एक्सप्लोरर

चुनाव रिजल्ट 2026

(Source: ECI/ABP News)

यूपी इन्वेस्टर्स समिट 2018: मोदी बोले यूपी में परिवर्तन दिख रहा है, योगी ने कहा- पीएम का सपना पूरा करना है

उत्तर प्रदेश इन्वेस्टर्स समिट 2018: देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में आज 'उत्तर प्रदेश इन्वेस्टर्स समिट 2018' शुरू हो गया है. इसका उद्घाटन पीएम नरेंद्र मोदी ने किया. दो दिनों के इस कार्यक्रम के सहारे ये दावा किया जा रहा है कि यूपी में 4 लाख करोड़ का निवेश लाया जाएगा.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के दो दिनों के इन्वेस्टर्स समिट में पीएम मोदी ने जमकर यूपी की तारीफ की है और कहा कि अब परिवर्तन दिख रहा है, जबकि योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वो पीएम का सपना पूरा करेंगे. इस समिट के उद्घाटन के लिए प्रधानमंत्री मोदी सुबह लखनऊ पहुंचे, जहां योगी आदित्यनाथ ने उनका एयरपोर्ट पर स्वागत किया.

उत्तर प्रदेश इन्वेस्टर्स समिट 2018  LIVE UPDATE

  • प्रधानमंत्री ने कहा, ''हमारे लिए यह महत्वपूर्ण है कि आज जो भी करार हुए हैं. उनका जल्द जल्द क्रियान्वयन हो, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों को रोजगार मिल सके. योगी जी ने कहा है कि वो खुद इस पर नजर रखेंगे.''
  • प्रधानमंत्री ने कहा, ''अगले साल की शुरुआत में महाकुंभ का आयोजन किया जाएगा. पूरे विश्वास में अपने तरह का विशेष आयोजन होगा. कुंभ मेला हम सभी के लिए और खास तौर पर उत्तर प्रदेश सरकार के लिए महत्वपू्र्ण अवसर है. यह कुंभ यहां के नौजवानों के लिए रोजगार के अवसर पैदा करे. दुनिया का कोई भी ऐसा देश ना हो जिससे कोई ना कोई व्यक्ति इस कुंभ में शामिल ना हो."
  • प्रधानमंत्री ने कहा, ''ऐसा इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करेंगे, जो उत्तर प्रदेश को 21वीं सदी में नई बुलंदियों पर ले जाएगा. यूपी में दो कुशीनगर और जेवर में दो अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बन रहे हैं. मैंने भी पहले भी कहा है कि हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई यात्रा कर सके.'' यूपी इन्वेस्टर्स समिट 2018: मोदी बोले यूपी में परिवर्तन दिख रहा है, योगी ने कहा- पीएम का सपना पूरा करना है
  • यूपी के लिए पीएम मोदी ने किया बड़ा एलान. प्रधानमंत्री ने कहा, "इस अवसर मैं एक महत्वपूर्ण घोषणा करना चाहता हूं. इस साल बजट में प्रस्ताव रखा गया था कि देश दो डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरीडोर का किया गया था. इनमें से एक कॉरीडोर उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित है. बुंदेलखंड के विकास को विशेषतौर पर ध्यान में रखते हुए, ये तय किया गया है कि यूपी में डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर का विस्तार आगरा, अलीगढ़, लखनऊ, कानपुर, झांसी और चित्रकूट तक होगा. इस कॉरीडोर से 2.5 लाख लोगों रोजगार मिलेगा."
  • प्रधानमंत्री ने कहा, "यूपी की अर्थव्यवस्था में सूक्ष्म-लघु एवं मध्यम उद्योगों- जिन्हें हम MSME कहते हैं, उनका बहुत बड़ा योगदान है. एग्रीकल्चर के बाद MSME सेक्टर में ही रोजगार के सबसे ज्यादा अवसर बनते हैं. मुझे ये जानकर खुशी है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने इस महत्वपूर्ण तथ्य को ध्यान में रखते हुए 'वन डिस्ट्रिक-वन प्रोडक्ट' योजना शुरू की है.''
  • प्रधानमंत्री ने कहा, ''महाराष्ट्र सरकार ने ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी का लक्ष्य रखा है. मैं एक विचार रखना चाहता हूं. क्या महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में इस बात कि कंपीटीशन हो सकता है कि कौन पहले ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी का लक्ष्य हासिल करेगा."
  • प्रधानमंत्री ने कहा, ''यूपी में बहुत संभावनाएं हैं, मुझे विश्वास है कि यूपी में सुपरहिट परफॉर्मेंस देने के लिए योगी जी, उनकी टीम और प्रदेश की जनता तैयार है.''
  • प्रधानमंत्री ने इन्वेस्टर्स समिट को संबोधित करते हुए 5P का मंत्र दिया. उन्होंने कहा, ''मैंने पहले भी कहा है, पोटेंशियल + पॉलिसी + प्लानिंग + परफॉर्मेंस से ही प्रोग्रेस आती है. अब यूपी भी सुपर हिट परफॉर्मेंस देने के लिए तैयार है.''
  • प्रधानमंत्री ने कहा, ''योगी सरकार पूरी गंभीरता के साथ अपने वादे पूरी कर रही है. इस साल धान  खरीद चार गुना बढ़ी है. गन्ने का भुगतान भी पिछले साल के मुकाबले 40 प्रतिशत बढ़ा है. यूपी सरकार पॉवर ऑफ ऑल से जुड़ गई है.''
  • प्रधानमंत्री ने कहा, ''यूपी में औद्योगिक निवेश को रोगजार सृजन से जोड़कर नीतियां बनाई जा रही हैं. योगी जी की सरकार में अलग अलग सेक्टर के लिए अलग अलग नीतियां बना कर काम किया जा रहा है. यूपी में उद्यमियों के लिए अब रेड टेप नहीं रेड कार्पेट होगा.''
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ''उत्तर प्रदेश में संसाधनों की कमी नहीं है. हमारे देश में कहावत है कि कोस कोस पर बदले पानी और चार कोस पर वाणी. यूपी में हम दौर में एक अलग पहचान रही है. लखनऊ के चिकन का काम मशहूर है तो मलीहाबाद के आम पूरी दुनिया में मशहूर हैं. आज जो झलक दिखाई दे रही है वो झलक यूपी के कल्चर की ही नहीं एग्रीकल्चर की भी है. ये झलक यूपी की शक्ति की ही नहीं यूपी की भक्ति की भी है.''
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ''जब परिवर्तन होता है तो परिवर्तन दिखने लगता है. यूपी में अब परिवर्तन दिखने लगा है. इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी टीम को बधाई. पहले ये सब कुछ भय और अलुरक्षा के माहौल की वजह सके नहीं हो सका. प्रदेश को हताशा और निराशा के माहौल से निकाल कर उम्मीद की किरण जगाने का काम योगी सरकार ने किया है. यूपी इन्वेस्टर्स समिट 2018: मोदी बोले यूपी में परिवर्तन दिख रहा है, योगी ने कहा- पीएम का सपना पूरा करना है
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूपी इन्वेस्टर्स समिट को संबोधित कर रहे हैं
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों को जोड़ने का काम हो रहा है. हम इस मौके पर नई पर्यटन नीति लेकर भी आए हैं. आज जो भी एमओयू साइन हुए हैं उनके कार्यान्वयन और जांच का काम खुद करूंगा.''
  • योगी आदित्यनाथ ने कहा, ''हम ऐसा सिस्टम बना रहे हैं जिसमें नए और पारंपरिक उद्योग पनप सकें. उद्योग धंधों की स्वीकृति के लिए लाइसेंस व्यवस्था को डिजिटल कर रहे हैं. राज्य के हर जिले में पारंपरिक रोजगार के लिए वन डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट पर काम कर रहे हैं."
  • मुख्यमंत्री ने कहा, "हमारा लक्ष्य प्रदेश में तीन साल में 40 हजार रोजगार सृजन करने का है. देश में 99 स्मार्ट सिटी बन रहे हैं, इनमें 10 यूपी के शहर भी हैं.''
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यूपी इन्वेस्टर्स समिट को संबोधित कर रहे हैं. मुख्यमंत्री ने कहा, "मैं इस कार्यक्रम में आप सभी का स्वागत करता हूं. प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन से उत्तर प्रदेश को बीमारू राज्य से विकसित राज्य की ओर ले जाने की कोशिश कर रहे हैं. प्रधानमंत्री का समय समय पर जो मार्गदर्शन मिलता है. आज भी इस घड़ी पर भी वे खुद मार्गदर्शन के लिए उपस्थित हैं. इसके लिए उनका धन्यवाद करता हूं." यूपी इन्वेस्टर्स समिट 2018: मोदी बोले यूपी में परिवर्तन दिख रहा है, योगी ने कहा- पीएम का सपना पूरा करना है
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यूपी इन्वेस्टर्स समिट को संबोधित कर रहे हैं. मुख्यमंत्री ने कहा, "मैं इस कार्यक्रम में आप सभी का स्वागत करता हूं. प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन से उत्तर प्रदेश को बीमारू राज्य से विकसित राज्य की ओर ले जाने की कोशिश कर रहे हैं. प्रधानमंत्री का समय समय पर मार्गदर्शन मिलता है. आज भी इस घड़ी पर भी वे खुद मार्गदर्शन के लिए उपस्थित हैं. इसके लिए उनका धन्यवाद करता हूं." यूपी इन्वेस्टर्स समिट 2018: मोदी बोले यूपी में परिवर्तन दिख रहा है, योगी ने कहा- पीएम का सपना पूरा करना है
  • टाटा ग्रुप के एन चंद्रशेखरन ने कहा, ''उत्तर प्रदेश में टीसीएस की उपस्थिति है. इसके साथ ही टाटा मोटर भी यहां हैं. हमारी खुदरा कंपनियों की यहां एक महत्वपूर्ण उपस्थिति है. हम पूरे क्षेत्रों में यूपी के विकास में भाग लेने के लिए प्रतिबद्ध हैं.''
  • जी एक्सेल ग्रुप के चेयरमैन सुभाष चंद्रा ने भी यूपी में बड़े निवेश का एलान किया है. जी एक्सेल ग्रुप यूपी में 18,750 करोड़ रुपये का निवेश करेगा. यूपी में अब तक कुल लगभग 90 हजार करोड़ रुपये का एलान किया जा चुका है.
  • आनंद महिंद्रा ने कहा, ''उत्तर प्रदेश की तुलना प्रदेश से नहीं बल्कि दुनिया के दूसरे देशों से होनी चाहिए. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विजन उत्तर प्रदेश के विकास के लिए है. इस समिट का आयोजन करना ही आपकी प्रतिबद्धता दिखाता है. इसमें महिंद्रा ग्रुप आपके साथ है.''
  • महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के आनंद महिंद्रा समिट को संबोधित कर रहे हैं. उन्होंने कहा, ''मैं महाराष्ट्र का रहने वाला हूं लेकिन मेरी मां उत्तर प्रदेश का रहने वाली हैं. मैं उत्तर प्रदेश की कहानियां सुनकर बड़ा हुआ हूं. आज मुझे लग रहा है कि मैं एक मुसाफिर हूं जो इधर उधर घूमकर वापस अपने घर आया है.'' यूपी इन्वेस्टर्स समिट 2018: मोदी बोले यूपी में परिवर्तन दिख रहा है, योगी ने कहा- पीएम का सपना पूरा करना है
  • कुमार मंगलम बिड़ला ने कहा कि बिड़ला ग्रुप उत्तर प्रदेश में अलग अलग क्षेत्र 25 हजार करोड़ का निवेश करेगा. हम विश्वास दिलाते हैं कि हम उत्तर प्रदेश के विकास में हम लगातार भाग लेते रहेंगे.
  • बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगल बिड़ला समिट को संबोधित कर रहे हैं. कुमार मंगल बिड़ला ने प्रधानमंत्री मोदी नेतृत्व और नीतियों की तारीफ की. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में 1950 से निवेश कर रहे हैं. 'इज़ ऑफ डूइंग बिजनेस' लिस्ट में उत्तर प्रदेश सातवें नंबर पर है, इसके लिए योगी जी और उनकी टीम को बधाई. यूपी इन्वेस्टर्स समिट 2018: मोदी बोले यूपी में परिवर्तन दिख रहा है, योगी ने कहा- पीएम का सपना पूरा करना है
  • देश की तरक्की में यूपी की अहम भूमिका है. यूपी में रोजगार देने के लिए हम इंडस्ट्रीयल और एग्रीकल्चरल सेक्टर में निवेश करेंगे. इसके साथ ही गौतम अडानी ने एलान किया कि हम यूपी में स्किल डेवलेपमेंट सेंटर खोलेंगे.
  • अडानी ग्रुप के प्रमुख गौतम अडानी समिट को संबोधित कर रहे हैं. गौतम अडानी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की तारीफ की. गौतम अडानी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अगले पांच साल में 35 हजार करोड़ का निवेश किया जाएगा. यूपी इन्वेस्टर्स समिट 2018: मोदी बोले यूपी में परिवर्तन दिख रहा है, योगी ने कहा- पीएम का सपना पूरा करना है
  • मुकेश अंबानी ने कहा, ''गंगा नदी हम सबकी माता है और पवित्र है. क्लीन गंगा मिशन में हिस्सा लेना हमारी जिम्मेदारी है. हमें इसके लिए जो जिम्मेदारी दी जाएगी हम से निभाएंगे.''
  • मुकेश अंबानी ने कहा, ''उत्तर प्रदेश का हर नौजवान स्मार्ट नौजवान बने. इसलिए हमने जियो फोन लॉन्च किया जो 1500 रुपये का है जो तीन साल बाद वापस हो जाएंगे. अगले दो महीने में यूपी में दो करोड़ जियो फोन दिए जाएंगे.''
  • मुकेश अंबानी ने उत्तर प्रदेश के लिए बड़ी घोषणाएं भी कीं. उन्होंने कहा, "रिलायंस अगले तीन साल में उत्तर प्रदेश में 10 हजार करोड़ का निवेश करेगा.''
  • मुकेश अंबानी ने उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ को कर्मयोगी बताया. उन्होंने कहा कि जब योगी जी मुंबई आए थे तो उन्होंने कहा था कि आपको यूपी के हर गांव में जियो पहुंचाना है. मुझे आज बताते हुए खुशी हो रही है कि 2018 के अंत तक यूपी के हर गांव में जियो पहुंच जाएगा.
  • मुकेश अंबानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि उत्तर प्रदेश को सर्वोत्तम प्रदेश बनाना है. हम सब लोग मिलकर प्रधानमंत्री के सपने को पूरा करेंगे. उन्होंने कहा कि तीन साल में जियो के माध्यम से एक लाख लोगों को रोजगार भी दिया जाएगा.
  • मुकेश अंबानी इन्वेस्टर्स समिट को संबोधित कर रहे हैं. मुकेश अंबानी ने कहा, "योगी जी आप जब मुंबई आए थे तब आपने कहा था कि आपको यूपी आना है. यूपी आना मेरा करतव्य है, क्योंकि बिना उत्तर प्रदेश के 22 करोड़ के लोगों के विकास के देश का विकास नहीं हो सकता. हम सब मिलकर देश का विकास करेंगे और प्रधानमंत्री के सपने को साकार करेंगे.'' यूपी इन्वेस्टर्स समिट 2018: मोदी बोले यूपी में परिवर्तन दिख रहा है, योगी ने कहा- पीएम का सपना पूरा करना है

उत्तर प्रदेश इन्वेस्टर्स समिट से डुड़ी बड़ी बातें

  • इस आयोजन में पीएम नरेंद्र मोदी समेत कई केंद्रीय मंत्रीयों को भी हिस्सा ले रहे हैं. समारोह का समापन 22 फरवरी को देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद करेंगे.
  • इस समिट के बहाने योगी आदित्यनाथ अपनी नयी छवि गढ़ने में जुटे हैं. दावा तो यूपी में चार लाख करोड़ रुपयों के निवेश का है. इस दावे को पूरा करने के लिए दो दिनों के इन्वेस्टर्स समिट को लेकर राज्य की राजधानी लखनऊ सज-धज कर तैयार है.
  • कारोबार जगत के बड़े-बड़े सूरमा इस समिट में मौजूद होंगे. मुकेश अंबानी, रतन टाटा, कुमार मंगलम बिड़ला, सुधीर मेहता, संजीव गोयनका, गौतम अडाणी और पवन मुंजाल समेत देशभर के टॉप उद्योगपति पीएम और यूपी के सीएम के साथ मीटिंग करेंगे. दो दिनों के इन्वेस्टर्स समिट में केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, सुरेश प्रभु, स्मृति ईरानी, नितिन गडकरी, निर्मला सीतारमण समेत 24 मंत्री शामिल होंगे.
  • सब अपने अपने विभागों से जुड़े निवेश की उम्मीदों के बारे में बताएंगे. यूपी में इस से पहले कभी भी उद्योगपतियों का इतना बड़ा जमावड़ा नहीं हुआ है. यूपी सरकार का दावा है कि 900 से भी अधिक MoU पर दस्तखत किये जाएंगे. इस बहाने चार लाख करोड़ के निवेश होने की उम्मीद जताई जा रही है.
  • वैसे इस से पहले की मायावती और अखिलेश यादव के सरकारों में भी ऐसे कई दावे किये गए थे लेकिन नतीजे वैसे नहीं मिले. योगी सरकार ने अगले साल ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट करने का एलान किया है. जिसमे देश के बाहर के उद्योगपतियों और कंपनियों को बुलाया जाएगा.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bhabanipur Election Result 2026 LIVE: भवानीपुर में ममता बनर्जी की बड़ी हार, शुभेंदु अधिकारी ने 15000 से भी ज्यादा वोटों के अंतर से दी शिकस्त
LIVE: भवानीपुर में ममता बनर्जी की बड़ी हार, शुभेंदु अधिकारी ने 15000 से भी ज्यादा वोटों के अंतर से दी शिकस्त
West Bengal Election Result 2026 Live: बंगाल में ऐतिहासिक जीत के बाद पीएम मोदी-शाह की अगुवाई में बड़ी बैठक, आगे की रणनीति पर मंथन
Live: बंगाल में ऐतिहासिक जीत के बाद पीएम मोदी-शाह की अगुवाई में बड़ी बैठक, आगे की रणनीति पर मंथन
Election Results 2026 LIVE: 'बंगाल की धरा पर नया सूर्योदय हुआ, एक ऐसा सवेरा जिसका इंतजार पीढ़ियों ने किया', पीएम मोदी
LIVE: 'बंगाल की धरा पर नया सूर्योदय हुआ, एक ऐसा सवेरा जिसका इंतजार पीढ़ियों ने किया', पीएम मोदी
‘मुझे पीटा गया, CAPF के लोगों ने मुझे मारा’, BJP की प्रचंड जीत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा आरोप
‘मुझे पीटा गया, CAPF के लोगों ने मुझे मारा’, BJP की प्रचंड जीत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा आरोप

वीडियोज

West Bengal Result: PM Modi का BJP दफ्तर से भव्य विजय संबोधन!, 'आज का दिन ऐतिहासिक है' | TMC Vs BJP
West Bengal Election: Mamta Banerjee क्यों हारी ? TMC समर्थक ने बताई हार की सबसे बड़ी वजह!
West Bengal Result: TMC नेता का TV पर ड्रामा, बीच डिबेट भागे Sanjay Sarkaar? | TMC Vs BJP | Suvendu
West Bengal Result: 13वें राउंड के बाद ममता बनर्जी कितने वोटों से आगे! | BJP Vs TMC | Bhowanipore
Bengal Election Result : BJP की TMC को बर्दाश्त नहीं..! | BJP vs TMC | Breaking News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Tamil Nadu Election Result 2026: तमिलनाडु में CM बनने के लिए किसका हाथ थामेंगे विजय? TVK से रिश्ते में कौन बंधेगा- DMK या AIADMK
तमिलनाडु में CM बनने के लिए किसका हाथ थामेंगे विजय? TVK से रिश्ते में कौन बंधेगा- DMK या AIADMK
बंगाल में ढहा TMC का किला तो यूपी में जश्न, कैबिनेट मीटिंग CM योगी ने मंत्रियों को खिलाई मिठाई
बंगाल में ढहा TMC का किला तो यूपी में जश्न, कैबिनेट मीटिंग CM योगी ने मंत्रियों को खिलाई मिठाई
Monday Box Office: सोमवार को 'राजा शिवाजी' निकली आगे, 'धुरंधर 2' और 'भूत बंगला' का ऐसा हाल
सोमवार को 'राजा शिवाजी' निकली आगे, 'धुरंधर 2' और 'भूत बंगला' का ऐसा हाल
थलापति विजय की रुझानों में प्रचंड जीत के पीछे तृषा कृष्णन? यूजर्स अब क्यों जोड़ने लगे सीधा कनेक्शन
थलापति विजय की रुझानों में प्रचंड जीत के पीछे तृषा कृष्णन? यूजर्स अब क्यों जोड़ने लगे सीधा कनेक्शन
6,6,6,6,6,6,6... निकोलस पूरन ने ठोका IPL में दूसरा सबसे तेज अर्धशतक, MI के खिलाफ रचा इतिहास
6,6,6,6,6,6,6... निकोलस पूरन ने ठोका IPL में दूसरा सबसे तेज अर्धशतक, MI के खिलाफ रचा इतिहास
पीएम मोदी के लिए सजे मंच से BJP ने शुरू किया 'मिशन पंजाब', BJP मुख्यालय से लगा ये नारा, बढ़ा सियासी पारा!
पीएम मोदी के लिए सजे मंच से BJP ने शुरू किया 'मिशन पंजाब', BJP मुख्यालय से लगा ये नारा, बढ़ा सियासी पारा!
तमिलनाडु चुनाव में विजय की पार्टी TVK का जलवा, बर्थडे पर 'थलापति' से मिलने उनके घर पहुंचीं तृषा कृष्णन
तमिलनाडु चुनाव में विजय की पार्टी TVK का जलवा, बर्थडे पर 'थलापति' से मिलने उनके घर पहुंचीं तृषा कृष्णन
Assembly Elections Result 2026: असम और बंगाल में बीजेपी का जलवा, लेकिन इन राज्यों में 5-10 सीटें जीतने में निकल गया दम
असम और बंगाल में बीजेपी का जलवा, लेकिन इन राज्यों में 5-10 सीटें जीतने में निकल गया दम
Embed widget