एक्सप्लोरर

राष्ट्रपति चुनाव: NDA की तरफ से केंद्रीय मंत्री थावर चंद गहलोत का नाम आगे, सुमित्रा महाजन भी रेस में

नई दिल्ली: जुलाई में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के संभावित दावेदारों में मोदी सरकार के एक बड़े मंत्री का नाम भी लिया जा रहा है. बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बीच नागपुर में बैठक हुई है. माना जा रहा है कि इस बैठक में राष्ट्रपति पद के संभावित उम्मीदवार के नाम की चर्चा भी हुई है.

IN PICS: जानें- कैसे होता है राष्ट्रपति का चुनाव और क्या है इसमें वोटों का गणित

केंद्रीय मंत्री थावर चंद गहलोत का नाम आगे

चर्चा है कि बीजेपी अपने केंद्रीय मंत्री थावर चंद गहलोत को चुनाव मैदान में उतार सकती है. गहलोत प्रधानमंत्री मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के करीबी माने जाते हैं. पहले इस बात की चर्चा थी कि किसी गैरराजनीतिक चेहरे को मैदान में उतारकर बीजेपी विपक्ष को भी समर्थन देने पर मजबूर कर देगी, लेकिन अब पार्टी का मानना है कि पांच राज्यों में मिली जीत के बाद राष्ट्रपति चुनाव के लिए जरूरी वोट पास में है, इसलिए राष्ट्रपति पार्टी का ही सदस्य होना चाहिए.

कौन हैं थावर चंद गहलोत?

बेहद आसान में भाषा में जानें, कैसे चुना जाता है देश का राष्ट्रपति?

69 साल के थावर चंद गहलोत मध्य प्रदेश के उज्जैन से आते हैं.  गहलोत ने 80 के दशक में राजनीति शुरू की थी. वब तीन बार विधायक रहे और मध्य प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री भी रह चुके हैं. यह 1996 से 2009 तक शाजापुर सुरक्षित सीट से लगातार चार बार सांसद चुने गए. 2009 में चुनाव हारने के बाद 2012 में मध्य प्रदेश से राज्यसभा भेजे गए. गहलोत बीजेपी में फैसला लेने वाली समिति संसदीय बोर्ड के सदस्य हैं.

आरएसएस के प्रचारक रहे हैं थावरचंद गहलोत

राष्ट्रपति चुनाव: एनडीए में ये नाम सबसे आगे, शाह और भागवत की मुलाकात के बाद लग सकती है मुहर: सूत्र

आरएसएस के प्रचारक रहे थावरचंद गहलोत बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव, महासचिव और उपाध्यक्ष रह चुके हैं. बीजेपी में संगठन के चुनाव की जिम्मेदारी निभाते आ रहे हैं.  संगठन में मजबूत पकड़ के साथ गहलोत को आरएसएस की पंसद भी माना जाता है. हालांकि बीजेपी के सूत्र बता रहे हैं कि अभी जो पैनल तैयार किया गया है जिसमें एक नाम फाइनल होना है.

सुमित्रा महाजन, द्रौपदी मुर्मू भी रेस में हैं

थावरचंद गहलोत के अलावा लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन का नाम भी एनडीए के उम्मीदवारों की सूची में शामिल है. एक और नाम झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू का भी है. अगर मुर्मू राष्ट्रपति चुनी जाती हैं तो आदिवासी समाज से आने वाली पहली महिला राष्ट्रपति होंगी.

सरकार के सूत्रों के मुताबिक, राष्ट्रपति चुनाव अधिसूचना जारी होने के साथ ही एनडीए अपने उम्मीदवार का एलान कर देगी और अगर विपक्ष भी एनडीए के उम्मीदवार के पक्ष में तैयार होता है तो जुलाई में आम सहमति से राष्ट्रपति चुन लिया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget