एक्सप्लोरर

Droupadi Murmu in Jharkhand: राष्ट्रपति मुर्मू के झारखंड दौरे में बदलाव, अब नहीं जाएंगी देवघर, ये है पूरा शेड्यूल

Jharkhand News: देवघर के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि राष्ट्रपति का देवघर दौरा रद्द कर दिया गया है. यह भी हो सकता है कि वह मंगलवार को रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित समारोह में भी न आएं.

President Jharkhand Visit Reschedule: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की झारखंड यात्रा को किन्हीं कारणों से पुनर्निर्धारित किया गया है. अब द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को यहां पहुंच सकती हैं. राज्य के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रपति सोमवार को नहीं आ रही हैं. वह मंगलवार को आएंगी.

इससे पहले, अधिकारियों ने कहा था कि झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू सोमवार दोपहर देवघर हवाई अड्डे पहुंचेंगी और बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी.

क्या बोले अधिकारी

देवघर के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि राष्ट्रपति का देवघर दौरा रद्द कर दिया गया है. यह भी हो सकता है कि राष्ट्रपति मंगलवार को रांची के मोरहाबादी मैदान में झारखंड स्थापना दिवस के राज्य समारोह में भी शामिल न हो पाएं. वहीं, एक अन्य अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रपति मंगलवार को खूंटी में भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू जा सकती हैं. रांची के उपायुक्त राहुल सिन्हा ने मीडिया से बातचीत में कहा, 'राष्ट्रपति खूंटी जा रही हैं लेकिन उनका मोरहाबादी मैदान का दौरा रद्द कर दिया गया है.' हालांकि, राष्ट्रपति की यात्रा के पुनर्निर्धारण के कारणों का अब पता नहीं चल पाया है.

राष्ट्रपति के लिए शहर तैयार

एक अधिकारी ने कहा कि रांची हवाई अड्डे से राजभवन तक की सड़कों को चमका दिया गया है, स्ट्रीट लाइट की मरम्मत की गई है, डिवाइडर को नए सिरे से रंगा गया है और बेकार के बैनर तथा होर्डिंग हटा दिए गए हैं. रांची नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त कुंवर सिंह पहान ने कहा, राजभवन के पास की सब्जी मंडी सोमवार और मंगलवार को बंद रहेगी.

पहले सोमवार को देवघर आने का था प्लान

वहीं, पहले राष्ट्रपति को सोमवार को यहां आना था. देवघर प्रशासन ने सोमवार को उनकी यात्रा को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे. सुबह 9 बजे से अपराह्न साढ़े तीन बजे तक मंदिर में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक लगा दी गई थी.

ये भी पढ़ें

Congress: मिलने के बाद क्यों रो पड़ी थी प्रियंका गांधी? रिहाई के बाद राजीव की हत्या के दोषियों ने सुनाया किस्सा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट: फेसबुक ने PM मोदी के वीडियो को किया बैन, बवाल के बाद मानी गलती
CJP प्रोटेस्ट: फेसबुक ने PM मोदी के वीडियो को किया बैन, बवाल के बाद मानी गलती
करूर भगदड़: मद्रास हाई कोर्ट के फैसले को आज SC में चुनौती देगी विजय सरकार
करूर भगदड़: मद्रास हाई कोर्ट के फैसले को आज SC में चुनौती देगी विजय सरकार
यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब के लिए IMD का अलर्ट, कहां कब होगी बारिश?
यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब के लिए IMD का अलर्ट, कहां कब होगी बारिश?
Parliament Monsoon Session LIVE: NDA संसदीय दल की 'मंगल मिलन' बैठक शुरू, PM मोदी शामिल
LIVE: NDA संसदीय दल की 'मंगल मिलन' बैठक शुरू, PM मोदी शामिल

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
करूर भगदड़: मद्रास हाई कोर्ट के फैसले को आज SC में चुनौती देगी विजय सरकार
करूर भगदड़: मद्रास हाई कोर्ट के फैसले को आज SC में चुनौती देगी विजय सरकार
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब के लिए IMD का अलर्ट, कहां कब होगी बारिश?
यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब के लिए IMD का अलर्ट, कहां कब होगी बारिश?
पहले TEST में PAK टीम की शानदार वापसी, मुश्किल में वेस्टइंडीज
पहले TEST में PAK टीम की शानदार वापसी, मुश्किल में वेस्टइंडीज
Box office: 'वेलकम टू द जंगल' का वर्ल्डवाइड सफर हुआ खत्म, जानें- अक्षय की फिल्म की लाइफटाइम कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का वर्ल्डवाइड सफर हुआ खत्म, जानें- अक्षय की फिल्म की लाइफटाइम कमाई
Explained: क्या देश में अब विपक्ष नहीं, सरकार को देंगे चुनौती Gen Z?
क्या देश में अब विपक्ष नहीं, सरकार को देंगे चुनौती Gen Z?
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
पहली बार अपनी BMW में बैठ भावुक हुई मां, बेटे ने सच किया सपना- वीडियो वायरल
पहली बार अपनी BMW में बैठ भावुक हुई मां, बेटे ने सच किया सपना
Embed widget