एक्सप्लोरर

बीरभूम हिंसा पर सियासत गर्म, अधीर रंजन को घटनास्थल पर जाने से रोका गया, धरने पर बैठे कांग्रेस सांसद

पुलिस का कहना है मुख्यमंत्री की सुरक्षा अहम है, ऐसे में अधीर रंजन बाद में बीरभूम का दौरा करें. बता दें कि ममता बनर्जी को भी बीरभूम जाना है, जिसका एलान उन्होंने कल ही कर दिया था. 

पश्चिम बंगाल के बीरभूम में हुई हिंसा पर राजनीति जारी है. ममता बनर्जी की सरकार के खिलाफ विपक्ष मोर्चा खोला हुआ है. कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी गुरुवार को बीरभूम जा रहे थे, लेकिन उन्हें बोलेपुर में रोक दिया गया, जिसके बाद वह धरने पर बैठ गए.

पुलिस के जवानों और अधीर रंजन के बीच झड़प भी हुई. पुलिस का कहना है मुख्यमंत्री की सुरक्षा अहम है, ऐसे में अधीर रंजन बाद में बीरभूम का दौरा करें. बता दें कि ममता बनर्जी को भी बीरभूम जाना है, जिसका एलान उन्होंने कल ही कर दिया था. मुख्यमंत्री ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि उन्हें जिले का अपना दौरा एक दिन के लिए स्थगित करना पड़ा क्योंकि अन्य राजनीतिक दल पहले से ही वहां जुटे हुए हैं. उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी के नेता घटनास्थल पर जाते समय 'लंगचा' (पड़ोसी बर्दवान जिले के शक्तिगढ़ क्षेत्र में बनने वाली मिठाई) का स्वाद लेने के लिए रुक गए.

वहीं, हिंसा की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर यूथ कांग्रेस के बंगाल प्रभारी अमरिश रंजन पांडे ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को अर्जी दी है. उधर, तृणमूल कांग्रेस के सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय आज दोपहर 1 बजे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे. 

बता दें कि बीरभूम के रामपुरहाट के बोगतुई गांव में मंगलवार को करीब एक दर्जन मकानों में कथित तौर पर आग लगा दिए जाने से दो बच्चों समेत कुल आठ लोगों की मौत हो गई. यह घटना सोमवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेता भादू शेख की कथित हत्या के कुछ घंटों के बाद हुई. बीजेपी ने इस हिंसा के लिए राज्य की सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस समर्थित ‘‘गुंडों’’ को जिम्मेदार ठहराया. 

घटना के बाद राज्य में सियासी पारा चढ़ा हुआ है. बुधवार को बीजेपी के एक प्रतिनिधिमंडल ने घटनास्थल का दौरा किया. विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि यह बहुत दुखद घटना है. मामले में CBI और NIA की जांच होनी चाहिए. राष्ट्रपति शासन ही एकमात्र समाधान है, पश्चिम बंगाल को बचाने का. मामले में केंद्र सरकार को हस्तक्षेप करना चाहिए. मुख्यमंत्री सिर्फ़ अपनी सरकार को बचा रहीं हैं.

ये भी पढ़ें- कर्नाटक हाई कोर्ट ने कहा- पत्नी से रेप केस में नहीं बच सकता पति, सांसदों को 'चुप्पी की आवाज' पर देना चाहिए ध्यान

बिलावल भुट्टो ने इमरान खान को कहा 'चूहा' और बुजदिल, जो अविश्वास प्रस्ताव से भाग रहा है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वियतनाम में नाव पलटने से 15 भारतीय नागरिकों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'जिन लोगों ने...'
वियतनाम में नाव पलटने से 15 भारतीय नागरिकों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'जिन लोगों ने...'
तारजू आतंकी हमलाः कश्मीर SIA की बड़ी कामयाबी, हिज्बुल के आतंकी इम्तियाज अहमद कंडू के खिलाफ जारी कराया रेड कॉर्नर नोटिस
तारजू आतंकी हमलाः कश्मीर SIA की बड़ी कामयाबी, हिज्बुल के आतंकी इम्तियाज अहमद कंडू के खिलाफ जारी कराया रेड कॉर्नर नोटिस
PFI पर NIA ने कसा शिकंजा! 21 आरोपियों पर कोर्ट ने तय किए गंभीर आरोप, 29 जुलाई से शुरू होगी अहम सुनवाई
PFI पर NIA ने कसा शिकंजा! 21 आरोपियों पर कोर्ट ने तय किए गंभीर आरोप, 29 जुलाई से शुरू होगी अहम सुनवाई
दिल्ली में होगी मुस्लिम नेताओं की बड़ी बैठक, ओवैसी से सलमान खुर्शीद तक ये नेता होंगे शामिल, जानिए मीटिंग की एजेंडा
दिल्ली में मुस्लिम नेताओं की बड़ी बैठक, ओवैसी से सलमान खुर्शीद तक ये नेता होंगे शामिल, जानिए मीटिंग की एजेंडा

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
Datia By Election: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें
दतिया: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
'शादी के दूसरे महीने ही...', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
'शादी के दूसरे महीने ही', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Embed widget