एक्सप्लोरर

चेन्नई: पानी की गंभीर समस्या पर राजनीति शुरू, मुफ्त टैंकरों पर लगाए गए पार्टियों के पोस्टर

चेन्नई में पानी की गंभीर समस्या पर राजनीति तेज हो गई है. मुफ्त पानी के टैंकर पर राजनीतिक दल अपने पोस्टर लगाकर इलाकों में भेज रहे हैं.

नई दिल्ली: चेन्नई इस वक़्त गंभीर पानी की समस्या से जूझ रहा है. शहर के आसपास सभी झील सूख चुकी है. पानी की समस्या के इस हालत को देखते हुए जहां मुख्यमंत्री के पलानीसामी ने केरल से 20 लाख लीटर प्रति दिन पानी मांगने की बात कही है तो वहीं वेल्लूर जिले से भी प्रति दिन 10 मिलियन लीटर  पानी चेन्नई ट्रेन के जरिए लाने की प्लानिंग है. इस बाबत चेन्नई के विल्लिवाक्कम रेलवे यार्ड में रेलवे और मेट्रो के ऑफिशियल्स ने पहुंच कर रेकी किया है.

मुख्यमंत्री द्वारा पानी को वेल्लूर के जोलारपेट्ट से चेन्नई के विल्लिवाक्कम तक रेल के जरिए लाया जाएगा. इस पानी को पाइपलाइन के जरिए शहर में भेजने की प्लानिंग की गई है लेकिन पाईप इस वक़्त पुराने और टूटे हुए है. वहां मौजूद इंजीनियर ने बताया कि इंस्पेक्शन के बाद रिपोर्ट हॉयर अथॉरिटी को सौंपी जाएगी. जिसके बाद फैसला लिया जाएगा. साफ है सरकार की ओर से जल्द से जल्द लोगों को पानी की समस्या से थोड़ी राहत देने के लिए सारे कदम उठाए जा रहे हैं.

पानी की इस गंभीर समस्या पर हो रही है राजनीति

पानी की इस गंभीर समस्या पर राजनीति भी खूब तेज़ हो गई है. एक ओर विरोध प्रदर्शन तो दूसरी ओर पोस्टर पॉलिटिक्स चल रही है. जगह जगह राजनीतिक दल अपनी ओर से मुफ्त पानी के टैंकर तो जनता को भेज रही है लेकिन उस पर बड़े-बड़े पोस्टर्स के जरिए अपनी राजनीति चमकाने की कोशिश कर रही है. तस्वीरों में रजनीकांत के रजनी क्लब द्वारा भेजे गए टैंकर पर रजनी मन्द्रम का बड़ा सा पोस्टर लगा है. रजनीकांत ने भले ही राजनीतिक पार्टी नहीं बनाई हो लेकिन राजनीति में आने की घोषणा कर चुके हैं.

वहीं दूसरी तस्वीर में डीएमके के नेता स्टालिन और उनके पिता और पूर्व मुख्यमंत्री करुणानिधि की तस्वीर लगी है.

चेन्नई: पानी की गंभीर समस्या पर राजनीति शुरू, मुफ्त टैंकरों पर लगाए गए पार्टियों के पोस्टर

बता दें कि इससे पहले स्टिकर पॉलिटिक्स चेन्नई में बाढ़ के वक़्त देखा गया था जब राहत सामग्री पर अम्मा के फोटो चिपकाए गए थे. साफ है तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव भले ही 2021 में हो, पानी पर राजनीति कर हर पार्टी इस वक़्त अपना ग्राउंड मजबूत करने में लगा है.

पानी की किल्लत का असर ''अम्मा मिनरल वॉटर'' प्रोजेक्ट पर भी दिखा

इस बीच चेन्नई में पानी की इस समस्या का असर पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता के ''अम्मा मिनरल वॉटर'' प्रोजेक्ट पर भी देखा जा रहा है. ये वहीं प्रोजेक्ट है जिसमें लोगों को महज 10 रुपए में मिनरल वॉटर दिया जाता है. टी नगर डिपो पर मौजूद इस अम्मा मिनरल वाटर स्टैंड की देखभाल करते दुरई ने बताया कि पानी की इस समस्या से वॉटर बॉटल की संख्या में भी कमी आयी है. लगभग 20% सप्लाई अब कम हो गई है. पहले यदि एक बॉक्स में 100 बॉटल होती थी तो अब केवल 80  है. जिससे कुछ दिन पहले पानी नहीं होने के कारण स्टैंड ही बंद करना पड़ा था.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये दे देना CJI को', सुप्रीम कोर्ट में वकील की अभद्रता, जजों के सामने दी गाली, Video वायरल
'ये दे देना CJI को', सुप्रीम कोर्ट में वकील की अभद्रता, जजों के सामने दी गाली, Video वायरल
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
Ladakh Tourism : लद्दाख ने जीत लिया दुनिया का दिल! ' विदेशी पर्यटकों की संख्या हुई दोगुनी, बना ग्लोबल फेवरेट
लद्दाख ने जीत लिया दुनिया का दिल! ' विदेशी पर्यटकों की संख्या हुई दोगुनी, बना ग्लोबल फेवरेट

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
NCERT की किताबों के कागज पर विवाद, शिक्षा मंत्रालय ने मांगी पूरी रिपोर्ट
NCERT की किताबों के कागज पर विवाद, शिक्षा मंत्रालय ने मांगी पूरी रिपोर्ट
Embed widget