एक्सप्लोरर

पूजा शर्मा हत्याकांडः 4 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, लोकल क्रिमिनल्स के इर्दगिर्द घूम रही गुरुग्राम पुलिस की जांच

गुरुग्राम में हुए पूजा शर्मा हत्याकांड में पुलिस अब भी मामले की तह तक नहीं पहुंच पाई है. अब केस को सुलझाने के लिए पुलिस ने लोकल क्रिमिनल्स के एंगल पर काम करना शुरू कर दिया है.

नई दिल्लीः गुरुग्राम के बहुचर्चित पूजा शर्मा हत्याकांड में पुलिस के हाथ 4 दिन बाद भी हाथ खाली हैं. पुलिस ने इस मामले में अब लोकल क्रिमिनल्स के एंगल पर काम करना शुरू कर दिया है. पुलिस सूत्रों का कहना है कि देर रात को जिस तरीके से इस वारदात को अंजाम दिया गया है, उससे ऐसा लग रहा है कि इस वारदात में लोकल क्रिमिनल शामिल हो सकते हैं, जो रोड रॉबरी जैसी वारदातों को अंजाम देते रहे हैं. इसके लिए पुलिस, क्रिमिनल बैकग्राउंड वाले लोगों के रिकॉर्ड भी खंगाल रही है.

गुरुग्राम पुलिस को अभी तक यह सुराग नहीं मिल पाया है कि आखिर पूजा शर्मा की हत्या की ठोस वजह क्या है? पुलिस अभी भी इसी बात में उलझी है कि क्या पूजा शर्मा की हत्या करने वाले लुटेरे थे या फिर किसी और वजह से पूजा शर्मा की हत्या की गई है. इस मामले की जांच में गुरुग्राम पुलिस की लगभग आधा दर्जन टीमें काम कर रही हैं.

हालांकि पुलिस का कहना है कि अभी तक सही कारण का पता नहीं लगाया जा सका है. इसलिए पुलिस लूटपाट से लेकर रंजिश तक के हर एंगल को ध्यान में रखते हुए इस मामले की जांच कर रही है. पुलिस सूत्रों का यह भी कहना है कि आसपास लगे कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गयी है लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा है. एक कैमरे में बाइक पर 3 लोग सवार जरूर दिखे हैं लेकिन न तो उस बाइक का नम्बर ही दिखा है और न ही बाइक कौनसी है यह समझ में आ रहा है.

क्या हुआ था?

बता दें कि गुरुग्राम के सेक्टर 65 में 3 नवंबर की देर रात बाइक सवार 3 बदमाशों ने क्रेटा कार में अपने दोस्त सागर मनचंदा के साथ मौजूद पूजा शर्मा को गोली मार दी थी. सागर और पूजा 3 नवंबर की शाम से साथ ही थे. पहले दोनों ने डिनर किया, जिसके बाद पूजा और सागर क्रेटा कार में ड्राइव के लिए निकल गए. कार पूजा ड्राइव कर रही थी. सागर ने सेक्टर-65 में एक प्रॉपर्टी बुक करवाई है. सागर पूजा को वही साइट दिखाने के लिए लाया था. जब दोनों साइट से वापस जा रहे थे, तभी उनकी कार के सामने एक बाइक आकर रुकती है, जिस पर 3 नकाबपोश युवक सवार होते हैं.

वे पूजा और सागर से कार का शीशा नीचे करने को कहते हैं. लेकिन दोनों ऐसा करने से इंकार कर देते हैं. जिसके बाद बदमाश एक गोली विंडशील्ड पर मारते हैं, जो किसी को नहीं लगती. फिर पूजा कार को आगे बढ़ाती है तो ड्राइविंग साइड की खिड़की पर गोली मारी जाती है, जो पूजा के लगती है. सागर कार को ड्राइव कर पूजा को अस्पताल पहुंचाता है, जहां 5 नवंबर को पूजा की मौत हो जाती है.

वहीं पूजा के शव को उसके परिजन शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद छत्तीसगढ़ ले गए थे. पूजा छत्तीसगढ़ की रहने वाली थी, जो गुरुग्राम में आईटी कंपनी में काम करती थी और लॉकडाउन के बाद से ही छत्तीसगढ़ में थी. कंपनी ने उसे लैपटॉप के सिलसिले में बुलाया था, इसलिए वह गुरुग्राम आयी थी. उसे 4 नवंबर को ही छत्तीसगढ़ वापस लौटना था लेकिन उससे पहले ही उसके साथ यह वारदात हो गयी.

इसे भी पढ़ेंः दिल्ली: प्रदूषण और संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच आईसीयू बिस्तरों की संख्या में कमी

यूपी सरकार का फैसला- हज यात्रियों को मोबाइल पर मिलेगी यात्रा से जुड़ी सभी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
'असामाजिक तत्व शामिल थे', CJP प्रोटेस्ट लाठीचार्ज पर पुलिस का SC में हलफनामा
'असामाजिक तत्व शामिल थे', CJP प्रोटेस्ट लाठीचार्ज पर पुलिस का SC में हलफनामा
स्वास्थ मंत्री जेपी नड्डा की एंजियोप्लास्टी, जानिए हेल्थ अपडेट
स्वास्थ मंत्री जेपी नड्डा की एंजियोप्लास्टी, जानिए हेल्थ अपडेट
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
Monsoon Trekking: पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
Crocodile Enters House Video Viral: घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
Embed widget