: क्या ईरान फिर शुरू कर रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम? मोसाद का दावा- 'पिकएक्स माउंटेन में सुरक्षित हैं यूरेनियम सेंट्रीफ्यूज'
क्या ईरान फिर शुरू कर रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम? मोसाद का दावा- 'पिकएक्स माउंटेन में सुरक्षित हैं यूरेनियम सेंट्रीफ्यूज'
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'छात्रों पर लाठी-गोली बरसाने वाली बेकार सरकार बर्खास्त हो', बच्चों पर हुई बर्बरता पर भड़के पप्पू यादव
'छात्रों पर लाठी-गोली बरसाने वाली बेकार सरकार बर्खास्त हो', बच्चों पर हुई बर्बरता पर भड़के पप्पू यादव
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
Embed widget