एक्सप्लोरर

बजट सत्र में राष्ट्रपति देंगे अभिभाषण, इस वजह से आम आदमी पार्टी करेगी बहिष्कार

अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में पार्टी ने निर्णय लिया है कि संसद में महामहिम राष्ट्रपति के अभिभाषण का आम आदमी पार्टी बहिष्कार करेगी. आम आदमी पार्टी के सभी राज्यसभा और लोकसभा के सांसद इसका बहिष्कार करेंगे.

नई दिल्ली: 29 जनवरी से बजट सत्र की शुरुआत होगी और बजट सत्र के पहले दिन राष्ट्रपति के अभिभाषण से सत्र शुरू होगा. हालांकि आम आदमी पार्टी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण का बहिष्कार करने का फैसला लिया है. कृषि कानूनों को लेकर विरोध जताने के लिए आम आदमी पार्टी की ओर से ये फैसला किया गया है.

एक बयान में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा है, 'हम लोग तीन कृषि कानूनों का विरोध करते रहे हैं और करते रहेंगे. इसलिए महामहिम राष्ट्रपति के अभिभाषण का आम आदमी पार्टी बहिष्कार करेगी. हमारे लोकसभा के सांसद भगवंत मान, राज्यसभा के तीनों सांसद कल राष्ट्रपति के अभिभाषण के कार्यक्रम में शामिल नहीं हो रहे हैं. हमारी मांग है कि ये तीनों कृषि कानून वापस लिए जाएं.'

जबरन पास किया बिल

संजय सिंह ने कहा, 'ये देश के किसानों के डेथ वारंट पर साइन किया गया है और ध्वनिमत से जबरन राज्यसभा में पास किया गया है. सरकार के अल्पमत में होने के बावजूद इस बिल को जबरदस्ती पास किया गया. इसलिए आम आदमी पार्टी को ये स्वीकार नहीं है और आम आदमी पार्टी इसका बहिष्कार करती है. हम सभी सांसद कल राष्ट्रपति के अभिभाषण में नहीं जाएंगे.'

आम आदमी पार्टी की ओर से जारी बयान में आगे कहा गया है, 'हम देश के किसानों के साथ लगातार खड़े हैं. इसी श्रृंखला में सीएम अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में पार्टी ने निर्णय लिया है कि संसद में कल महामहिम राष्ट्रपति के अभिभाषण का आम आदमी पार्टी बहिष्कार करेगी. आम आदमी पार्टी के सभी राज्यसभा और लोकसभा के सांसद बहिष्कार करेंगे.'

यह भी पढ़ें: चुनावी रण में विपक्षी पार्टियों को टक्कर देगी AAP, यूपी-गुजरात समेत इन 6 राज्यों में लड़ेगी इलेक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली दंगा केस: उमर खालिद फिर पहुंचे HC, जमानत पर आज होगी सुनवाई
दिल्ली दंगा केस: उमर खालिद फिर पहुंचे HC, जमानत पर आज होगी सुनवाई
'लगातार उठा रहे कदम', एंटी पेपर बिल पास के बाद PM मोदी का जारी Video
'लगातार उठा रहे कदम', एंटी पेपर बिल पास के बाद PM मोदी का जारी Video
बेंगलुरु में पिता बना हमलावर! कॉलेज कैंपस में बेटी पर चाकू से किया अटैक
बेंगलुरु में पिता बना हमलावर! कॉलेज कैंपस में बेटी पर चाकू से किया अटैक
NEET UG काउंसलिंग 2026 में बड़े बदलाव, छात्रों को मिलेंगी कई नई सुविधाएं
NEET UG काउंसलिंग 2026 में बड़े बदलाव, छात्रों को मिलेंगी कई नई सुविधाएं

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget