एक्सप्लोरर

जावड़ेकर ने कहा- केजरीवाल के आतंकवादी होने के बहुत सबूत हैं, AAP का चैलेंज- गिरफ्तार करो

प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के आतंकवादी होने के बहुत सबूत हैंआप ने बीजेपी को चैलेंज करते हुए कहा कि अगर ऐसा है तो केजरीवाल को गिरफ्तार करे

नई दिल्ली: जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है, दिल्ली में बयानों का बाजार गरमाता जा रहा है. बीजेपी ने एक बार फिर अरविंद केजरीवाल को 'आतंकवादी' बताया है. केंद्रीय मंत्री और दिल्ली चुनाव के पार्टी प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के आतंकवादी होने के बहुत सबूत हैं. उन्होंने दावा किया कि केजरीवाल ने खुद कहा था कि वे अराजकवादी हैं. अराजकवादी और आतंकवादी में कोई अंतर नहीं है. जावड़ेकर के इस बयान पर आम आदमी पार्टी ने पलटवार किया है.

प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, ''यहां की दिल्ली की जनता जो भी उनके पक्ष में खड़ी थी वो मुकर गई है, इसका कारण है. इसलिए केजरीवाल अब एकदम मासूम चेहरा करके पूछ रहे हैं कि क्या मैं आतंकवादी हूं...तो आतंकवादी हो इसके बहुत सबूत हैं. आपने खुद कहा था कि मैं अराजकवादी हूं अराजकवादी और आतंकवादी में बहुत ज्यादा अंतर नहीं होता है.''

अब आदमी पार्टी ने इस पर निशाना साधा है. आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बीजपी को चुनौती दी कि अगर अरविंद केजरीवाल आतंकवादी हैं तो बीजेपी उन्हें गिरफ्तार करे. संजय सिंह ने कहा, ''ये सब हमारे देश की राजधानी में हो रहा है जहां केंद्र सरकार बैठती है, चुनाव आयोग मौजूद है. एक केंद्रीय मंत्री को इस तरह के बयान देने की इजाजत कैसे मिल सकती है. अगर अरविंद केजरीवाल आतंकवादी हैं तो मैं बीजेपी को चुनौती देता हूं कि उन्हें गिरफ्तार करे.''

बता दें कि इससे पहले बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा ने अरविंद केजरीवाल को आतंकवादी करार दिया था. प्रवेश वर्मा ने कहा, ‘’केजरीवाल अगर जीतकर आये तो मादीपुर की सड़कें शाहीन बाग बन जाएंगी. दिल्ली में केजरीवाल जैसे नटवरलाल और आतंकवादी छुपे हुए हैं, उन्हें बाहर निकालना है.  कश्मीर में आतंकवादियों से लड़ें या दिल्ली में ‘केजरीवाल जैसे आतंकवादी से.’’ दिल्ली चुनाव में विवादित बयान को लेकर चुनाव आयोग ने बीजेपी नेताओं पर कार्रवाई भी की है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget