एक्सप्लोरर

नए साल पर हुड़दंग करने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी, पकड़े जाने पर होगी कड़ी कार्रवाई

नये साल के जश्न पर पुलिस का पहरा रहेगा. जश्न मनाने की आड़ में किसी को भी महौल खराब करने की इजाजत नहीं दी जाएगी. पुलिस ने अभी से ही तैयारियां शुरू कर दी हैं.

नई दिल्ली: नए साल के जश्न पर इस बार पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा. दोस्तों के साथ नए साल के जश्न की तैयारी कर रहे हैं तो पुलिस की गाइड लाइन को फॉलो करना पड़ेगा. दिल्ली एनसीआर सहित देश के कई राज्यों में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध के चलते प्रदर्शनों को देखते हुए पुलिस ने न्यू ईयर पार्टी पर नजर रखने की रणनीति बनाई है.

देर रात तक न्यू ईयर पार्टी करने की सोच रहे हैं. कार की गाड़ी की खिड़कियां खोलकर तेज आवाज में म्यूजिक बजाना इस बार मंहगा पड़ सकता है. सड़कों पर रात में न्यू ईयर के नाम घूमना भी मुसीबत में डाल सकता है. पुलिस ने नए साल पर होने वाले कार्यक्रम में हुड़दंग होने पर सख्त कार्रवाई करने के संकेत दिए हैं. न्यू ईयर पार्टी के नाम पर शराब पीकर डांस करने वालों पर भी पुलिस की नजर रहेगी.

पुलिस नहीं चाहती है कि इन कार्यक्रमों की आड़ में कोई अराजक तत्व कानून व्यवस्था के लिए चुनौती बने. सभी पुलिस अधिकारियों को अपने अपने इलाके में गश्त करने और ऐसी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के लिए कहा गया है. ऐसे में कानून तोड़ने वालों से पुलिस सख्त से निपटेगी. पुलिस ऐसे लोगों के बारे में छानबीन भी कर रही है जो माहौल को खराब कर सकते हैं. इसमें पुलिस खुफिया एजेंसी की भी मदद ले रही है. छेड़खानी की घटनाओं को रोकने के लिए भी प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं. इसके लिए महिला पुलिस कर्मियों को सादा वर्दी में तैनात रहने के लिए कहा गया.

दरअसल, हर साल नए साल पर पुलिस जोरदार पहरा रखती है, ताकि किसी अनहोनी से बचा जाए, लेकिन इस बार नागरिकता संशोधन कानून की वजह से माहौल में जो खराबी है, इसे लेकर पुलिस के लिए अतिरिक्त सतर्कता जरूरी है. ऐसे में माना जा रहा है कि इस बार किसी भी तरह की गलती करने वालों को मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है, बल्कि ज्यादा सख्ती झेलनी पड़ सकती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Result LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC चुनाव रिजल्ट LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget