एक्सप्लोरर

करुणानिधि के जाने बाद कलह, DMK में छिड़ी उत्तराधिकारी की जंग

करुणानिधि के निधन के बाद उनके बेटों में उनकी राजनीतिक विरासत को लेकर ठन गई है.

नई दिल्ली: डीएमके के संस्थापक करुणानिधि के निधन के बाद ही द्रमुक उत्तराधिकारी की जंग छिड़ गई है, क्योंकि उनके बेटे एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री एम के अलागिरी ने दावा किया है कि पार्टी के सभी कर्मठ और सच्चे कार्यकर्ता उनके साथ हैं. दरअसल करुणानिधि ने अलागिरी और उनके समर्थकों को छोटे बेटे एम एम के स्टालिन से झगड़ा करने पर 2014 में पार्टी से निकाल दिया था. तभी से तमिलनाडु के सबसे बड़े विपक्षी दल में अलागिरी और स्टालिन के  बीच वर्चस्व की लड़ाई जगजाहिर हो गई थी.

फिलहाल स्टालिन द्रमुक के कार्यकारी अध्यक्ष हैं और अब वह पार्टी की बागडोर संभालने को तैयार हैं. हालांकि अलागिरी ने आज मरीना बीच पर अपने पिता की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की और दावा किया कि पार्टी के कार्यकर्ता उनके साथ हैं. अपने निष्कासन के बाद से मदुरै में मीडिया से दूर रहे अलागिरी ने कहा- ‘थलैवर कलाईनार के सभी सच्चे और निष्ठावान कार्यकर्ता मेरे साथ हैं और  मेरा समर्थन कर रहे हैं. समय ही जवाब देगा’ अलागिरी ने कहा कि उन्होंने अपने पिता की समाधि पर प्रार्थना की और शिकायतें रखीं जिसे मीडिया फिलहाल नहीं जान पाएगा. तमिलनाडु की राजनीति में यह मोड़ ऐसे समय में आया है जब एक दिन बाद ही द्रमुक कार्यकारिणी समिति की बैठक करुणानिधि के निधन पर शोक प्रकट करने के लिए रखी गई है. माना जा रहा है कि इसी बैठक में स्टालिन के नाम पर पार्टी की महापरिषद द्वारा मुहर लगाई जाएगी और इसी के लिए यह बैठक रखी गई है. अलागिरी से जब बैठक के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा- ‘मैं द्रमुक में नहीं हूं और मुझसे इस बारे में मत पूछिए’ और जब उनसे द्रमुक में लौटने को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा- ‘मुझे पता नहीं’ अलागिरी और स्टालिन के बीच करुणानिधि की सियासी विरासत पाने को लेकर सालों से रस्साकशी चल रही है. अपने निष्कासन से पहले अलागिरी ने सवाल किया था कि क्या द्रमुक कोई मठ है जहां महंत अपने उत्तराधिकारी का अभिषेक करता है. हालांकि जब करुणानिधि अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे थे तब उनके परिवार ने एकजुटता दिखाई थी. अलागिरी अस्पताल में भी मौजूद रहे और उन्हें अंतिम संस्कार में भी देखा गया. लेकिन राजनीतिक विशेषज्ञों की माने तो करुणानिधि के जाने के बाद अब अलागिरी अपनी राजनीतिक ताकत की आजमाइश कर सकते हैं. तमिलनाडु के दक्षिणी जिलों में भी अलागिरी का काफी प्रभाव है क्योंकि निष्कासन से पहले वह दक्षिणी जिलों के महासचिव थे. निष्कासन के समय करुणानिधि ने अलागिरी के लिए कहा था- ‘उसके मन में स्टालिन के लिए एक अंजान सी नफरत भरी हुई है, अलागिरी ने यहां तक कह दिया कि स्टालिन तीन महीने में मर जाएगा. कोई भी पिता अपने पुत्र के लिए ऐसे शब्द बर्दाश्त नहीं कर सकता, लेकिन बतौर पार्टी प्रमुख मुझे उसे बर्दाश्त करना पड़ा’ हालांकि अलागिरी ने इस आरोप को सिरे से खारिज कर दिया था.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संसद में रामलीला पर बड़ा मंथन, ओम बिरला बोले- ‘नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सबकी जिम्मेदारी’
संसद में रामलीला पर बड़ा मंथन, ओम बिरला बोले- ‘नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सबकी जिम्मेदारी’
Manipur Voter List 2026: मणिपुर की वोटर लिस्ट में बड़ा उलटफेर! पुरुषों से फिर आगे निकलीं महिलाएं, 1.58 लाख नाम हटने से मची हलचल
मणिपुर की वोटर लिस्ट में बड़ा उलटफेर! पुरुषों से फिर आगे निकलीं महिलाएं, 1.58 लाख नाम हटने से मची हलचल
West Bengal: तोड़फोड़ की तो फिर...सिर्फ जेब नहीं, संपत्ति भी जाएगी! सुवेंदु अधिकारी ने किसे दिया सख्त मैसेज?
तोड़फोड़ की तो फिर...सिर्फ जेब नहीं, संपत्ति भी जाएगी! सुवेंदु अधिकारी ने किसे दिया सख्त मैसेज?
ममता बनर्जी के घर के बाहर पुलिस तैनाती से भड़की TMC, पार्टी सांसद ने कहा- 'सुपर इमरजेंसी जैसी हालत'
ममता बनर्जी के घर के बाहर पुलिस तैनाती से भड़की TMC, पार्टी सांसद ने कहा- 'सुपर इमरजेंसी जैसी हालत'

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत और 14 घायल
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
Sunday Box office Collection Updates: 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक सब पिछड़े
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक पिछड़े
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
Exclusive: पिता राम विलास पासवान की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी एनकाउंटर से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
पिता राम विलास की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
Embed widget