एक्सप्लोरर

दो दिवसीय सऊदी दौरे पर रवाना हुए पीएम मोदी, तेल, गैस, रिन्यूएबल एनर्जी और सिविल एविएशन समेत कई क्षेत्रों में होंगे समझौते

पीएम मोदी ने सऊदी अरब रवाना होने से पहले कहा कि दोनों देशों के बीच पारंपरिक रूप से घनिष्ठ संबंध रहे हैं. उन्होंने कहा कि वे सऊदी अरब के युवराज मोहम्मद बिन सलमान से भी मुलाकात करेंगे. दोनों देशों के बीच कई महत्वपूर्ण समझौते होंगे.

रियाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सऊदी अरब के दो दिनों के दौरे के लिए रवाना हो चुके हैं. सऊदी अरब के दौरे पर भारत और सऊदी अरब के बीच तेल, गैस, रिन्यूएबल एनर्जी और सिविल एविएशन समेत कई क्षेत्रों में अहम समझौते होंगे. पीएम मोदी ‘फ्यूचर इन्वेस्टमेंट इनिशिएटिव फोरम’ को संबोधित करेंगे. वे सऊदी किंग सलमान बिन अब्दुल अजीज अल सऊद के निमंत्रण पर वहां गये हैं. पीएम मोदी सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से मंगलवार को मुलाकात भी करेंगे.

इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी तेल और गैस, नवीनीकरण ऊर्जा और नागरिक उड्डयन समेत विभिन्न महत्वपूर्ण क्षेत्रों में संबंध मजबूत करने के लिए अहम समझौतों पर हस्ताक्षर करेंगे. जिन अहम समझौतों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे उनमें भारत-सऊदी अरब कूटनीतिक साझेदारी परिषद की शुरुआत करना, रुपे कार्ड शुरू करने पर समझौता ज्ञापन और दोनों देशों की ई-प्रवास प्रणाली के बीच समन्वय लाने पर अलग समझौता शामिल हैं.

कांग्रेस का AAP पर हमला, कहा- हरियाणा में BJP सरकार बनवाने के लिए केजरीवाल ने दिलाया चौटाला को फर्लो

रक्षा और सुरक्षा सहयोग बढ़ाने पर भी चर्चा

दोनों पक्ष रक्षा और सुरक्षा सहयोग बढ़ाने पर भी चर्चा करेंगे. पीएम रियाद में कुछ सऊदी के मंत्रियों से भी मुलाकात करेंगे. वे रियाद में फ्यूचर इन्वेस्टमेंट इनिशिएटिव (एफआईआई) फोरम के तीसरे सत्र में भी भाग लेंगे. वहां वे एक सत्र को संबोधित भी करेंगे. एफआईआई को 'दावोस इन द डेजर्ट' के रूप में भी जाना जाता है. रियाद द्वारा 2017 में इस क्षेत्र में संभावित निवेश को बढ़ावा देने के लिए इसकी शुरुआत हुई थी.

यात्रा पर रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने कहा, ''भारत और सऊदी अरब के बीच पारंपरिक रूप से घनिष्ठ और प्रगाढ़ संबंध रहे हैं. सऊदी अरब भारत की ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति में सबसे बड़े और भरोसेमंद आपूर्तिकर्ताओं में से एक रहा है.’’ उन्होंने कहा कि मैं सऊदी अरब के युवराज मोहम्मद बिन सलमान से भी मिलूंगा और द्विपक्षीय सहयोग के विभिन्न मुद्दों तथा पारस्परिक हित के क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा करूंगा.

पीएम ने कहा कि सऊदी अरब के साथ रक्षा, सुरक्षा, संस्कृति, शिक्षा और लोगों के बीच संपर्क, द्विपक्षीय सहयोग के अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्र हैं. प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘यात्रा के दौरान, रणनीतिक भागीदारी परिषद् की स्थापना के लिये समझौता भारत-सऊदी अरब रणनीतिक भागीदारी को और मजबूत कर नए स्तर पर ले जाएगा.''

शिवसेना के तेवर से बीजेपी हाईकमान नाराज, कहा- आग उगलना बंद करे वरना किसी प्रस्ताव पर नहीं होगी चर्चा

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget