एक्सप्लोरर

पीएम मोदी ने अक्षय पात्र के कार्यक्रम में बच्चों को परोसी थाली, साथ में बैठकर किया भोजन

फाउंडेशन के उपाध्यक्ष मोहन दास पई ने बताया कि अक्षय पात्र ने यह कार्यक्रम पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में शुरू किया था. 2016 में 2 अरबवीं थाली परोसने के कार्यक्रम में तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी यहां आ चुके हैं.

वृंदावन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को वृंदावन में अक्षय पात्र फाउंडेशन के कार्यक्रम में स्कूली बच्चों को थाली परोसी और खुद भी उनके साथ बैठकर भोजन किया. इतना ही नहीं प्रधानमंत्री ने बच्चों के साथ जमकर हंसी-ठिठोली की और उन्हें अपने हाथों से खाना भी खिलाया. कार्यक्रम की शुरुआत में प्रधानमंत्री ने श्री प्रभुपाद एसी भक्तिवेदांता स्वामी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी.

इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ''यदि हम सिर्फ पोषण अभियान को हर माता, हर शिशु तक पहुंचाने में सफल हुए तो अनेक जीवन बच जाएंगे.''

इस दौरान पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आबादी के लिहाज से उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा राज्य है. राज्य के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में करीब 1.77 करोड़ बच्चे पढ़ते हैं. इन सभी बच्चों को मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराया जाता है.

उन्होंने कहा कि इस कार्य में अक्षय पात्र फाउंडेशन से मदद ली जाती है. सरकार ने राज्य के 10 जनपदों में संस्था के साथ इस सहयोग को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है.

फाउंडेशन के उपाध्यक्ष मोहन दास पई ने बताया कि अक्षय पात्र ने यह कार्यक्रम पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में शुरू किया था. 2016 में 2 अरबवीं थाली परोसने के कार्यक्रम में तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी यहां आ चुके हैं.

उन्होंने बताया कि संस्था का लक्ष्य अब 2025 तक स्कूली दिनों में प्रतिदिन 50 लाख बच्चों को भोजन परोसने का है.

फाउंडेशन के अध्यक्ष मधु पंडित दास ने कहा कि अभी सिर्फ आठवीं कक्षा तक के बच्चों को मध्याह्न भोजन मिलता है. हम प्रधानमंत्री से आग्रह करेंगे कि वह मिड-डे मील का विस्तार कर 12वीं कक्षा तक के बच्चों को इसमें शामिल करें.

इस अवसर पर प्रदेश के राज्यपाल राम नाइक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा प्रदेश के दुग्ध विकास, संस्कृति, धर्मार्थ कार्य, अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज मंत्री चौ. लक्ष्मी नारायण, ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, बेसिक शिक्षा, बाल विकास, एवं पोषाहार मंत्री अनुपमा जायसवाल, सांसद हेमामालिनी तथा विधायक गण भी उपस्थित थे.

फाउंडेशन के चेयरमैन मधु पंडित दास, वाइस चेयरमैन मोहन दास पई, न्यासी, कॉरपोरेट सहयोगी, विभिन्न संगठनों से आए विशिष्टजनों, सवा सौ स्कूलों से आए बच्चों व अन्य कई व्यक्तियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया.

महाराष्ट्रः बीजेपी का दावा 48 में से जीतेंगे 43 सीट, शिवसेना ने उड़ाया मजाक

रोड शो के दौरान राहुल गांधी ने ली चाय की चुस्की

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कितनी मुश्किल में सौरव दास और आशुतोष रांका? समझें
कितनी मुश्किल में सौरव दास और आशुतोष रांका? समझें
कनाडाई विदेश मंत्री अनीता आनंद से मिले जयशंकर, जानें क्या हुई बातचीत?
कनाडाई विदेश मंत्री अनीता आनंद से मिले जयशंकर, जानें क्या हुई बातचीत?
CJP Protest Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
कोहली के इस बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने से अभिषेक शर्मा एक कदम दूर, बनाने हैं इतने रन
कोहली के इस बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने से अभिषेक शर्मा एक कदम दूर, बनाने हैं इतने रन
CJP Protest Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
Embed widget