एक्सप्लोरर

PM मोदी आज गुजरात को देंगे 8000 करोड़ की सौगात, दिखाएंगे पहली वंदे मेट्रो सर्विस को हरी झंडी

PM Modi in Gujarat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के दौरे पर हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री आज गुजरात को 8000 करोड़ की सौगात देंगे।

PM Modi in Gujarat: PM नरेंद्र मोदी आज (16 सितंबर) गुजरात के दौरे पर हैं. गुजरात को आज PM मोदी 8000 करोड़ की सौगात देंगे. इसके अलावा PM मोदी भुज से अहमदाबाद तक भारत की पहली वंदे मेट्रो को हरी झंडी दिखाएंगे.

गुजरात में अपने दौरे पर पीएम मोदी गांधीनगर में री-इन्वेस्ट 2024 के चौथे संस्करण का उद्घाटन करेंगे. इस प्रोग्राम में कई देशों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं. इसमें ग्रीन हाइड्रोजन और भविष्य के ऊर्जा समाधानों पर विशेष चर्चा की जाएगी. वो अहमदाबाद और गांधीनगर को जोड़ने वाली मेट्रो रेल सेवा के दूसरे फेज का शुभारंभ करेंगे और मेट्रो ट्रेन की सवारी करेंगे. इसके अलावा वो कई अन्य वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे. 

जानें क्या होगा इन ट्रेनों का रूट

ये वंदे भारत ट्रेनें कोल्हापुर-पुणे, पुणे-हुबली, नागपुर-सिकंदराबाद, आगरा कैंट से बनारस और दुर्ग से विशाखापत्तनम सहित कई रूट्स पर चलेंगी. वहीं, पहली 20 कोच वाली वंदे भारत ट्रेन वाराणसी और दिल्ली के बीच चलेगी.

पश्चिमी रेलवे के अधिकारियों ने जानकारी देते बताया कि अहमदाबाद-भुज वंदे मेट्रो सर्विस 9 स्टेशनों पर रुकेगी. इस ट्रेन की स्पीड  110 किलोमीटर प्रति घंटा होगी. यह  5.45 घंटे में 360 किलोमीटर की दूरी तय करेगी. ये ट्रेन भुज से सुबह 5:05 बजे रवाना होगी और सुबह 10:50 बजे अहमदाबाद जंक्शन पर आ जाएगी. 

अन्य योजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे PM मोदी

PM मोदी इसके अलावा  कच्छ लिग्नाइट थर्मल पावर स्टेशन,  30 मेगावाट की सौर प्रणाली, मोरबी और राजकोट में 220 किलोवोल्ट सबस्टेशन और  कच्छ में 35 मेगावाट की बीईएसएस सोलर पीवी परियोजना का उद्घाटन करेंगे. PM पीएमएवाई-ग्रामीण के तहत 30,000 से अधिक घरों को मंजूरी देंगे. इसके अलावा वो इन घरों के लिए पहली किस्त भी जारी करेंगे. पीएम मोदी गांधीनगर में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लाभार्थियों से भी बात करेंगे. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
Gen Z को साधने का मेगा प्लान, कोचिंग-कॉलेज जाएंगे BJP सांसद-विधायक
Gen Z को साधने का मेगा प्लान, कोचिंग-कॉलेज जाएंगे BJP सांसद-विधायक
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
Xप्लेन: 'कश्मीर भारत का हिस्सा', US एम्बेसडर सर्जियो का बयान इंडिया के लिए क्या मायने?
'कश्मीर भारत का हिस्सा', US एम्बेसडर सर्जियो का बयान इंडिया के लिए क्या मायने?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget