एक्सप्लोरर

Pahalgam Terror Attack: पाकिस्तान को कब दिया जाएगा जवाब? आचार्य प्रमोद कृष्णम बोले- 'आज, कल या परसों...'

Pramod Krishnam On Rahul Gandhi: आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा, "राहुल गांधी हिंदू हैं या नहीं, इसका निर्णय शंकराचार्य जी करेंगे और यह निर्णय शंकराचार्य जी ही कर सकते हैं.

Pramod Krishnam Pahalgam Terror Attack: ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के राहुल गांधी पर दिए गए बयान ने विवाद खड़ा कर दिया है. उन्होंने राहुल गांधी को हिंदू धर्म से निष्कासित करने को लेकर बयान दिया था. इस मामले पर कांग्रेस के पूर्व नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि राहुल गांधी के हिंदू होने या न होने का निर्णय केवल शंकराचार्य जी ही ले सकते हैं.

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा, "राहुल गांधी हिंदू हैं या नहीं, इसका निर्णय शंकराचार्य जी करेंगे और यह निर्णय शंकराचार्य जी ही कर सकते हैं. मैं शंकराचार्य जी के बयान पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता, लेकिन जहां तक मंदिर जाने की बात है, मंदिर भगवान के द्वार हैं और भगवान के द्वार पर कोई भी जा सकता है. भगवान के द्वार पर वो भी आ सकता है, जो भगवान को नहीं मानता है. राहुल गांधी को मंदिर जाने से रोकने वाले बयान का मैं समर्थन नहीं करता." उन्होंने सनातन धर्म की उदारता पर जोर देते हुए कहा कि हिंदू धर्म में किसी भी समुदाय के व्यक्ति, चाहे वह मुस्लिम हो या ईसाई, मंदिर में दर्शन के लिए जा सकता है. यह सनातन धर्म की 'वसुधैव कुटुंबकम' की भावना को दर्शाता है.

अजय राय से राहुल गांधी ने बुलवाया होगा- प्रमोद कृष्णम

यूपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के बयान को लेकर भी आचार्य प्रमोद ने तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि यह बयान अजय राय का नहीं, बल्कि राहुल गांधी का है. उन्होंने आरोप लगाया कि संविधान का अपमान करना, संसद की गरिमा को ठेस पहुंचाना और भारत के शौर्य को कलंकित करना राहुल गांधी का स्वभाव बन चुका है. आचार्य प्रमोद ने कहा, "अजय राय में इतनी हिम्मत नहीं कि वह स्वतंत्र रूप से ऐसा बयान दे सकें. यह बयान राहुल गांधी ने बुलवाया होगा. इस तरह के बयान कांग्रेस की कार्यशैली का हिस्सा हैं."

न तो 'राम-राम' बोलते हैं, न 'जय श्री कृष्ण'

राहुल गांधी के ब्राउन यूनिवर्सिटी में दिए गए बयान को लेकर भी आचार्य प्रमोद ने तंज कसा. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी न तो 'राम-राम' बोलते हैं, न 'जय श्री कृष्ण' कहते हैं, न 'वंदे मातरम' का उच्चारण करते हैं और न ही 'जय श्री राम' का नारा लगाते हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी हमेशा से भगवान राम को काल्पनिक मानते रहे हैं. पाकिस्तान के मुद्दे पर आचार्य प्रमोद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत हर हमले का मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है.

वक्त आने पर घुसकर वार किया जाएगा

प्रमोद कृष्णम ने कहा, "वक्त आने पर करारा जवाब दिया जाएगा, घुसकर वार किया जाएगा और यह जवाब पाकिस्तान को भी भारी पड़ेगा और विपक्ष को भी भारी पड़ेगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत हर वार का जवाब देने में सक्षम है और आगे भी समय आने पर पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा." उन्होंने कहा कि पूरा देश और पूरी दुनिया प्रधानमंत्री के साथ खड़ी है और पूरे देश को भरोसा है कि पाकिस्तान को कड़ा जवाब दिया जाएगा. चाहे आज हो, कल हो या परसों हो, प्रधानमंत्री का जवाब पाकिस्तान के मुंह पर तमाचा होगा और भारत के लोकतंत्र में विपक्ष के मुंह पर भी तमाचा होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके ने PM मोदी के सामने रखी बड़ी डिमांड, बोले- 'Gen Z के लिए आप...'
अभिजीत दीपके ने PM मोदी के सामने रखी बड़ी डिमांड, बोले- 'डर हो गया है खत्म'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर किया एक और रील
'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर किया एक और रील
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है, वे...', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
मत देखिए US का सपना! ट्रंप ने तोड़ा भारतीयों का दिल! 62 फीसदी गिरावट कम Visa दिए
मत देखिए US का सपना! ट्रंप ने तोड़ा भारतीयों का दिल! 62 फीसदी गिरावट कम Visa दिए
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
महाराष्ट्र में MBBS-BDS काउंसलिंग का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरा शेड्यूल
महाराष्ट्र में MBBS-BDS काउंसलिंग का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरा शेड्यूल
Embed widget