एक्सप्लोरर

महाकुंभ में भगदड़ पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट की NO, कहा- घटना टेंशन में डालने वाली, लेकिन...

Mahakumbh Stampede: प्रयागराज महाकुंभ में मची भगदड़ पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई करने से इनकार कर दिया है. कोर्ट ने कहा कि यह घटना टेंशन में डालने वाली है.

Mahakumbh Stampede: प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ को लेकर दाखिल याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई करने से इनकार कर दिया है. शीर्ष अदालत ने कहा कि घटना टेंशन में डालने वाली है, लेकिन इस पर इलाहाबाद हाई कोर्ट में सुनवाई चल रही है. राज्य सरकार ने भी न्यायिक जांच आयोग बनाया है. यहां सुनवाई की ज़रूरत नहीं है.

याचिकाकर्ता की मांग थी कि सुप्रीम कोर्ट यूपी सरकार से घटना पर स्टेटस रिपोर्ट मांगे. सभी राज्य सरकारों से कहा जाए कि वह अपने राज्य के लोगों के लिए कुंभ क्षेत्र में सुविधा केंद्र बनाएं. कुंभ क्षेत्र में सभी भाषाओं में पब्लिक डिस्प्ले बनाने और मेडिकल सुविधा के विस्तार की भी मांग इस याचिका में की गई थी. 

CJI और जस्टिस संजय कुमार की बेंच ने खारिज की अपील

मामला चीफ जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस संजय कुमार की बेंच में सुनवाई के लिए लगा था. उत्तर प्रदेश सरकार के लिए वरिष्ठ वकील मुकुल रोहतगी कोर्ट में मौजूद थे. रोहतगी ने जजों को बताया कि मामले की जांच के लिए न्यायिक आयोग बनाया गया है. हाई कोर्ट में भी कुछ याचिकाएं दाखिल हुई हैं. 

जजों ने थोड़ी देर आपस में चर्चा की. इसके बाद कहा- "घटना दुर्भाग्यपूर्ण और चिंतनीय है, लेकिन हाई कोर्ट इस पर सुनवाई कर रहा है. राज्य सरकार ने भी न्यायिक जांच आयोग बनाया है. यहां सुनवाई की ज़रूरत नहीं है."

प्रयागराज महाकुंभ में मौनी अमावस्या के अवसर पर अमृत स्नान से पहले संगम नोज पर भगदड़ मचने  से 30 लोगों की मौत हो गई थी और 60 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे. 

 याचिका में केंद्र-राज्य सरकार को निर्देश देने की मांग

इसमें केंद्र और राज्य सरकारों को सामूहिक रूप से काम करने का निर्देश देने का अनुरोध किया गया था ताकि महाकुंभ में श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित माहौल सुनिश्चित किया जा सके. याचिका में ये भी कहा गया कि भारत के संविधान के अनुच्छेद 32 के तहत यह याचिका दायर की गई है जिसमें महाकुंभ में भगदड़ की घटनाओं को रोकने के लिए राज्य सरकारों को दिशानिर्देश देने का अनुरोध किया गया.  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
राहुल गांधी पर राजनाथ सिंह का बड़ा हमला, 'नरसिम्हा राव से लेकर प्रणव मुखर्जी तक जैसे...
राहुल गांधी पर राजनाथ सिंह का बड़ा हमला, 'नरसिम्हा राव से लेकर प्रणव मुखर्जी तक जैसे...

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget