एक्सप्लोरर

PM Modi Bankura Rally: वो पोस्टर जिसका जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने सीएम ममता और टीएमसी पर साधा निशाना

PM Modi Bankura Rally: पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में पीएम मोदी ने एक पोस्टर का जिक्र किया. पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल के लोगों ने ये ठान लिया है कि इस बार टीएमसी को सबक सिखाना है और इस वजह से 'दीदी' बौखला गई हैं. वो अपना गुस्सा मुझपर निकाल रही हैं.

बांकुड़ा: पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि जब जनता ने टीएमसी को सबक सिखाने की ठान ली है तो 'दीदी' बौखला गई हैं. उन्होंने कहा कि दीदी अपना गुस्सा मुझ पर निकाल रही हैं. दीदी के लोग दीवार पर तस्वीरे बना रहे हैं. तस्वीर में दीदी मेरे सिर पर अपना पैर मार रही हैं. मेरे सिर के साथ फुटबॉल खेल रही हैं.

पीएम मोदी ने इस पोस्टर का जिक्र करते हुए कहा, "आप बंगाल की महान परंरपरा का अपमान क्यों कर रही हैं दीदी? ये बंगाल तो देश को दिशा देने वाला है. ये धरती देश को ताकत देने वाली धरती है...मैं आज बांकुड़ा से दीदी को दो बातें कहना चाहता हूं. पहली ये कि मैं तो अपना सिर हमेशा देश के हर नागरिक की सेवा में झुकाकर रखता हूं. मुझे और मेरी पार्टी को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी से यही संस्कार मिले हैं. मैं आपको अब बंगाल के लोगों के सपनों को लात नहीं मारने दूंगा."

प्रधानमंत्री ने आगे कहा, "मैं आपको अब अपने गरीब भाई-बहनों, अपने आदिवासी-वनवासी भाई-बहनों को लात नहीं मारने दूंगा. इसलिए, दीदी अगर आप चाहती हैं तो आप अपना पैर मेरे सर पर रख सकती हैं, मुझे लात मार सकती हैं. लेकिन दीदी मेरी दूसरी बात भी कान खोलकर सुन लीजिए. मैं आपको अब बंगाल के विकास को लात नहीं मारने दूंगा."

पीएम मोदी ने टीएमसी सरकार से सवाल किया कि केंद्र सरकार हर घर जल पहुंचाने के लिए अभियान चला रही है, हमने सैकड़ों करोड़ रुपये बंगाल सरकार को दिया है लेकिन यहां की बहन-बेटियां बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान हैं. नल कहां हैं, जल कहां है, यहां खेतों में पानी क्यों नहीं है?

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अब बंगाल में भ्रष्टाचार, सिंडिकेट और कटमनी का खेल नहीं चलेगा. राज्य में हमारी सरकार आई तो हम भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे. बंगाल में अगर बीजेपी की सरकार आती है तो टोलबाजों और सिंडिकेट वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी.

प्रियंका गांधी ने साधा निशाना, कहा- पीएम मोदी एक महिला के ट्वीट से दुखी हैं लेकिन असम की बाढ़ से नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget