एक्सप्लोरर

राजस्थान में प्रधानमंत्री मोदी का दिखा अनोखा अंदाज, घुटनों पर बैठकर जनता को किया नमन, माफी भी मांगी

राजस्थान में प्रधानमंत्री ने यहां कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया. आबू रोड पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. पूरे शहर में ट्रैफिक डायवर्ट भी किया गया और जगह-जगह पर बैरिकेड्स भी लगाए गए थे.

Narendra Modi Visit Rajashthan: प्रधानमंत्री मोदी हमेशा से अपने अलग अंदाज को लेकर चर्चा में बने रहते है. इस बार मौका था राजस्थान में मौजूद होकर कुछ नया करने का. शुक्रवार को रात करीब 10:15 बजे गुजरात के अंबाजी में दर्शन करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी राजस्थान के आबू रोड पहुंचे. हालांकि उन्हें 8:30 बजे राजस्थान पहुंचना था, लेकिन कुछ कारणवश लेट हो गये.

शहर में नियम-कानून के वजह से रात 10 बजे के बाद लाउडस्पीकर पर रोक लग जाती है. पीएम मोदी ने राजस्थान के आबू रोड के मंच से बिना माइक के ही जनता को संबोधित करते हुए कहा, ‘मुझे पहुंचने में देर हो गई है और रात के 10 बज गए हैं. लेकिन मेरी आत्मा कहती है कि मुझे नियम-कानून का पालन जरूर करना चाहिए. इसलिए मैं आप सभी से माफी मांगता हूं.' दरअसल शहर में नियम-कानून के वजह से रात 10 बजे के बाद लाउडस्पीकर पर रोक लग जाती है.

उन्होंने ये भी कहा, “मैं विश्वास दिलाता हूं कि मैं दोबारा यहां आऊंगा और आपका जो प्यार है, उसे ब्याज समेत चुकता करूंगा”. पीएम मोदी पूरे 7 मिनट तक रुके, फिर लौट गए. मोदी कार्यक्रम में जैसे ही पहुंचे, पूरा पंडाल मोदी-मोदी के नारों से गूंज उठा.

सड़को पर दिखा लोगों का हुजूम

अंबाजी से आबू रोड तक के करीब 21 किमी के सफर में जगह-जगह लोगों की भारी भीड़ मौजूद रही. सड़क के दोनों ओर खड़े लोगों ने मोदी जी का स्वागत करते रहे. अंबाजी से आबू रोड तक के रास्ते में आदिवासी इलाका मौजूद था. जिसकी वजह से रास्ते में ज्यादातर लोग आदिवासी समुदाय के ही लोग थे.

पीएम का काफिला जैसे ही राजस्थान के आबू रोड शहर में पहुंचा तो लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा. पूरे रास्ते को रोशनी से सजा दिया गया था. सड़क के दोनों ओर खड़े लोग जयकारे लगाते रहे. कई जगहों पर भाजपा की ओर से केंद्र सरकार से जुड़ी योजनाओं की झांकी भी देखने को मिली.

आबू रोड में किया रेलवे ट्रैक का शिलान्यास

प्रधानमंत्री मोदी गुरुवार से दो दिन के गुजरात दौरे पर थे. दौरे के दूसरे दिन वे गुजरात के प्रमुख शक्तिपीठ अंबाजी धाम पहुंचे. फिर दर्शन करने के बाद वे पहाड़ी पर बने गब्बर तीर्थ पहुंचे और महाआरती में भी शामिल हुए. प्रधानमंत्री ने यहां कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया. जिसमें आबू रोड से गुजरात के तरंगा हिल तक नया रेलवे ट्रैक भी शामिल है. जो अंबाजी होकर गुजरने वाला है. आबू रोड से वाया अंबाजी गुजरात अभी सड़क मार्ग से जाया जाता है.

पीएम के सुरक्षा में थे पुख्ता इंतजाम

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए आबू रोड में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. यहां एसपीजी के अलावा प्रदेश पुलिस के करीब 2500 से अधिक जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात रहे. मानपुर हवाई पट्टी पर बनाए गए सभा स्थल पर भी लोगों को भारी जांच के बाद ही लोगों को घुसने दिया जा रहा था. पूरे शहर में ट्रैफिक डायवर्ट भी किया गया और जगह-जगह पर बैरिकेड्स भी लगाए गए थे.

ये भी पढ़ें:5G Launch Event: पीएम मोदी ने लॉन्च की भारत में 5जी सर्विस, बताया ऐतिहासिक पल, कंपनियों ने दिया डेमो | 10 बड़ी बातें

Delhi Pollution: दिल्ली में अब बिना पॉल्यूशन सर्टिफिकेट वाली गाड़ियों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, राज्य सरकार ने लिया बड़ा फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
स्वतंत्रता दिवस पर ड्रोन हमले की आशंका, भारत-पाक सीमा पर चला सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन
स्वतंत्रता दिवस पर ड्रोन हमले की आशंका, भारत-पाक सीमा पर चला सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
Embed widget