एक्सप्लोरर

Pravasi Bharatiya Divas 2023: 'इंदौर शहर नहीं दौर, प्रवासी भारत के राष्ट्रदूत', पीएम मोदी के भाषण की बड़ी बातें

Pravasi Bharatiya Divas 2023: प्रवासी भारतीय दिवस 2023 को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने प्रवासियों को विदेशी धरती पर भारत का राष्ट्रदूत बताया. पीएम ने कहा इंदौर शहर नहीं दौर है.

Pravasi Bhartiya Divas Convention : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंदौर में चल रहे 17वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन 2023 में हिस्सा लिया. सम्मेलन में पहुंचे दुनिया भर के भारतवंशियों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने उनका स्वागत किया. प्रधानमंत्री ने विदेशों में रह रहे भारतीयों को उन देशों में भारत का राष्ट्रदूत बताया. उन्होंने कहा सभी प्रवासी अपनी माटी को नमन करने आए हैं.

पीएम मोदी ने कहा लोग कहते है कि इंदौर एक शहर है, मैं कहता हूं कि इंदौर एक दौर है, जो विरासत को समेटे रहता है. कुछ लोग इंदौर को स्वच्छता के साथ साथ स्वाद की राजधानी भी कहते हैं.

पीएम ने कहा करीब 4 वर्षों बाद प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन एक फिर से अपने मूल स्वरूप में हो रहा है। ये सम्मेलन मध्य प्रदेश के उस धरती पर हो रहा है जिसे देश का हृदय क्षेत्र कहा जाता है. 

प्रवासी दिवस को बताया खास

उन्होंने आगे कहा यह प्रवासी भारतीय दिवस कई मायनों में खास है. अभी कुछ महीने पहले ही हमने भारत की आजादी के 75 साल मनाए हैं. यहां स्वतंत्रता संग्राम की प्रदर्शनी लगाई गई है. देश अमृत काल में प्रवेश कर चुका है. भारत की वैश्विक दृष्टि को मजबूती मिलेगी. 

दुनिया के इतने अलग-अलग देशों में जब भारत के लोग एक कॉमन फैक्टर की तरह दिखते हैं तो वसुधैव कुटुंबकम् की भावना के साक्षात दर्शन होते हैं. दुनिया के किसी एक देश में जब भारत के अलग-अलग प्रान्तों और क्षेत्रों के लोग मिलते हैं तो एक भारत, श्रेष्ठ भारत का सुखद एहसास होता है.

G20 का किया जिक्र

पीएम मोदी ने G20 में भारत की उपलब्धि का जिक्र भी किया. उन्होंने कहा इस वर्ष भारत दुनिया के G20 समूह की अध्यक्षता भी कर रहा है. भारत इस जिम्मेदारी को एक बड़े अवसर के रूप में देख रहा है. हमारे लिए ये दुनिया को भारत के बारे में बताने का अवसर है.

पीएम ने कहा हमारे प्रवासी भारतीयों के योगदान का पूरी दुनिया आकलन करती है. इससे सशक्त और समर्थ भारत की आवाज भी सुनाई देती है.

यह भी पढ़ें

Indore Pravasi Bhartiya Sammelan: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रवासी भारतीय सम्मेलन को किया संबोधित, जानें क्या कहा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश की शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन,कहा - 'हम अपनी...'
बांग्लादेश की शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन,कहा - 'हम अपनी...'
'हम बहुत जल्द लाएंगे UCC', CM शुभेंदु अधिकारी का ऐलान, बोले- एक देश, एक कानून
'हम बहुत जल्द लाएंगे UCC', CM शुभेंदु अधिकारी का ऐलान, बोले- एक देश, एक कानून
प्रियंका-अखिलेश ने यूपी के कांग्रेस नेताओं को संसद से दे दिया बड़ा संदेश, वीडियो से समझें
प्रियंका-अखिलेश ने यूपी के कांग्रेस नेताओं को संसद से दे दिया बड़ा संदेश, वीडियो से समझें
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget