एक्सप्लोरर

Poonch Terror Attack: पुंछ में सेना के जिस ट्रक पर हुआ हमला, उसमें जा रहा था इफ्तार का सामान, गांव वाले बोले- नहीं मनाएंगे ईद

Poonch Terror Attack: पुंछ में सेना के ट्रक पर हमला हुआ वो इफ्तार का सामान लेकर लौट रहा था. उसी दिन शाम को एक गांव में इफ्तार पार्टी होनी थी. इस आतंकी हमले में 5 जवान शहीद हो गए थे.

Poonch Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पुंछ में गुरुवार (20 अप्रैल) को सेना के एक ट्रक पर आतंकवादी हमला हुआ था. इसमें 5 जवान शहीद हो गए थे. अब ये जानकारी सामने आई है कि जब ये कायराना हमला किया गया, उस समय सेना के ये जवान ट्रक में पुंछ के एक गांव में होने वाली इफ्तार पार्टी के लिए फल और अन्य सामान लेकर आ रहे थे. इस इफ्तार पार्टी में रोजेदारों के साथ उस गांव के पंच और सरपंच को भी बुलाया गया था.

इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) के जवानों ने सैंगोट क्षेत्र में 20 अप्रैल की शाम को इफ्तार पार्टी का आयोजन किया था. सेना जम्मू-कश्मीर में विभिन्न स्थानों पर ऐसी इफ्तार पार्टी का आयोजन करती रहती है. आतंकी इस आयोजन को लेकर नाराज थे. यह भी रिपोर्ट हैं कि इफ्तार पार्टी से नाराज होकर ही आतंकियों ने इस हमले की साजिश रची. 

ग्रामीणों का ईद मनाने से इनकार

इफ्तार पार्टी मनाने जा रहे जवानों पर हमले से गांव के लोग काफी दुखी हैं. जवानों की मौत के गम में शामिल होते हुए गांव के लोगों ने इस बार ईद मनाने से इनकार कर दिया है. दरअसल, आतंकियों का सबसे बड़ा डर यही है कि लोग सेना को अपना दोस्त न समझने लगें. ऐसा होने पर वो लोगों को भड़काने में कामयाब नहीं हो सकेंगे.

यही वजह है कि आतंकियों का लोगों का सेना से मेलजोल बढ़ाना रास नहीं आ रहा है. सेना से मेलजोल बढ़ाने वाले लोगों को आतंकी शक की निगाह से देखते हैं. सैंगोट में होने वाली इफ्तार पार्टी को लेकर जानकारी मिलने के बाद आतंकियों ने हमले का प्लान बनाया. जब सेना का ट्रक इफ्तार का सामान लेकर कैंप को लौट रहा था, इसी दौरान घात लगाए बैठे आतंकियों ने वाहन को निशाना बनाया. पहले गोलियां चलाई गईं फिर आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला किया.

5 जवान हुए थे शहीद

हमले में आरआर के पांच जवान हवलदार मनदीप सिंह, हरकिशन सिंह, लांस नायक कुलवंत सिंह, सिपाही सेवक सिंह और लांस नायक देबाशीष बसवाल शहीद हो गए. एक जवान गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज सेना के अस्पताल में चल रहा है. हमले के बाद से सुरक्षा बल पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं. आतंकियों को ढूंढने के लिए ड्रोन की भी मदद ली जा रही है.

हमले की जिम्मेदारी पीएएफएफ नामक आतंकी संगठन ने ली है. पीएएफएफ पाकिस्तान से चल रहे आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा है, जो जम्मू और कश्मीर में कई आतंकी वारदातों में शामिल रहा है. 

यह भी पढ़ें

Poonch Terrorist Attack: पुंछ के हमलावरों की तलाश जारी, आतंकियों को पकड़ने के लिए ड्रोन, खोजी कुत्तों और हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget