एक्सप्लोरर

बढ़ती ठंड के साथ प्रदूषण ने दिल्ली में दोबारा दी दस्तक, एयर क्वालिटी बिगड़ी

आने वाले दिनों में दिल्ली के लोगों को बढ़ती ठंड के साथ प्रदूषण की मार भी झेलनी पड़ सकती है. बुधवार को सुबह कोहरे की चादर के साथ स्मॉग की परत भी दिल्ली-एनसीआर पर छाई रही.

 

नई दिल्ली: साल के अंतिम दिनों में जहां एक और ठंड और कोहरा बढ़ रहा है,  वहीं एक बार फिर से दिल्ली में प्रदूषण का खतरा मंडरा रहा है. बढ़ती हुई ठंड से हवा की गुणवत्ता पर असर भी पड़ रहा है. दिल्ली वालों को प्रदूषण के दूसरे दौर से भी गुज़रना पड़ सकता है. प्रदूषण के बढ़ने की वजह से तापमान में गिरावट और साथ ही साथ हवा की धीमी गति है.

स्काई मेट संस्था के मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट के वाइस प्रेसिडेंट महेश पहलावत बढ़ते हुए प्रदूषण की वजह बताते हैं कि फॉग और धूल के कण ने आपस में मिलकर स्मॉग की चादर बना ली है जिस वजह से हवा की गुणवत्ता का स्तर हानिकारक हो चला है. मंगलवार से ही हवा की गुणवत्ता का स्तर  यानी (एक्यूआई) 400 के पार बना हुआ था.

एक्सपर्ट्स की मानें तो हवाओं की गति इतनी नहीं है जो इन कणों को बहा सके इस लिए ठंड से हो रहे कोहरे में ये धूल के कण मिल जा रहें हैं जिसके चलते हवा की गुणवत्ता काफ़ी हानिकारक हो रही है. यही नहीं मौसम के जानकारों के मुताबिक, फिलहाल हवा की गुणवत्ता में सुधार होता नज़र नहीं आ रहा है.

आज सुबह कोहरे की चादर के साथ स्मॉग की परत भी दिल्ली-एनसीआर पर छाई रही. ज़मीनी स्तर पर हवाएं बेहद कमज़ोर रहीं और अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले समय में ये और धीमी हो जाएंगी.

इस समय रेडिएटिव फॉग बन रही है, जिसकी वजह स्थानीय मौसमी कंडीशन है. इसलिए यह लंबे समय तक नहीं रहेगी. हालांकि 23 और 24 दिसंबर को प्रदूषण का स्तर बेहद खराब रहेगा. कुछ जगहों पर यह हानिकारक भी रह सकता है. आज सुबह के मुकाबले दोपहर में प्रदूषण के स्तर में बढ़ोतरी हुई है. दिल्ली का आनंद विहार एक बार फिर से प्रदूषण का हॉटस्पॉट बना हुआ है.

आनंद विहार में हवा की गुणवत्ता का स्तर 481 बना हुआ है, वहीं दिल्ली के द्वारका सेक्टर-8 में ये 454 है. आईटीओ में 439,चांदनी चौक पर 463,मंदिर मार्ग 431 है. लगभग सभी मुख्य इलाकों में प्रदूषण का स्तर 400 के पार है. जब प्रदूषण 400 के पार आता है तो वो बेहद हानिकारक स्थति होती है. ऐसे में दिल्ली वालों को कुछ दिन ठंड के साथ प्रदूषण की मार भी झेलनी होगी.

महाराष्ट्र के बाद आज से कर्नाटक में लगा नाइट कर्फ्यू, रात 10 से सुबह 6 बजे तक रहेगा लागू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रिजिजू ने विपक्ष को दी ओवैसी से सीखने की नसीहत, बोले- 'कभी-कभी वह...'
रिजिजू ने विपक्ष को दी ओवैसी से सीखने की नसीहत, बोले- 'कभी-कभी वह...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
Delhi Protest LIVE: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
LIVE: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत

वीडियोज

YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?
'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget