एक्सप्लोरर

Presidential Election 2022: द्रौपदी मुर्मू ने पीएम मोदी से की मुलाकात, तारीफ में बोले- उनकी उम्मीदवारी को सभी वर्गों ने सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर कहा कि उनके राष्ट्रपति पद के नामांकन को सभी वर्गों द्वारा पूरे भारत में समर्थन मिला है. जमीनी समस्याओं के बारे में उनकी समझ बेजोड़ है. 

Presidential Election 2022: राजग की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने गुरूवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) से मुलाकात की. मंगलवार को एनडीए की तरफ से राष्ट्रपति पद (Presidential Candidate) की उम्मीदवार चुने जाने के बाद वह पहली बार दिल्ली आई हैं. राष्ट्रपति चुनावों में उनकी जीत लगभग तय मानी जा रही है. अगर ऐसा होता है तो वह देश की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति होंगी. 

उनसे मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा कि मैंने आज श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी से मुलाकात की. उनके राष्ट्रपति पद के नामांकन को समाज के सभी वर्गों द्वारा पूरे भारत में समर्थन मिला है. भारत के विकास के लिए उनका विजन और देश की जमीनी समस्याओं के बारे में उनकी समझ बेजोड़ है. 

बीजेपी नेताओं ने किया हवाई अड्डे पर स्वागत
द्रौपदी मुर्मू के दिल्ली पहुंचने पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता, पार्टी के सांसद मनोज तिवारी और दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता रमेश बिधूड़ी सहित दिल्ली बीजेपी के कई नेताओं ने हवाई अड्डे पर मुर्मू का स्वागत किया. सूत्रों के मुताबिक संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी के आवास पर उनके नामांकन संबंधी दस्तावेज तैयार किए जा रहे हैं. प्रधानमंत्री मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह और  बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा उनके प्रस्तावक होंगे.

प्रह्लाद जोशी के घर पर नामांकन के लिए तैयार हो रहे हैं दस्तावेज
केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता जोशी के आवास पर प्रस्तावक और समर्थक के तौर पर दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कर रहे हैं. बीजू जनता दल (बीजद) के सस्मित पात्रा भी दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने वालों में शामिल हैं. बीजद ने मुर्मू के नामांकन का समर्थन किया है.

राष्ट्रीय राजधानी (Delhi Ncr) के लिए रवाना होने से पहले ओडिशा (Odisha) में एक संक्षिप्त बयान में मुर्मू ने कहा कि मैं सभी को धन्यवाद देती हूं और सभी से राष्ट्रपति चुनाव के लिए सहयोग मांगती हूं. मैं 18 जुलाई से पहले सभी मतदाताओं (सांसदों) से मिलूंगी और उनका समर्थन मांगूंगी. राष्ट्रपति पद के लिए मतदान 18 जुलाई को होगा. वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Ramnath Kovind) का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है.

Maharashtra Political Crisis: ठाकरे की बैठक में पहुंचे मात्र 13 विधायक, संजय राउत का दावा- एकनाथ शिंदे गुट के MLA संपर्क में, संख्या भी बताई

Explainer: शिवसेना तोड़ने में कामयाब हुए एकनाथ शिंदे तो BJP इनाम में क्या दे सकती है? जानिए महाराष्ट्र का सियासी समीकरण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM डीके शिवकुमार ने किया विभागों का बंटवारा, जमीर खान को मिला ये मंत्रालय
CM डीके शिवकुमार ने किया विभागों का बंटवारा, जमीर खान को मिला ये मंत्रालय
कैबिनेट, गृह सचिव...6 अधिकारियों को सेवा विस्तार, रक्षा सचिव-IB निदेशक का होगा एक्सटेंशन?
कैबिनेट, गृह सचिव...6 अधिकारियों को सेवा विस्तार, रक्षा सचिव-IB निदेशक का होगा एक्सटेंशन?
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
लूंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
लूंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
Embed widget