एक्सप्लोरर

Sandeshkhali: संदेशखाली में अब पुलिस कैंप पर हमला, कांस्टेबल की हालत गंभीर, गिरफ्तार किए गए TMC के तीन नेता

Sandeshkhali Police Attack: संदेशखाली में अब पुलिस कैंप पर हमला हुआ है जिसमें एक कॉन्स्टेबल गंभीर रूप से घायल है. इस सिलसिले में TMC के तीन नेताओं को गिरफ्तार किया गया है.

Sandeshkhali Police Camp Attack: पश्चिम बंगाल का संदेशखाली इलाका एक बार फिर चर्चा में है. इसके पहले ईडी अधिकारियों पर हमले और शेख शाहजहां के करतूतों की वजह से चर्चा में था और अब एक बार फिर यहां पुलिस के कैंप में हमला हुआ है. इसमें एक पुलिस कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल है.

मामले में तीन नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिनका संबंध सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस से है. हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक इन सभी नेताओं से पूछताछ हो रही है. इस सिलसिले में और अधिक गिरफ्तारियां हो सकती हैं.

संदेशखाली हमले में गंभीर रूप से घायल है पुलिस कांस्टेबल

पुलिस ने बताया कि सोमवार (8 अप्रैल) की आधी रात एक पुलिस शिविर पर अज्ञात बदमाशों द्वारा हमला किए जाने से एक कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल पुलिस कांस्टेबल की पहचान संदीप साहा के रूप में हुई है. उसे एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज चल रहा है.

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ''बदमाशों के हमले में कांस्टेबल संदीप साहा के सिर में गंभीर चोट लगी है. उनकी हालत इस समय बहुत गंभीर है.'' 

लंबे समय से पुलिसकर्मी को बना रखा था टारगेट

सितालिया पुलिस शिविर पर हुए जानलेवा हमले के आरोप में पुलिस ने जिन तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, उनके अलावा भी कई अन्य लोग शामिल हैं. इस मामले में पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए केस भी दर्ज कर लिया है. पुलिस के मुताबिक, सितालिया शिविर में मौजूद दो अन्य पुलिसकर्मियों के साथ भी मारपीट की गई है, लेकिन उन्हें गंभीर चोटें नहीं आई हैं.

शुरुआती जांच से पता चला है कि साहा का कुछ हफ्ते पहले आरोपियों के साथ झगड़ा हुआ था. घायल पुलिस कर्मी का भी बयान रिकॉर्ड किया गया है. बता दें कि 5 जनवरी को संदेशखाली इलाके में शेख शाहजहां के घर राशन वितरण भ्रष्टाचार मामले में ईडी के अधिकारी छापेमारी करने गए थे. उन पर भी हमला हुआ था. इस सिलसिले में शाहजहां फिलहाल केंद्रीय एजेंसियों की हिरासत में है.

ये भी पढ़ें: Congress Candidates List: लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की एक और लिस्ट जारी, जानें किस-किस सीट पर किया उम्मीदवारों का ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन हैं वो 3 बागी MP, जो अब बना रहे BJP से दूरी, क्या है पूरा माजरा?
कौन हैं वो 3 बागी MP, जो अब बना रहे BJP से दूरी, क्या है पूरा माजरा?
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
CNG, PNG में अब बायोगैस मिलाएगी सरकार, कैबिनेट ने मंजूर की 23 हजार करोड़ की योजना
CNG, PNG में अब बायोगैस मिलाएगी सरकार, कैबिनेट ने मंजूर की 23 हजार करोड़ की योजना

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
थाईलैंड के स्कूल में छात्र ने की फायरिंग, शिक्षक की मौत, चार घायल
थाईलैंड के स्कूल में छात्र ने की फायरिंग, शिक्षक की मौत, चार घायल
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
'सच्चा मुसलमान ऐसा कभी नहीं कर सकता', सावन में गोकशी पर बोले रामपुर SP अनिल कुमार
'सच्चा मुसलमान ऐसा कभी नहीं कर सकता', सावन में गोकशी पर बोले रामपुर SP अनिल कुमार
LPG Cylinder Tips: बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
Embed widget