एक्सप्लोरर

PM Modi Visit: पीएम मोदी के त्रिपुरा दौरे को लेकर राज्य सरकार अलर्ट, बॉर्डर एरिया में सिक्योरिटी टाइट

PM Modi Visit: डीएम ने कहा, 'रैली में राज्यभर से लोगों को लाने के लिए विशेष ट्रेन की व्यवस्था की गई है. इसके अलावा, सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को जनसभा तक लाने के लिए बसों की व्यवस्था की गई है'.

PM Modi Visit: पूर्वोत्तर राज्य में पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की 18 दिसंबर की यात्रा के मद्देनजर त्रिपुरा (Tripura Tour) में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. त्रिपुरा में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. पश्चिम त्रिपुरा के जिलाधिकारी (DM) देबप्रिय बर्धन ने बताया कि प्रधानमंत्री महाराजा बीर बिक्रम हवाई अड्डे पर कल रविवार (17 दिसंबर) को दोपहर दो बजकर 25 मिनट पर पहुंचने की संभावना है और वहां से वह अगरतला में विवेकानंद मैदान जाएंगे, जहां उनके कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच एक रैली को संबोधित करने का कार्यक्रम है .

जिलाधिकारी ने दी जानकारी

पश्चिम त्रिपुरा के जिलाधिकारी (DM) देबप्रिय बर्धन ने कहा, "मोदी कई परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और शुभारंभ करेंगे. इसके अलावा, वह केंद्र और राज्य सरकार की अलग-अलग योजनाओं के लाभार्थियों से बात करेंगे."

डीएम ने बताया कि रैली में राज्यभर से लोगों को लाने के लिए विशेष ट्रेन की व्यवस्था की गई है. इसके अलावा, सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को जनसभा तक लाने के लिए बसों की व्यवस्था की गई है. बर्धन के मुताबिक, रैली के बाद मोदी शाम करीब चार बजे राज्य अतिथि गृह जाएंगे.

कोर कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री अगले साल प्रस्तावित विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राज्य के मंत्रियों और बीजेपी कोर कमेटी के सदस्यों के साथ अलग से बैठक करेंगे. प्रधानमंत्री राज्य से शाम करीब सवा पांच बजे रवाना होंगे. बीजेपी के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने अगरतला में केंद्र और राज्य सरकार के अधिकारियों से रैली में हिस्सा लेने का अनुरोध किया है .

सीसीटीवी कैमरों की निगरानी

जिलाधिकारी बर्धन ने कहा, "हमें उम्मीद है कि 18 दिसंबर को विवेकानंद मैदान में 72,000 लाभार्थी पहुंचेंगे. समूचा मैदान सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में है." इसके अलावा, पश्चिम त्रिपुरा के पुलिस अधीक्षक शंकर देबनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए सीमा सुरक्षा बल (BSF) को भी अलर्ट पर रखा गया है. देबनाथ ने बताया BSF और त्रिपुरा स्टेट राइफल्स (TSR) संयुक्त रूप से सीमावर्ती क्षेत्रों में गश्त कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें:Koshyari Remark Row: शिवाजी पर कोश्यारी के बयान से हंगामा! महाविकास अघाड़ी का मार्च, ठाकरे-पवार बोले, 'राज्यपाल को हटाने की जरूरत'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेपर लीक रोकने कड़े संशोधन करने जा रही मोदी सरकार, आज लोकसभा में पेश होगा अहम बिल
पेपर लीक रोकने कड़े संशोधन करने जा रही मोदी सरकार, आज लोकसभा में पेश होगा अहम बिल
कौन हैं नंदन नीलेकणी, जिन्हें PM मोदी ने सौंपी एग्जाम रिफॉर्म्स की जिम्मेदारी
कौन हैं नंदन नीलेकणी, जिन्हें PM मोदी ने सौंपी एग्जाम रिफॉर्म्स की जिम्मेदारी
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
अरुणाचल प्रदेश के सुबनसिरी घाटी में भारतीय सेना ने मनाया कारगिल विजय दिवस, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
अरुणाचल प्रदेश के सुबनसिरी घाटी में भारतीय सेना ने मनाया कारगिल विजय दिवस, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget