एक्सप्लोरर

आर्थिक अपराध करके विदेश भागने वालों की संपत्ति होगी जब्त, अध्यादेश को राष्ट्रपति की मंजूरी

इस अध्यादेश के जरिए आरोपियों को छह हफ्ते के भीतर भगौड़ा घोषित करना संभव हो सकेगा. साथ ही मुमकिन है कि आरोप साबित होने के पहले ही ऐसे भगौड़ों की संपत्ति जब्त करने और बेचने की प्रक्रिया पूरी हो सकेगी.

नई दिल्ली: आर्थिक अपराध करके विदेश भागने वालों की संपत्ति जब्त करने के अध्यादेश को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंजूरी दे दी है. कानून के मुताबिक 100 करोड़ से ऊपर का आर्थिक अपराध कर भागने वाले छह हफ्ते में भगौड़ा घोषित किए जाएंगे. नीरव मोदी, मेहुल चोक्सी और विजय माल्या जैसे भगौड़े आर्थिक अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए कल केंद्रीय मंत्रिमंडल ने अध्यादेश को मंजूरी दी थी. इस अध्यादेश के जरिए आरोपियों को छह हफ्ते के भीतर भगौड़ा घोषित करना संभव हो सकेगा. साथ ही मुमकिन है कि आरोप साबित होने के पहले ही ऐसे भगौड़ों की संपत्ति जब्त करने और बेचने की प्रक्रिया पूरी हो सकेगी. ध्यान रहे कि भगोड़े आर्थिक अपराधियों से जुड़ा विधेयक संसद के बजट सत्र में पेश किया गया, लेकिन लगातार व्यवधान की वजह से ये पारित नहीं हो सका. इसी के मद्देनजर सरकार ने अध्यादेश लाने का फैसला किया. पीएनबी घोटाले के बाद इस तरह के कानून को लेकर बहस तेज हुई. वैसे तो इस नए कानून के मसौदे को बीते साल मई में ही वित्त मंत्रालय ने तैयार कर लिया था जिसके बाद इस पर रायशुमारी की गयी और फिर विधेयक संसद में पेश किया गया. नए कानून के जरिए सख्ती के संकेत 23 फरवरी को देशी-विदेशी उद्योगपतियो के सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में दे दिए थे. उन्होंने कहा था, “मैं स्पष्ट करना चाहूंगा, कि ये सरकार आर्थिक विषयों से संबंधित अनियमितताओं के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करेगी. जनता के पैसे का अनियमित अर्जन, इस सिस्टम को स्वीकार नहीं होगा. यही New Economy –New Rule का मूल मंत्र है.” प्रधानमंत्री के साथ वित्त मंत्री अरुण जेटली ने भी सख्ती के संकेत दिए और अब इसी का नतीजा नया अध्यादेश है. अध्यादेश के तहत
  • प्रिवेंशन ऑफ मनी लांड्रिंग एक्ट यानी पीएमएलए के तहत एक विशेष अदालत गठित किए जाने का प्रावधान है.
  • ऐसे विशेष अदालत में वही मामले लिए जाएंगे जिनमें से 100 करोड़ रुपये या उससे ज्यादा की रकम शामिल है. ऐसा इसीलिए किया गया है, ताकि विशेष अदालत में मुकदमों की भीड़ नहीं लगे.
  • यह अदालत बैंक या वित्तीय संस्थाओं के साथ धोखाधड़ी करने जैसे मामलों में आरोपी को भगौडा घोषित करेगा.
  • एक भगौड़ा अपराधी वे है जिसके खिलाफ अधिसूचित अपराध के मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी हो चुका है, लेकिन वो व्यक्ति मुकदमे से बचने के लिए देश से भाग चुका है. यही नहीं यदि ऐसा कोई व्यक्ति मुकदमे का सामना करने के लिए देश वापस लौटने से इनकार कर दे तो वह भी भगोड़े अपराधी की श्रेणी में आएगा.
  • भगौड़ा घोषित किए जाने के बाद उस व्यक्ति की देश में स्थित सारी संपत्ति सरकार के हाथों में आ जाएगी और इस पर किसी भी तरह की देनदारी नहीं होगी.
  • कोर्ट के आदेश पर ऐसा व्यक्ति या ऐसी कंपनी जिसमें उस व्यक्ति की बड़ी हिस्सेदारी है, वो प्रबंधन की भूमिका में है, उस संपत्ति पर दिवानी दावा नही ठोक सकेगा.
  • यदि भगौड़ व्यक्ति देश वापस आकर सरेंडर कर देता है तो ऐसी सूरत में प्रस्तावित कानून के बजाए प्रचलित कानून के तहत मुकदमा चलाया जाएगा.
भ्रष्ट्राचार पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन के तहत भ्रष्ट्राचार के मामले में आरोप साबित किए बगैर संपत्ति जब्त करने की सिफारिश की गयी है. चूंकि भारत ने इस व्यवस्था को 2011 में मंजूरी दे दी थी, उसी को ध्यान में रखते हुए प्रस्तावित कानून में इस सुझाव को शामिल किया गया है. वित्त मंत्रालय की माने तो अध्यादेश के तहत व्यक्ति के कुछ अधिकारों को बनाए रखा गया है. मसलन, वकील के जरिए अपनी बात रखने का हक, जवाब देने के लिए वक्त, देश-विदेश में सम्मन जारी करना और हाई कोर्ट में अपील करना. यहां एक ऐडमिनिस्ट्रेटर नियुक्त करने का प्रावधान है जो जब्त संपत्ति के बेचने और लेनदारों के पैसे वापस कराने में मदद करेगा. मेहुल और नीरव अगर पंजाब नेशनल बैंक को साढ़े ग्यारह हजार करोड़ रुपये का चूना लगाकर देश से फरार हो गए तो दिल्ली के सर्राफा व्यापारी ओरिएंटर बैंक ऑफ कॉमर्स से करीब 390 करोड़ रुपये लेकर फरार हैं. इसके पहले विजय माल्या पर भी करीब 9000 करोड़ रुपये की देनदारी बनती है. वित्त मंत्रालय को उम्मीद है कि कि नया कानून बनने के बाद कोई और माल्या, मेहुल या नीरव नहीं बनेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget