एक्सप्लोरर

VHP के जवाब में प्रवीण तोगड़िया ने बनाया AHP, अब VHP बोली- लोग आते जाते रहते हैं

प्रवीण तोगड़िया ने आज अंतराष्ट्रीय हिन्दू परिषद (AHP) लॉन्च किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि हमारा संगठन 1964 से चल रहा है. संगठन अपने लक्ष्य पर लगातार आगे बढ़ रहा है. उधर AHP के जवाब में VHP ने कहा, ''टीम बदली लेकिन तेवर नहीं बदले हैं. लोग आते जाते रहे हैं.''

नई दिल्ली: विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) और सत्ता में घटती दखलअंदाजी के बाद वीएचपी से इस्तीफा दे चुके प्रवीण तोगड़िया ने आज अंतराष्ट्रीय हिन्दू परिषद (AHP) को लॉन्च किया. तोगड़िया एएचपी के अध्यक्ष होंगे. उन्होंने वीएचपी के पैटर्न पर ही कई संगठन- राष्ट्रीय बजरंग दल, राष्ट्रीय किसान परिषद, राष्ट्रीय मजदूर परिषद, राष्ट्रीय छात्र परिषद, राष्ट्रीय महिला परिषद और युवतियों के लिए ओजस्विनी संगठन का गठन किया है.

संगठन की लॉन्चिंग के मौके पर तोगड़िया समर्थक खास टोपी में नजर आए. जिसपर 'हिंदू ही आगे' लिखा था. साथ ही मंच पर भारत माता, गौ माता, भगवान गणेश के साथ अशोक सिंघल की तस्वीर लगी हुई थी. अशोक सिंघल विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं और उनका 17 नवंबर 2015 को निधन हो गया था.

'टीम बदली लेकिन तेवर नहीं' एएचपी के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि मेरा संगठन 1964 से चल रहा है. संगठन अपने लक्ष्य पर लगातार आगे बढ़ रहा है. नई टीम बनी है और वह अपना काम करेगी. दूसरी तरफ AHP के जवाब में VHP ने कहा, ''टीम बदली लेकिन तेवर नहीं बदले हैं. लोग आते जाते रहे हैं.''

अलग-थलग पड़े तोगड़िया आपको बता दें कि इसी साल अप्रैल में विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) में चुनाव कराए गए थे. तोगड़िया की नाराजगी के बावजूद हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल वीएस कोकजे (विष्णु सदाशिव कोकजे) को वीएचपी का अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया. कोकजे ने तोगड़िया के करीबी माने जाने वाले राघव रेड्डी को हराया था. तोगड़िया ने तब दावा किया था कि वीएचपी के इतिहास में पहली बार चुनाव से अध्यक्ष चुना गया है. उन्होंने बीजेपी की ओर इशारा करते हुए कहा था कि इसे सरकारी संस्था बनाने की साजिश चल रही है.

कभी प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के करीबी रहे प्रवीण तोगड़िया पिछले कुछ महीनों से लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साध रहे थे. तोगड़िया राम मंदिर, कश्मीर में धारा 370, गौ हत्या और खेती-किसानी जैसे मसलों पर कहा था कि मोदी ने सत्ता में आने के बाद वादाखिलाफी किया. अपनी मांगों को लेकर तोगड़िया इसी साल 16 अप्रैल को अहमदाबाद में बेमियादी हड़ताल पर बैठ गये थे. हालांकि कुछ ही दिनों में तोगड़िया ने अपना अपवास तोड़ दिया था.

महाराष्ट्र: लोन के बदले बैंक मैनेजर ने किसान की पत्नी से यौन संबंध बनाने को कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget