एक्सप्लोरर

NRC के ख़िलाफ मुख्यमंत्रियों को एकजुट कर रहे हैं प्रशांत किशोर

जगन मोहन से पहले प्रशांत किशोर बिहार के सीएम नीतीश कुमार का भी ह्रदय परिवर्तन कर चुके हैं. प्रशांत इन दिनों बंगाल में ममता बनर्जी और दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के लिए काम कर रहे हैं.

नई दिल्ली: संसद में नागरिकता संशोधन क़ानून का समर्थन करने के बाद कई राजनैतिक दलों का मन बदलने लगा है. एनआरसी के विरोध में सब एकजुट हो गए हैं. ताज़ा मामला जगन मोहन रेड्डी का है. आंध्र प्रदेश के मुख्य मंत्री ने कहा कि वे अपने यहां एनआरसी लागू नहीं होने देंगे. अगर संसद में बिल आया तो उनकी पार्टी वाईएसआर कांग्रेस इसका विरोध करेगी. पता चला है कि प्रशांत किशोर के कारण जगन मोहन ने ये फ़ैसला किया है. प्रशांत पिछले हफ़्ते भर से उन्हें मनाने और समझाने में लगे थे. उनकी कंपनी I-PAC ने ही उनके लिए विधानसभा चुनाव में रणनीति बनाई थी. लोकसभा में पार्टी के 22 सांसद हैं. वाईएसआर कांग्रेस ने संसद में नागरिकता संशोधन बिल का समर्थन किया था.

जगन मोहन से पहले प्रशांत किशोर बिहार के सीएम नीतीश कुमार का भी ह्रदय परिवर्तन कर चुके हैं. इसके लिए उन्हें अपनी पार्टी जेडीयू में भारी विरोध का सामना करना पड़ा. लेकिन आख़िरकार वे नीतीश को मनाने में कामयाब रहे. उन्होंने एनआरसी का विरोध करने का ऐलान कर दिया है. पटना में नीतीश ने कहा ''काहे का एनआरसी''. जेडीयू के उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर ने तो अपनी पार्टी से नागरिकता संशोधन बिल का भी विरोध करने की अपील की थी. लेकिन इस मिशन में वे कामयाब नहीं रहे. लेकिन एनआरसी के मुद्दे पर बीजेपी के ख़िलाफ़ मुख्यमंत्रियों को वे जोड़ते जा रहे हैं. जेडीयू तो बीजेपी की सहयोगी पार्टी है. बिहार में साथ में सरकार चला रही है. अगले साल वहां विधानसभा के चुनाव होने हैं.

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक भी पलट चुके हैं. नागरिकता संशोधन क़ानून पर वे मोदी सरकार के साथ रहे. लेकिन एनआरसी से उन्होंने तौबा कर ली है. वे दो टूक कह चुके हैं कि उन्हें एनआरसी मंजूर नहीं. नागरिकता संशोधन बिल पर बीजेडी ने लोकसभा और राज्यसभा में सरकार के साथ वोट किया था. प्रशांत किशोर इन दिनों बंगाल में ममता बनर्जी और दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के लिए काम कर रहे हैं. ये दोनों ही मुख्य मंत्री CAA के साथ-साथ NRC के कट्टर विरोधी हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट पर मुरली मनोहर जोशी का चौंकाने वाला बयान, 'श्रीराम से सीख मिली है कि मर्यादा...'
CJP प्रोटेस्ट पर मुरली मनोहर जोशी का चौंकाने वाला बयान, 'श्रीराम से सीख मिली है कि मर्यादा...'
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJI ने INDIA गठबंधन के नेताओं का प्रस्ताव ठुकराया, राहुल गांधी ने मार्च का किया है ऐलान
CJI ने INDIA गठबंधन के नेताओं का प्रस्ताव ठुकराया, राहुल गांधी ने मार्च का किया है ऐलान
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम से DMK खफा, कहा- ‘हम किसी को भी तमिल...’
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम से DMK खफा, कहा- ‘हम किसी को भी तमिल...’

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget