एक्सप्लोरर

प्रफुल्ल पटेल से ईडी की पूछताछ 12 घंटे चली, दाऊद इब्राहिम के करीबी के साथ कारोबारी रिश्ते होने का आरोप

प्रफुल्ल पटेल से ईडी की पूछताछ को लेकर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने उन पर हमला बोला. बताया जा रहा है कि ईडी प्रफुल्ल पटेल से अगले हफ्ते एक बार फिर से पूछताछ कर सकती है.

मुंबई: दाऊद इब्राहिम के करीबी इकबाल मिर्ची के साथ कथित लैंड डील के मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल से कल 12 घंटे तक पूछताछ की. जानकारी के मुताबिक ईडी प्रफुल्ल पटेल से अगले हफ्ते एक बार फिर से पूछताछ कर सकती है. दरअसल ईडी का आरोप है कि पटेल के परिवार की तरफ से प्रमोटेड कंपनी और इकबाल मिर्ची के बीच डील हुई थी. आरोप है कि इस डील के जरिए मिलेनियम डिवेलपर्स को मिर्ची का वर्ली स्थित प्लाट दिया गया. प्लॉट पर मिलेनियम डिवेलपर्स ने 15 मंजिला कमर्शियल और रेजिडेंशल इमारत बनाई है.

ईडी के एक अधिकारी ने शुक्रवार रात को दावा किया कि पटेल ने जांच में ‘‘सहयोग नहीं’’ दिया. यह पूछे जाने पर कि क्या उन्हें शनिवार को दोबारा बुलाया जाएगा इस पर अधिकारी ने कोई टिप्पणी नहीं की. हालांकि उन्होंने बताया कि पटेल और रियल एस्टेट समूह एचडीआईएल के बीच कथित संबंधों को लेकर उनका भविष्य में एचडीआईएल के राकेश वधावन से आमना-सामना कराया जा सकता है.

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को पूछताछ के दौरान पटेल से करीब 50 सवाल पूछे गए. संप्रग सरकार में पूर्व केंद्रीय मंत्री पटेल सुबह करीब साढ़े 10 बजे दक्षिण मुंबई में बल्लार्ड एस्टेट स्थित ईडी कार्यालय पहुंचे थे. वह सही 12 घंटे बाद ईडी कार्यालय से निकले. विमानन घोटाले से जुड़े धन शोधन के एक अन्य मामले में ईडी पटेल से पहले ही पूछताछ कर चुका है.

ईडी के अधिकारियों के अनुसार, पटेल की ‘‘मिलेनियम डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड’’ ने 2006-07 में सीजे हाउस नामक एक इमारत का निर्माण किया था. इस इमारत की तीसरी और चौथी मंजिल मिर्ची की पत्नी हाजरा इकबाल के नाम स्थानांतरित कर दी गई. जिस जमीन पर इमारत बनाई गई, बताया जाता है कि वह जमीन मिर्ची की है. पटेल और उनकी पार्टी ने सौदे में कुछ भी गलत किए जाने से इंकार करते हुए कहा है कि संपत्ति के दस्तावेज बताते हैं लेकिन ‘‘लेन-देन पूरी तरह साफ सुथरा और पारदर्शी है.’’

हाल ही में पटेल ने संवाददाताओं से बातचीत के दौरान अपने कथित सौदे की खबरों को ‘‘कोरी अटकलें’’ बताकर खारिज कर दिया था. वहीं, नागपुर में केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने पंजाब एंड महाराष्ट्र कोऑपरेटिव बैंक (पीएमसी बैंक) में करोड़ों रुपये के घोटाले में पटेल के खिलाफ जांच कराने की मांग की. पटेल का नाम लिये बिना जावड़ेकर ने कहा, ‘‘कुछ लोग ईडी जांच का सामना कर रहे हैं... पीएमसी बैंक दिवालिया मामले में भी उनकी भूमिका की जांच होनी चाहिए.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
Goa CM Pramod Sawant: वन नेशन, वन इलेक्शन पर गोवा CM प्रमोद सावंत का समर्थन, कहा- 'संसाधनों की होगी बचत'
वन नेशन, वन इलेक्शन पर गोवा CM प्रमोद सावंत का समर्थन, कहा- 'संसाधनों की होगी बचत'
Ayatollah Ali Khamenei Funeral: 'ईरान के लोग डरे नहीं, एकजुट और मजबूत दिखे',खामेनेई के अंतिम संस्कार से लौटने पर सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान
'ईरान के लोग डरे नहीं, एकजुट और मजबूत दिखे',खामेनेई के अंतिम संस्कार से लौटने पर सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान
‘कांग्रेस 117 सीटों के साथ फिर से सत्ता में आएगी’, तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी
‘कांग्रेस 117 सीटों के साथ फिर से सत्ता में आएगी’, तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
दिल्ली: दो दिन की भारी बारिश के बाद साफ हुआ आसमान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली: दो दिन की भारी बारिश के बाद साफ हुआ आसमान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
Alpha Box Office Collection Day 8: 'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' की कमाई को लगा झटका, 8वें दिन 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म, जानें- कलेक्शन
'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' की कमाई को लगा झटका, 8वें दिन 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
Mumbai News: मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
Embed widget