एक्सप्लोरर

गाजीपुर बॉर्डर पर राकेश टिकैत से अधिकारियों ने की मुलाकात, आज रात नहीं होगा पुलिस का एक्शन

गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने राकेश टिकैत से आकर बात की. उनके मुताबिक़ अभी केवल स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए आए थे. दो डॉक्टर राकेश टिकैत का हेल्थ चेकअप करने पहुंचे थे.

नई दिल्ली: दिल्ली-यूपी गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों का आंदोलन जारी है. भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत वहां मौजूद हैं. पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने राकेश टिकैत से आकर बात की. गाजियाबाद एडीएम सिटी शैलेंद्र सिंह ने राकेश टिकैत से करीब पंद्रह मिनट तक बात की. सूत्रों के मुताबिक, पुलिस फिलहाल आज रात किसी तरह की कार्रवाई नहीं करेगी.

सूत्रों के मुताबिक, पुलिस के अधिकारी सुबह मीटिंग कर सकते हैं. सुबह होने वाले मीटिंग के बाद ही पुलिस का एक्शन प्लान सामने आ सकता है. कुल मिलाकर पुलिस किसानों से बातचीत भी कर रही है और अपनी आगे की रणनीति पर भी काम कर रही है. बता दें कि पुलिस प्रशासन ने किसानों को जगह खाली करने का अल्टीमेटम दिया था. दिन में पुलिस और आरएएफ की गाजीपुर बॉर्डर पर भारी तैनाती थी. बाद में रात में आरएएफ की तैनाती कम हो गई.

गाजियाबाद के एडीएम सिटी शैलेंद्र सिंह से जब एबीपी न्यूज़ ने सवाल किया गया कि क्या आज रात कोई एक्शन लिया जाएगा तो उन्होंने केवल इतना कहा की अभी स्वास्थ्य की जानकारी लेने आए थे. सूत्रों मुताबिक, सुबह में शीर्ष स्तर के अधिकारी वो संभवत: धरना स्थल पर आएंगे, फिर आगे की क्या रणनीति होगी इसका फैसला होगा. प्रशासन के लोग राकेश टिकैत के संपर्क में हैं.

इससे पहले राकेश टिकैत ने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत की. इस दौरान वो भावुक भी हो गए. उन्होंने साफ तौर पर कहा कि वे गाजीपुर बॉर्डर से नहीं हटेंगे. उन्होंन कहा कि जब तक कानून की वापसी नहीं होगी, वो यहां से नहीं जाएंगे.

राकेश टिकैत ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा, “प्रशासन हमसे बात कर रहा है और दूसरी तरफ बीजेपी के विधायक के लोग हमारे बुजुर्ग पर लाठियां चला रहे हैं. जो हमारे साथ आए हैं उनकी रक्षा की जिम्मेदारी हमारी है.'' उन्होंने कहा कि किसानों के साथ गद्दारी हुई है. इसी दिल्ली से किसानों को इंसाफ मिलेगा.

बजट सत्र को सुचारू रूप से चलाने की कवायद, लोकसभा अध्यक्ष की सर्वदलीय बैठक कल दोपहर 2 बजे 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC परीक्षा धांधली मामले में ED की एंट्री, आते ही लिया ये बड़ा एक्शन
JPSC परीक्षा धांधली मामले में ED की एंट्री, मनी लॉन्ड्रिंग को लेकर ECIR दर्ज
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
10 हजार रुपए, फ्री बस सफर... बंगाल सरकार ने किन लोगों को दिया बड़ा तोहफा?
10 हजार रुपए, फ्री बस सफर... बंगाल सरकार ने किन लोगों को दिया बड़ा तोहफा?
4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
Exclusive: बृजभूषण सिंह ने खोले पत्ते! बताया आगे का प्लान- 'किंगमेकर तो पहले से हूं, अब...'
Exclusive: बृजभूषण सिंह ने खोले पत्ते! बताया आगे का प्लान- 'किंगमेकर तो पहले से हूं, अब...'
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
30 हजार किराया फिर भी बेसमेंट बना Swimming Pool, Video वायरल
30 हजार किराया फिर भी बेसमेंट बना Swimming Pool, Video वायरल
Tips For Blood Sugar Control: खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
Embed widget