एक्सप्लोरर

प्रधानमंत्री 31 अक्तूबर को सरदार पटेल की प्रतिमा 'स्टैच्यू आफ यूनिटी' का लोकार्पण करेंगे

सीएम रूपाणी ने बताया कि पीएम मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा बनाने का जो संकल्प लिया था वो अब पूरा होने जा रहा है

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 31 अक्तूबर को गुजरात में सरदार पटेल की प्रतिमा 'स्टैच्यू आफ यूनिटी' का लोकार्पण करेंगे. गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने रविवार को इस बात की जानकारी दी. बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से इतर रूपाणी ने मीडिया से कहा कि उन्होंने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में आजादी के बाद अनेक देशी रियासतों का एकीकरण करने में सरदार बल्लभ भाई पटेल के योगदान का जिक्र किया.

गुजरात के मुख्यमंत्री ने कहा, "जब नरेन्द्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे तब उन्होंने साल 2013 में सरदार पटेल की दुनिया में सबसे बड़ी प्रतिमा राज्य में स्थापित करने की घोषणा की थी. आज हम पूरे देश को बताना चाहते हैं कि प्रधानमंत्री के परिश्रम, मार्गदर्शन में इसे साकार किया जा चुका है." उन्होंने कहा, "देश की एकता, अखंडता की प्रतीक, दुनिया की इस सबसे बड़ी प्रतिमा का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 31 अक्तूबर 2018 को करेंगे."

रूपाणी ने कहा कि यह प्रतिमा 182 मीटर की है. आज जब देश की अखंडता और समाज की एकजुटता पर प्रहार किया जा रहा है, ऐसे में सरदार पटेल की यह प्रतिमा राष्ट्रीय एकता का प्रतीक बनेगी.

गुजरात के मुख्यमंत्री ने कहा "मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा बनाने का जो संकल्प लिया था वो अब पूरा होने जा रहा है, 31 अक्टूबर 2018 को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर दुनिया की सबसे पड़ी प्रतिमा 'स्टैच्यू आफ यूनिटी' का लोकार्पण किया जायेगा." उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने सरदार पटेल के कार्यों को पीछे रखने का काम किया लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरदार पटेल के कार्यो को दुनिया के सामने लाने का काम किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव दास और आशुतोष रांका ने कोर्ट से किया वादा, ‘जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट नहीं करेंगे, जब तक कि...’
सौरव दास और आशुतोष रांका ने कोर्ट से किया वादा, ‘जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट नहीं करेंगे, जब तक कि...’
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
प्रियंका गांधी के बेटे की खिंची तस्वीर पर विवाद, रेहान वाड्रा बोले- मैंने मना कर दिया तो...
प्रियंका गांधी के बेटे की खिंची तस्वीर पर विवाद, रेहान वाड्रा बोले- मैंने मना कर दिया तो...
सौरव दास-रांका की बेल पर ध्रुव राठी बोले- 'हमारे मॉडर्न डे के फ्रीडम फाइटर्स'
सौरव दास-रांका की बेल पर ध्रुव राठी बोले- 'हमारे मॉडर्न डे के फ्रीडम फाइटर्स'

वीडियोज

सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?
बंगाल के बाद उत्तर प्रदेश... 'वोट काटने' पर क्लेश!
Cockroach का मकसद... चेंज?
Man Atisundar: 🕵🏻‍♀️Radhya का भेष बदलकर नया खेल, क्‍या खुलेगा Antara के धोखे का बड़ा राज़? #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget