एक्सप्लोरर

बजट सत्र को सुचारू रूप से चलाने की कवायद, लोकसभा अध्यक्ष की सर्वदलीय बैठक कल दोपहर 2 बजे

बजट सत्र में प्रश्नकाल होगा, पिछले सत्र में दोनों सदन चार-चार घंटे चले थे ऐसे में समय की कमी के कारण प्रश्नकाल नहीं हो सकता था.

नई दिल्ली: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने 29 जनवरी को दोपहर 2 बजे सर्वदलीय बैठक बुलाई है. यह बैठक बजट सत्र के लिए होने वाले राष्ट्रपति के अभिभाषण के तुरंत बाद बुलाई गई है. बैठक संसद भवन में हाई आयोजित की जाएगी.

वहीं राज्य सभा में सदन के नेताओं की सर्वदलीय बैठक 31 जनवरी को उपराष्ट्रपति के निवास पर सुबह 11 बजे होगी. ये बैठक भी फ़िज़िकल प्रज़ेन्स के साथ होगी. सरकार की सर्वदलीय बैठक 30 जनवरी को बुलाई गई है इस बैठक में प्रधानमंत्री भी शामिल होगे और ये बैठक वीडीयो कॉन्फ्रेंसिंग से होगी.

बजट से पहले 30 जनवरी को एक सर्वदलीय बैठक सरकार की तरफ़ से भी बुलाई गयी है, जिसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे. जिसमें सरकार सत्र संबंधी कामकाज से सभी दलों को अवगत कराएगी. संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी ने इस बैठक के लिए सभी दलों के नेताओं से बात की है, कोरोना वायरस के चलते ये सर्वदलीय बैठक वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी.

संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी ने बताया कि सर्वदलीय बैठक 30 जनवरी को होगी, जिसमें सरकार विधायी कामकाज की रूपरेखा पेश करेगी और विपक्ष के सुझावों को भी सुनेगी. इसके अलावा एनडीए यानि कि नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस भी 30 जनवरी को बैठक करेगा.

लोकसभा सचिवालय के मुताबिक़, दो हिस्सों में चलने वाला बजट सत्र आठ अप्रैल तक चलेगा, बजट सत्र का पहला चरण 29 जनवरी से शुरू होगा और 15 फरवरी तक चलेगा जबकि दूसरा हिस्सा आठ मार्च से आठ अप्रैल तक चलेगा.

केंद्रीय बजट एक फरवरी को सुबह 11 बजे पेश किया जाएगा. बजट सत्र में प्रश्नकाल होगा, पिछले सत्र में दोनों सदन चार-चार घंटे चले थे ऐसे में समय की कमी के कारण प्रश्नकाल नहीं हो सकता था.

संसद की स्थायी समिति को विभिन्न मंत्रालयों, विभागों की अनुदान की मांगों पर विचार करने के लिए 15 फरवरी को सत्र का पहला चरण स्थगित कर दिया जाएगा फिर आठ मार्च से दूसरे चरण की बैठक शुरू होगी.

पिछले मानसून सत्र की तरह इस बार भी संसद के दोनों सदनों की बैठक अलग अलग पालियों में होगी, राज्यसभा सुबह 9 बजे से दोपहर 2 तक बैठेगी जबकि लोकसभा की बैठक शाम चार बजे से नौ बजे तक होगी.

यह भी पढ़ें:

संसद सत्र रहेगा हंगामेदार, विपक्ष की कृषि कानूनों समेत कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
Gen Z को साधने का मेगा प्लान, कोचिंग-कॉलेज जाएंगे BJP सांसद-विधायक
Gen Z को साधने का मेगा प्लान, कोचिंग-कॉलेज जाएंगे BJP सांसद-विधायक
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
Xप्लेन: 'कश्मीर भारत का हिस्सा', US एम्बेसडर सर्जियो का बयान इंडिया के लिए क्या मायने?
'कश्मीर भारत का हिस्सा', US एम्बेसडर सर्जियो का बयान इंडिया के लिए क्या मायने?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget