एक्सप्लोरर

पीएम मोदी ने सुरेश रैना को लिखा खत, कहा-'आपने जितने रन बचाए उनका हिसाब लगाने में तो कई दिन लग जाएंगे'

पीएम नरेंद्र मोदी ने पत्र में लिखा, 15 अगस्त को आपने अपने जीवन का सबसे मुश्किल फैसला लिया. मैं आपके लिए रिटायरमेंट शब्द का इस्तेमाल नहीं करना चाहता, क्योंकि आप अभी भी युवा और उर्जावान हैं.

नई दिल्ली: एमएस धोनी को पत्र लिखने के एक दिन बाद पीएम मोदी ने संन्यास लेने वाले पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना को भी पत्र लिखकर शुभकामनाएं दी हैं. ये जानकारी रैना ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए दी है. मोदी ने रैना की फील्डिंग की खूब तारीफ की और उन्हें एक शानदार क्रिकेटर बताया. इसके बाद रैना ने भी मोदी के पत्र पर आभार जताया.

रैना ने पीएम का आभार जताते हुए ट्वीट में लिखा, 'जब हम खेलते हैं तो देश के लिए अपना खून-पसीना बहाते हैं. देश के लोगों से प्यार मिलने से बेहतर दूसरी कोई प्रेरणा नहीं होती. जब देश के प्रधानमंत्री आपकी प्रशंसा करें तो यह बहुत बड़ी बात है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी आपके प्रेरणादायक शब्दों और शुभमकानाओं के लिए शुक्रिया. मैं इसे दिल से स्वीकार करता हूं. जय हिंद.'

पीएम मोदी ने पत्र में क्या कहा पीएम नरेंद्र मोदी ने पत्र में लिखा, '15 अगस्त को आपने अपने जीवन का सबसे मुश्किल फैसला लिया. मैं आपके लिए रिटायरमेंट शब्द का इस्तेमाल नहीं करना चाहता, क्योंकि आप अभी भी युवा और उर्जावान हैं. क्रिकेट के मैदान पर आपका करियर शानदार रहा. अब आप आगे की अपनी नई जिंदगी के लिए तैयार हो चुके हैं. आपके क्रिकेट कैरियर में कई बार चोटों के कारण आपको नाकामी झेलनी पड़ी लेकिन आप हर बार उन चुनौतियों से निखरकर आए.'

मोदी ने पत्र में आगे कहा, 'पीढ़ियां न सिर्फ आपको एक बेहतरीन बल्लेबाज के तौर पर याद रखेंगी, बल्कि एक उपयोगी गेंदबाज के रूप में भी आपकी भूमिका को भुलाया नहीं जा सकेगा. आपकी फील्डिंग शानदार रही थी. इस दौर के कुछ सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय कैचों पर आपके निशान हैं. आपने जितने भी रन बचाए, उनका हिसाब लगाना आसान नहीं है. उनका हिसाब लगाने में तो कई दिन लग जाएंगे.'

मोदी ने कहा, "सुरेश रैना हमेशा टीम भावना के लिए याद किये जाएंगे. आपके निजी रिकॉर्ड के लिए नहीं बल्कि टीम के और देश के गौरव के लिए खेला. एक बल्लेबाज के तौर पर आप सभी प्रारूपों खासकर टी20 में बखूबी ढले हुए थे. आपकी फील्डिंग शानदार और मिसाल रही. मुझे विश्वास है कि आप आने वाले समय में जो भी करेंगे, उसमें इतनी ही सार्थक और सफल पारी रहेगी."

बता दें, भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था. धोनी के साथ ही बाएं हाथ के बल्लेबाज सुरेश रैना ने भी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी था. रैना ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर चेन्नई सुपर किंग्स के कपड़े पहने हुए केदार जाधव, धोनी, मोनू सिंह, अंबाती रायडू, और कर्ण शर्मा के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए संन्यास की जानकारी दी. रैना, धोनी की कप्तानी में टी-20 विश्व कप-2007 और वनडे विश्व कप-2011 जीतने वाली भारतीय टीम के हिस्सा रहे हैं. वह आईपीएल में धोनी की ही कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स के साथ खेलते आए हैं.

ये भी पढ़ें- FareWell: एमएस धोनी और सुरेश रैना के रिटायरमेंट पर बॉलीवुड सेलेब्स के रिएक्शंस, बोले- बहुत याराना लगता है IPL 2020: सुरेश रैना मैदान पर वापसी के लिए तैयार, बताया कौन सी दो बातें हैं बेहद अहम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट पर मुरली मनोहर जोशी का चौंकाने वाला बयान, 'श्रीराम से सीख मिली है कि मर्यादा...'
CJP प्रोटेस्ट पर मुरली मनोहर जोशी का चौंकाने वाला बयान, 'श्रीराम से सीख मिली है कि मर्यादा...'
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJI ने INDIA गठबंधन के नेताओं का प्रस्ताव ठुकराया, राहुल गांधी ने मार्च का किया है ऐलान
CJI ने INDIA गठबंधन के नेताओं का प्रस्ताव ठुकराया, राहुल गांधी ने मार्च का किया है ऐलान
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम से DMK खफा, कहा- ‘हम किसी को भी तमिल...’
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम से DMK खफा, कहा- ‘हम किसी को भी तमिल...’

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget