एक्सप्लोरर

PM Modi Egypt Visit: पीएम मोदी ने मिस्र में गीजा के पिरामिड का किया दौरा, ट्वीट कर कही ये बात

PM Modi In Egypt: मिस्र के राष्ट्रपति के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री मोदी मिस्र की दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर गए हैं. पिछले 26 सालों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की ये पहली राजकीय यात्रा है.

PM Modi Visit Pyramids of Giza: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मिस्र की दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर गए हैं. पीएम अमेरिका के दौरे के बाद शनिवार (24 जून) को मिस्र पहुंचे थे. पीएम ने रविवार (25 जून) को काहिरा (Cairo) में मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी (Abdel Fattah al-Sisi) से मुलाकात करने के साथ-साथ कई महत्वपूर्ण स्थलों का दौरा भी किया. पीएम इस दौरान काहिरा में गीजा के महान पिरामिड (Pyramids of Giza) देखने भी गए. 

गीजा के पिरामिड दुनिया के सात अजूबों में शामिल हैं. पीएम मोदी के साथ मिस्र के प्रधानमंत्री मुस्तफा मैडबौली ने नील नदी के पश्चिमी तट पर बने चौथे राजवंश के तीन पिरामिडों का दौरा किया. पिरामिड देखने के बाद पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि मेरे साथ पिरामिड देखने जाने के लिए प्रधानमंत्री मुस्तफा मैडबौली को धन्यवाद देता हूं. हमने अपने राष्ट्रों के सांस्कृतिक इतिहास और आने वाले समय में इन संबंधों को कैसे गहरा किया जाए, इस पर गहन चर्चा की.

ऐतिहासिक अल-हाकिम मस्जिद का भी दौरा किया

इससे पहले रविवार को प्रधानमंत्री मोदी ने काहिरा में स्थित मिस्र की 11वीं सदी की ऐतिहासिक अल-हाकिम मस्जिद का भी दौरा किया था. इस मस्जिद का भारत के दाऊदी बोहरा समुदाय की मदद से जीर्णोद्धार किया गया है. मस्जिद का निर्माण 1012 में किया गया था. पीएम मोदी ने अरबी और अंग्रेजी में ट्वीट किया कि काहिरा में ऐतिहासिक अल-हाकिम मस्जिद का दौरा करके सम्मानित महसूस किया. ये मिस्र की समृद्ध विरासत और संस्कृति का एक बड़ा प्रमाण है. 

भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि दी

इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने काहिरा में हेलियोपोलिस राष्ट्रमंडल युद्ध स्मारक का भी दौरा किया और प्रथम विश्व युद्ध के दौरान मिस्र एवं फलस्तीन में बहादुरी से लड़ते हुए अपने प्राण न्योछावर करने वाले भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि दी. पीएम ने ट्वीट किया कि भारत के बहादुर सैनिकों को श्रद्धांजलि, जिनके साहस को कभी नहीं भुलाया जाएगा. हेलियोपोलिस युद्ध स्मारक पर, मैंने मिस्र में प्रथम विश्व युद्ध में अपने प्राणों की आहुति देने वाले हमारे बहादुर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की. 

ये भी पढ़ें- 

अमेरिका के साथ जेट इंजन और ड्रोन को लेकर डील, मिस्र के साथ भी किए 4 समझौते, जानिए पीएम मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के संसद मार्च में RAF जवान ने चलाई पेलेट गन- बड़ा खुलासा
CJP के संसद मार्च में RAF जवान ने चलाई पेलेट गन- बड़ा खुलासा
Explained: पेपर लीक के बाद क्या सदन में पेश होगा परिसीमन बिल?
पेपर लीक के बाद क्या सदन में पेश होगा परिसीमन बिल?
Parliament Monsoon Session LIVE: संसद में पेपर लीक पर पेश होगा बिल, बवाल की तैयारी में विपक्ष
LIVE: संसद में पेपर लीक पर पेश होगा बिल, बवाल की तैयारी में विपक्ष
धर्मेंद्र प्रधान के बाद 3 राज्यों में बवाल, शिक्षामंत्रियों के इस्तीफे की मांग
धर्मेंद्र प्रधान के बाद 3 राज्यों में बवाल, शिक्षामंत्रियों के इस्तीफे की मांग

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Monsoon Session LIVE: संसद में पेपर लीक पर पेश होगा बिल, बवाल की तैयारी में विपक्ष
LIVE: संसद में पेपर लीक पर पेश होगा बिल, बवाल की तैयारी में विपक्ष
रामदास अठावले का ओवैसी को जवाब, 'PM मोदी की उम्र भले बढ़ रही हो...'
रामदास अठावले का ओवैसी को जवाब, 'PM मोदी की उम्र भले बढ़ रही हो...'
मुज्तबा खामेनेई बोले- हिजबुल्लाह की रक्षा हमारी जिम्मेदारी
मुज्तबा खामेनेई बोले- हिजबुल्लाह की रक्षा हमारी जिम्मेदारी
‘ये बच्चा वापस नहीं आने देगा’, वैभव पर इरफान ने क्या कुछ कहा
‘ये बच्चा वापस नहीं आने देगा’, वैभव पर इरफान ने क्या कुछ कहा
'जना नायकन' ने संडे को मचाई तबाही, करुप्पु को पछाड़ बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जना नायकन' ने संडे को मचाई तबाही, करुप्पु को पछाड़ बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: पेपर लीक के बाद क्या सदन में पेश होगा परिसीमन बिल?
पेपर लीक के बाद क्या सदन में पेश होगा परिसीमन बिल?
CJP प्रोटेस्ट के बाद 100 से ज्यादा छात्र पटना की जेलों में बंद? AISA की नेहा ने कहा- 'उन्हें छोड़ दें वरना...'
CJP प्रोटेस्ट के बाद 100 से ज्यादा छात्र पटना की जेलों में बंद? AISA की नेहा ने कहा- 'उन्हें छोड़ दें वरना...'
जर्मनी में रहने वाले भारतीय ने बताया यूरोप की बेहतर जिंदगी का राज, वीडियो ने छेड़ी बहस
जर्मनी में रहने वाले भारतीय ने बताया यूरोप की बेहतर जिंदगी का राज, वीडियो ने छेड़ी बहस
Embed widget