एक्सप्लोरर

Prajwal Revanna Video Case: प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन तैयारी में JDS, पार्टी से किए जा सकते हैं निलंबित

Prajwal Revanna Video: एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि अभी तक, प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ कोई सीधा आरोप नहीं है. अगर आरोप सही हैं तो सजा कानून के मुताबिक होनी चाहिए.

Prajwal Revanna Video News: कर्नाटक के हासन से जनता दल सेक्युलर (जेडीएस) के सांसद और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के पोते प्रज्वल रेवन्ना को आज मंगलवार (30 अप्रैल) को जेडीएस से निलंबित किया जा सकता है. यौन उत्पीड़न के मामले को लेकर विपक्ष भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और जेडीएस के गठबंधन पर हमलावर है.

जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि पार्टी ने यौन शोषण के आरोपों पर उन्हें निलंबित करने का फैसला किया है, और इस मामले पर आखिरी फैसला मंगलवार, 30 अप्रैल को कोर कमेटी की बैठक के बाद लिया जाएगा. प्रज्वल रेवन्ना और उनके पिता एचडी रेवन्ना के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों पर राजनीतिक हलचल के बीच, जेडीएस ने मंगलवार को हुबली में एक महत्वपूर्ण कोर समिति की बैठक बुलाई है.

‘प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ कार्रवाई के लिए तैयार’

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, मामले से परिचित लोगों ने बताया कि पार्टी के पास उन्हें निलंबित करने या निष्कासित करने के विकल्प हैं. कर्नाटक पुलिस ने उनके घर में काम करने वाली एक महिला की शिकायत के आधार पर रविवार को प्रज्वल रेवन्ना और एचडी रेवन्ना पर यौन उत्पीड़न और आपराधिक धमकी देने का मामला दर्ज किया.

एचडी कुमारस्वामी ने संवाददाताओं से कहा, "अभी तक, प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ कोई सीधा आरोप नहीं है. अगर आरोप सही हैं तो सजा कानून के मुताबिक होनी चाहिए. कोई समझौता नहीं है. अगर प्रज्वल रेवन्ना गलत हैं तो हमारा परिवार उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए सहमत है."

इस मुद्दे पर सत्तारूढ़ कांग्रेस के जवाब मांगने के बीच कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री ने जेडीएस के गठबंधन सहयोगी बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मामले से दूर रखने की भी मांग की. प्रज्वल लोकसभा चुनाव के लिए हासन निर्वाचन क्षेत्र से बीजेपी-जेडीएस गठबंधन के उम्मीदवार हैं.

कर्नाटक सरकार ने बनाई एसआईटी

सिद्धारमैया सरकार ने सांसद से जुड़े कथित स्कैंडल की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है. बड़े पैमाने पर दुर्व्यवहार के आरोपों के बीच, पेन ड्राइव में प्रज्वल रेवन्ना की ओर से कई महिलाओं के साथ कथित यौन कृत्यों को दिखाया गया था. कर्नाटक सरकार के अधिकारियों ने कहा कि हसन में प्रसारित एक पेन ड्राइव में 2,976 वीडियो थे, जिनमें से कई वीडियो कुछ सेकंड लंबे थे तो कुछ मिनटों के थे. शुरुआती जांच से पता चला है कि अधिकांश को 2019 के बाद बेंगलुरु और हसन में उनके आवास पर मोबाइल फोन से शूट किया गया था.

ये भी पढ़ें: Prajwal Revanna: 'मेरी बेटी को भी...', FIR ने खोली प्रज्वल रेवन्ना की अपराध कुंडली, पढ़ें कर्नाटक सेक्स स्केंडल की पूरी कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार ने युवाओं को हताशा के दलदल में धकेला', CWC मीटिंग में बोले खरगे
'सरकार ने युवाओं को हताशा के दलदल में धकेला', CWC मीटिंग में बोले खरगे
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget