एक्सप्लोरर

PNB घोटाला: नीरव मोदी लंदन में तो मेहुल चोकसी अमेरिका में चाहता है शरण

PNB घोटाला: नीरव मोदी को उसके वकील ने कहा है कि वह ललित मोदी और विजय माल्या की तर्ज पर लंदन में शरण लें. नीरव मोदी की लंदन में भी संपत्ति है.

नई दिल्ली: पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) को करोड़ों रुपये का चूना लगाकर फरार हीरा व्यापारी नीरव मोदी और उसके मामा मेहुल चोकसी को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. नीरव मोदी को उसके वकील ने कहा है कि वह मनी लॉन्ड्रिंग केस के आरोपी ललित मोदी और फरार शराब कारोबारी विजय माल्या की तर्ज पर लंदन में शरण लें. नीरव मोदी की लंदन में भी संपत्ति है.

वहीं नीरव के बिजनेस पार्टनर मेहुल चोकसी ने अमेरिका में शरण मांगी है. उसने अमेरिकी अधिकारियों से तीन मई को शरण मांगी थी. जांच एजेंसियों को मिली जानकारी के मुताबिक मेहुल न्यूयॉर्क के ब्रोक्स इलाके में नीना सेठ और गीता चोकसी के घर पर रह रहा है.

लंदन में है नीरव मोदी?

19 मई को ईडी सूत्रों ने बताया था कि, नीरव मोदी फिलहाल सिंगापुर के पासपोर्ट पर लंदन में हैं जबकि उनका भाई निशाल मोदी बेल्जियम के पासपोर्ट पर एंटवर्प में हैं. नीरव की बहन पूर्वी मेहता बेल्जियम पासपोर्ट पर फिलहाल हांगकांग में हो सकती हैं. सूत्र ने कहा कि पूर्वी के पति मयंक मेहता के पास ब्रिटिश पासपोर्ट है और वह हांगकांग और न्यूयॉर्क के बीच घूम रहा है.

आपको बता दें कि 13,000 करोड़ रुपये के पीएनबी घोटाले को लेकर जनवरी में सीबीआई की प्राथमिक दर्ज होने के साथ ही नीरव मोदी भारत छोड़कर फरार हो गया था. नीरव मोदी और उसके करीबियों ने 2011-17 के दौरान लेटर्स ऑफ अंडरटेकिंग (एलओयू) के माध्यम से घोटाले किये.

हाई कोर्ट ने नीरव मोदी की कंपनी से कहा 'भगोड़े नीरव मोदी को वापस बुलाओ'

घोटाला उजागर होने के बाद देशभर में सीबीआई, ईडी और आयकर विभाग कार्रवाई कर रही है. नीरव मोदी और मेहुल चोकसी की करोड़ों की संपत्ति जब्त की है. वहीं ऐजेंसियों द्वारा बार-बार पूछताछ के लिए समन भेजे जाने के बावजूद न तो नीरव मोदी और न ही मेहुल चोकसी उपस्थित हुआ है. नीरव और मेहुल के वकीलों का दावा है कि झूठे आरोप हैं और जांच के बाद दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा.

PNB स्कैम: नीरव मोदी के खिलाफ हांगकांग की अदालत में बैंक ने दाखिल की याचिका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जब शूटिंग करते-करते कार से कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जब शूटिंग करते-करते कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
मुर्गी पालन शुरू करना है, जानें कितनी जगह और पैसों की जरूरत?
मुर्गी पालन शुरू करना है, जानें कितनी जगह और पैसों की जरूरत?
Embed widget