एक्सप्लोरर

राष्ट्रपति, पीएम, सोनिया, राहुल, अमित शाह, केजरीवाल ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली: राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, केन्द्रीय मंत्रियों, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अन्य नेताओं ने तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे जयललिता के निधन पर शोक प्रकट किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी. जयललिता का सोमवार की रात चेन्नई में एक निजी अस्पताल में निधन हो गया.

साउथ सुपर स्टार रजनीकांत भी राजाजी हॉल पहुंचे और जयललिता को श्रद्धांजलि दी. रजनीकांत ने जयललिता के पार्थिव शरीर के आगे सिर झुकाया. इसके बाद वे काफी देर तक वहां मौजूद रहे.

  तमिलनाडु राजनीति की दिग्गज नेता के निधन पर शोक जताते हुए राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कहा, ‘‘तमिलनाडु की मुख्यमंत्री कुमारी जयराम जयललिता के दुखद निधन पर तहे दिल से शोक.’’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जयललिता के निधन की खबर मिलने पर ट्वीट किया, ‘‘जयललिता के निधन पर बहुत दुखी हूं. उनके निधन ने भारतीय राजनीति में बड़ा शून्य पैदा किया है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं उन असंख्य मौकों को हमेशा संजोकर रखूंगा जब मुझे जयललिता जी के साथ बातचीत का अवसर मिला. भगवान उनकी आत्मा को शांति दे.’’ उपराष्ट्रपति अंसारी ने भी उनके निधन पर दुख जताते हुए कहा कि जयललिता का निधन ‘‘भारत की जनता के लिए अपूरणीय क्षति’’ है. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी उनके निधन पर शोक जताते हुए कहा, ‘‘मैं सेल्वी जे जयललिता के निधन की खबर सुनकर बहुत दुखी हूं.’’ राहुल गांधी ने कहा, ‘‘आज हमने बहुत बड़ा नेता खो दिया. महिलाएं, किसान, मछुआरे और वंचित लोगों ने उनकी आंखों से सपने देखे. हम जयललिता की कमी महसूस करेंगे.’’ गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने भी जयललिता के निधन पर शोक जताया और कहा, ‘‘वह समाज के कमजोर वर्गों की शक्तिशाली आवाज थीं.’’  पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी जयललिता के निधन पर शोक जताया.  केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावर चंद गहलोत, पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, तमिलनाडु विधानसभा में विपक्ष के नेता एम के स्टालिन ने भी उनके निधन पर शोक प्रकट किया. बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने शोक प्रकट करते हुए ट्वीट किया मैं जयललिता के निधन पर बहुत दुखी हूं. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी जयललिता के निधन के पर शोक जताया.  बै़डमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने भी जयललिता को ट्वीट के जरिए श्रद्धांजलि दी. पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने भी श्रद्धांजलि दी. पूर्व क्रिकेटर औऱ कमेंटेटर विरेंद्र सहवाग ने भी ट्विटर पर जयललिता को श्रद्धांजलि दी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2014 से 2026: बुनियादी चुनौतियों से अहम मुद्दों तक, PM मोदी के भाषण में 'देश पहले'
2014 से 2026: बुनियादी चुनौतियों से अहम मुद्दों तक, PM मोदी के भाषण में 'देश पहले'
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
वंदे मातरम विवाद: माफी मांगें सोनिया, बंकिम चंद्र के वंशज ने लिखा पत्र
वंदे मातरम विवाद: माफी मांगें सोनिया, बंकिम चंद्र के वंशज ने लिखा पत्र
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget