एक्सप्लोरर

Tariff War: 'इंडिया हो या चीन, हम जैसे को तैसा टैरिफ लगाएंगे', ट्रंप ने फिर दी भारत को धमकी

Tariff War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप टैरिफ को लेकर आक्रामक बने हुए हैं. उन्होंने अब कहा है कि वह जल्द ही भारत और चीन जैसे देशों पर रेसिप्रोकल टैरिफ लगाएंगे.

Tariff War: पीएम मोदी ने हाल ही में अपने अमेरिकी दौरे पर राष्ट्रपति ट्रंप के साथ द्विपक्षीय वार्ता में दोनों देशों के बीच व्यापार को लेकर चर्चा की थी. टैरिफ पर भी चर्चा हुई थी. लेकिन अब इस बैठक के एक हफ्ते बाद ही डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ को लेकर भारत को फिर से धमकी दी है. उन्होंने भारत पर 'जैसा का तैसा' टैरिफ लगाने की बात कही है.

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने शुक्रवार को ऐलान किया कि वह जल्द ही भारत और चीन जैसे देशों पर रेसिप्रोकल यानी 'जैसा का तैसा' टैरिफ लगाएंगे. उन्होंने कहा कि अमेरिका इन देशों से आयात होने वाली चीजों पर वही टैरिफ लगाएगा जो ये देश अमेरिकी वस्तुओं पर लगाते हैं.

ट्रंप ने कहा, 'हम जल्द ही रेसिप्रोकल टैरिफ लगाएंगे. कोई भी कंपनी या देश हो जैसे भारत हो या चीन, वे हम पर जितना चार्ज करते हैं, हम भी उतना ही करेंगे. हम व्यापार में बराबरी चाहते हैं. हमने पहले ऐसा कभी नहीं किया है. हम कोविड के पहले ऐसा करने की तैयारी कर रहे थे.'

पहले कार्यकाल में भारत को बताया था 'टैरिफ किंग'
डोनाल्ड ट्रंप टैरिफ को लेकर अपने पिछले राष्ट्रपति कार्यकाल में भी बेहद आक्रामक थे. अपने पहले राष्ट्रपति कार्यकाल के दौरान उन्होंने उन कई देशों के खिलाफ टैरिफ वॉर शुरू किया था, जो अमेरिकी वस्तुओं के आयात पर बहुत ज्यादा टैरिफ वसूलते थे. इसमें इंडिया भी शामिल था. राष्ट्रपति ट्रंप भारत को टैरिफ किंग तक बता चुके थे.

इस बार भी उनका रवैया इस मामले में वही है. वह कनाडा और मैक्सिकों से आयात होने वाली चीजों पर 25% टैक्स का ऐलान कर चुके हैं. चीन पर भी 10% टैरिफ की घोषणा की जा चुकी है. उनके अगले निशाने पर भारत समेत कई अन्य देश हैं.

पिछले हफ्ते पीएम मोदी के साथ बैठक से पहले भी ट्रंप ने टैरिफ को लेकर भारत पर निशाना साथा था. उन्होंने कहा था, 'वहां बहुत ज्यादा टैरिफ है, व्यापार करने के लिए भारत एक कठिन जगह है.' उन्होंने यह भी कहा था कि मुझे याद है जब हार्ले डेविडसन भारत में टैरिफ के कारण अपनी मोटरसाइकिलें नहीं बेच सकता था, उसे वहीं पर निर्माण करने के लिए मजबूर किया गया था.'

यह भी पढ़ें...

FBI Director: 'धरती के हर कोने तक पीछा करेंगे...' FBI डायरेक्टर बनते ही काश पटेल ने किसको दे डाली बड़ी धमकी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget