एक्सप्लोरर

पुलिस सुधार के लिए योगी सरकार ने उठाया बड़ा कदम, नोएडा-लखनऊ में पुलिस कमिश्नर सिस्टम लागू

नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन और भड़की हिंसा के बाद ही योगी आदित्यनाथ को इसका विचार आया. जांच में ये बात सामने आई कि जिलों में डीएम और एसएसपी के बीच तालमेल नहीं था.

नई दिल्ली: यूपी की योगी सरकार ने नोएडा और लखनऊ में पुलिस कमिश्नर सिस्टम लागू करने का फैसला किया है. लोक भवन में कैबिनेट की बैठक के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसका एलान किया. अब नोएडा और लखनऊ में कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी पुलिस अफसरों की होगी. जबकि इन जिलों में तैनात डीएम के पास अब सिर्फ राजस्व, आबकारी और जमीन से जुड़े मामलों के काम ही रह जायेंगे. पुलिस अफसरों को मजिस्ट्रेट का पावर भी मिल जाएगा.

तीन साल पुरानी योगी सरकार को पुलिस कमिश्नर सिस्टम क्यों लाना पड़ा ?

नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन और भड़की हिंसा के बाद ही योगी आदित्यनाथ को इसका विचार आया. प्रदर्शन के दौरान लखनऊ, मेरठ, बिजनौर और मुजफ्फरनगर समेत कई जिलों में आगजनी और तोड़फोड़ हुई. करोड़ों की सरकारी संपत्ति को नुकसान हुआ. जांच में ये बात सामने आई कि जिलों में डीएम और एसएसपी के बीच तालमेल नहीं था. जिसके कारण विरोध करने सड़क पर उतरी भीड़ को काबू करने में पुलिस नाकाम रही. ये भी बताया गया कि जिलों में तैनात कम अनुभव वाले आईपीएस अफसरों के कारण कुछ मामलों में हालात बिगड़े. यही सब सोच विचार कर पुलिस कमिश्नर सिस्टम लागू करने पर सहमति बनी.

कई दौर की मीटिंग के बाद ब्लू प्रिंट तैयार हुआ. वैसे सबसे पहले इस तरह का प्रस्ताव मायावती सरकार में बना था. ये बात साल 2009 की है, लेकिन आईएएस अधिकारियों की पावरफुल लॉबी ने ऐसा नहीं होने दिया. लखनऊ में एडीजी रैंक के अधिकारी को पुलिस कमिश्नर बनाया जाएगा. उनके नीचे आईजी रैंक के दो अफसरों को एडिशनल कमिश्नर बनाया जा सकता है.

एक को लॉ एंड ऑर्डर और दूसरे को हेड क्वार्टर की जिम्मेदारी दिए जाने का प्रस्ताव है. नोएडा को पांच जोन में बांटा जाएगा. हर जोन में एसपी रैंक के अधिकारी होंगे. जिन्हें डीसीपी कहा जाएगा. इन सबके साथ एडिशनल एसपी रैंक के पुलिस अफसर की ड्यूटी लगाई जाएगी.

नोएडा में आईजी या फिर एडीजी रैंक के आईपीएस अधिकारी को पुलिस कमिश्नर की जिम्मेदारी दी जाएगी. उनके नीचे डीआईजी रैंक के दो अफसरों को एडिशनल कमिश्नर बनाने का प्रस्ताव है. पूरे शहर को तीन जोन में बांट कर हर जोन की जिम्मेदारी डीसीपी को दी जाएगी. जो एसपी रैंक के पुलिस अफसर होंगे. अगले कुछ घंटों में पुलिस कमिश्नरों के नाम का भी एलान हो जाएगा. बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री ने डीजीपी ओरी सिंह और गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव से बात कर इनके नाम तय कर लिए हैं.

ये भी पढ़ें-

मोदी और शाह चाहें भगवा चुन लीजिए हम तो तिरंगा चुनेंगे- शशि थरूर

सलमान खान ने की फिल्म 'मलंग' के ट्रेलर की तारीफ, ट्विटर पर लिखा- झक्कास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Abhijeet Dipke Detained LIVE: 'अपराधियों जैसा बर्ताव', हिरासत से छूटते ही नेहा बोरा ने दिल्ली पुलिस पर लगाया आरोप
LIVE: 'अपराधियों जैसा बर्ताव', हिरासत से छूटते ही नेहा बोरा ने दिल्ली पुलिस पर लगाया आरोप
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें
हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
Mattress Care Tips: नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
भारत में MG Astor का सफर हुआ खत्म, आखिर क्यों बंद हुई इस SUV की बिक्री?
भारत में MG Astor का सफर हुआ खत्म, आखिर क्यों बंद हुई इस SUV की बिक्री?
Embed widget