एक्सप्लोरर

Assam Polygamy: 'बहुविवाह पर असम में लगाया जाएगा बैन, जल्द बिल लाएगी सरकार'- सीएम हिमंत बिस्वा ने किया ऐलान

Assam Polygamy: हिमंत बिस्व सरमा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वो मुसलमान महिलाओं का दुख नहीं समझते हैं. उन्होंने यूसीसी पर कहा कि इस मामले को संसद में देखा जाएगा.

Assam Polygamy Ban: देशभर में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) को लेकर हो रही चर्चा के बीच लाखों लोग इसे लेकर अपना सुझाव दे रहे हैं, वहीं इस पर राजनीति भी खूब हो रही है. इसी बीच अब असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भी यूसीसी को लेकर बयान दिया है. जिसमें उन्होंने कहा है कि वो पहले से ही यूसीसी के समर्थन में हैं. इसके अलावा असम के सीएम ने ये भी कहा कि राज्य में वो बहुविवाह (एक से ज्यादा शादियां) को तत्काल प्रभाव से बैन करना चाहते हैं. 

'संसद तय करेगा यूसीसी का मामला'
असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने गुवाहाटी में मीडिया से बात करते हुए यूसीसी का जिक्र किया. जिसमें उन्होंने कहा, "UCC का मामला संसद तय करेगा. राज्यों का भी उसमें योगदान रहेगा. UCC में कई मुद्दें हैं, लॉ कमीशन और संसदीय कमेटी उसकी समीक्षा कर रही है. हमने पहले ही कह दिया है कि हम UCC के समर्थन में हैं. असम में हम तत्काल में बहुविवाह को बैन करना चाहते हैं." 

बहुविवाह के खिलाफ लाएंगे बिल- हिमंत बिस्वा
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए हिमंत बिस्वा ने कहा कि क्या कोई कांग्रेस का नेता अपनी बेटी ऐसे पुरुष को देगा जिसकी पहले से ही 2 पत्नियां हों? वो (कांग्रेस) मुसलमान महिलाओं का दुख नहीं समझ रहे हैं वो बस मुसलमान पुरुषों के लिए काम करते हैं. उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा सत्र में बहुविवाह को बैन करने को लेकर बिल पेश किया जाएगा. अगर किन्हीं कारणों से हम इस सत्र में ये बिल नहीं ला पाए तो जनवरी के विधानसभा सत्र में इसे लाया जाएगा. 

बता दें कि लॉ कमीशन की तरफ से यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर देशभर से सुझाव मांगे गए हैं. जिसके बाद करीब 20 लाख से ज्यादा लोगों और संगठनों की तरफ से अपने सुझाव दिए गए हैं. इनमें से ज्यादातर लोग यूसीसी के समर्थन में हैं, जबकि कई ऐसे भी संगठन हैं जिन्होंने इसका विरोध किया है. राजनीतिक दल भी यूसीसी को लेकर अलग-अलग राय रखते हैं. 

ये भी पढ़ें - फ्रांस में पीएम मोदी की मौजूदगी में लॉन्च हो सकता है UPI, दोनों देशों के बीच चल रही है बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डीके शिवकुमार सरकार पर भड़के CM विजय, 'अपील करता हूं कि...'
डीके शिवकुमार सरकार पर भड़के CM विजय, 'अपील करता हूं कि...'
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक
कांग्रेस का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक समेत 4 नेताओं को पार्टी से निकाला
कांग्रेस का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक समेत 4 नेताओं को पार्टी से निकाला
UGC NET 2026: 3 विषयों का होगा री-एग्जाम, जांच के बाद NTA का फैसला
UGC NET 2026: 3 विषयों का होगा री-एग्जाम, जांच के बाद NTA का फैसला

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget